एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लैंगिक सशक्तीकरण का जश्न मनाया

एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लैंगिक सशक्तीकरण का जश्न मनाया लैंगिक सशक्तीकरण का पक्षसमर्थन करने और अपने महिला कार्यबल के अमूल्य योगदान को मान्यता प्रदान करने के एक उत्साहपूर्ण प्रयास में, नवरत्न सीपीएसई एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक उत्सव समारोह का आयोजन किया। नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित यह कार्यक्रम लैंगिक विविधता को प्रोत्साहित करने और अपनी महिला कर्मचारियों के समर्पण का सम्मान करने के लिए आयोजन किया। समारोह का मुख्य आकर्षण उन महिला कर्मचारियों का अभिनंदन करना था जिन्होंने कंपनी को असाधारण 30 वर्षों तक सेवा प्रदान की है। एनबीसीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री के. पी. महादेवास्वामी ने कंपनी के विकास और सफलता के प्रति उनकी सराहनीय प्रतिबद्धता को स्वीकार करते हुए इन माननीय कार्मिकों को स्मृति चिह्‌न भेंट किए। आदरणीय अतिथिगणों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए, श्री स्वामी ने लैंगिक समानता के लिए एनबीसीसी के अटल समर्थन को दोहराया और महिला कर्मचारियों के निरंतर योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक (वित्त) श्रीमती बी. के. सोखी की उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा में और वृद्धि हुई तथा उन्हें “एनबीसीसी…

Read more

एलआईसी कर्मचारियों  के  वेतन संशोधन बढ़ोतरी को मंजूरी

एलआईसी कर्मचारियों के वेतन संशोधन बढ़ोतरी को मंजूरी मिली बैंकिंग सेक्टर के कर्मचारियों के  वेतन संशोधन के बाद एलआईसी कर्मचारियों  के  वेतन संशोधन बढ़ोतरी को मंजूरी मिल चुकी है केंद्र सरकार ने 17 फ़ीसदी बढ़ोतरी को अनुमति दी है यह वेतन संशोधन अगस्त 2022 से देय हैं। इसके साथ-साथ पेंशनर्स के लिए भी  के रूप में लाभ मिलने की बात प्रेस नोट में की गई है। इससे 30000 पेंशनर्स को लाभ होगा। वर्ष 2010  के उपरांत निगम की सेवा में आने वाले कर्मचारियों का एनपीएस योगदान बढ़ा कर 14 फीसदी किया गया हैं । बीते दिनों एलआईसी ने इस विषय में प्रेस नॉट जारी कर जानकारी दी एलआईसी,भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों का वेतन संशोधन वर्ष 2022 से देय है। पिछले माह एलआईसी प्रबंधन व कर्मचारी यूनियनों के मध्य बातचीत में प्रबंधन ने 14% वेतन वृद्धि की ऑफर दी थी जिस पर संगठनों ने सकारात्मक रुख नहीं दिखाया था। अभी हाल ही में आईबीए व बैंक कर्मचारी संगठनों के बीच 17 प्रतिशत बढ़ोतरी पर सहमति हुई , जिसके बाद एलआईसी कर्मचारियों के वेतन संशोधन का मुद्दा भी जल्द निष्कर्ष पर पहुँचने की बात की जा रही थी ।

Read more

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केरल इंटक ने कार्यक्रम का आयोजन किया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केरल इंटक ने कार्यक्रम का आयोजन किया कार्यक्रम का उद्घाटन इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और केरल शाखा इंटक के अध्यक्ष आर चन्द्रशेखरन ने किया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केरल इंटक ने कार्यक्रम का आयोजन किया वायनाड (केरल): गत दिनों 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केरल इंटक ने गत 7 और 8 मार्च को वायनाड में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य भर से सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने अध्ययन वर्ग, संगोष्ठी और मोमबत्तियों आदि के साथ शपथ ग्रहण में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और केरल शाखा इंटक के अध्यक्ष आर चन्द्रशेखरन ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंटक के उपाध्यक्ष आर चन्द्रशेखरन ने देश की महिला श्रमिकों सहित सभी के लिए न्यूनतम वेतन 700 रुपये करने की मांग की। कार्यक्रम में लगभग 300 महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और महिला दिवस की शपथ ली। वायनाड जिला अध्यक्ष पी- पी- अली ने वायनाड में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए नेताओं को धन्यवाद दिया और दो दिवसीय उत्सव के दौरान महिला कार्यकर्ताओं की सार्थक भागीदारी की सराहना की। इसके अलावा इंटक ने देश…

Read more

एलआईसी कर्मचारियों का वेतन संशोधन

  एलआईसी,भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों का वेतन संशोधन वर्ष 2022 से देय है। पिछले माह एलआईसी प्रबंधन व कर्मचारी यूनियनों के मध्य बातचीत में प्रबंधन ने 14% वेतन वृद्धि की ऑफर दी थी जिस पर संगठनों ने सकारात्मक रुख नहीं दिखाया था। एलआईसी,भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों का वेतन संशोधन वर्ष 2022 से देय है अभी हाल ही में आईबीए व बैंक कर्मचारी संगठनों के बीच 17 प्रतिशत बढ़ोतरी पर सहमति हुई , जिसके बाद एलआईसी कर्मचारियों के वेतन संशोधन का मुद्दा भी जल्द निष्कर्ष पर पहुँचने की बात की जा रही हैं। एलआईसी फेडरेशन के एक नेता ने चर्चा कनेकट टीम को बताया की संगठन का मानना है कि 14प्रतिशत का प्रबंधन का प्रस्ताव कर्मचारियों की अपेक्षाओं को पूरा नहीं करता। हम उम्मीद कर रहे हैं की जल्द ही इस मुद्दे पर प्रबंधन संगठनो से बातचीत करेगा, हमें आशा हैं जल्द सकारात्मक प्रगति होगी । देखना हैं की एलआईसी प्रबंधन व संगठनो के मध्य बातचीत में क्या निष्कर्ष निकलता हैं ।

Read more

ठेका श्रमिकों को उच्च वेतन दिलाने के लिए संकल्पित हैं इंटक – डा. जी. संजीवा रेड्डी

इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. जी संजीव रेड्डी का जन्मदिन हैदराबाद में मनाया गया चर्चा कनेकट – कामगार इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. जी संजीवा रेड्डी का जन्मदिन हैदराबाद में मनाया गया ।  इंटक  एक केंद्रीय श्रम संगठन है । डा रेड्डी जो की पूर्व सांसद है। डा रेड्डी के सम्मान समारोह के अवसर पर देशभर से आए हुए  श्रमिक नेताओं ने डॉ.रेड्डी का सम्मान किया । श्रमिक मजदूरों कार्यकर्ताओं के लिए प्रयासरत रहा हूं -डॉ. रेड्डी डॉ. रेड्डी ने अपने भाषण में कहा कि मैं जीवनभर मजदूरों, कार्यकर्ताओं के लिए प्रयासरत रहा हूं, उनके अधिकारों के लिए लड़ता रहा हूं । उन्होंने कहा कि श्रमिकों की बेहतरी और उनके अधिकारों के लिए ठेका कर्मियों  को उच्च वेतन दिलाने के लिए हम संकल्पित हैं। इंटक  हमेशा श्रमिकों  को बेहतर वेतन , सुविधाएं बोनस तथा सामाजिक सुरक्षा दिलाने के लिए प्रयासरत रही है और मजदूरों की भलाई के लिए संघर्ष करती रही हैं । ट्रेड आंदोलन के लिए बहुत बड़ा योगदान रहा है-  इस अवसर पर इंटक  के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार सिंह ने अपने भाषण में कहा की डॉ. रेड्डी का ट्रेड आंदोलन के लिए बहुत बड़ा योगदान रहा…

Read more

एनबीसीसी और हडको ने शहरी विकास तथा अवसंरचना को बढ़ावा देने हेतु सहयोग करने पर हस्ताक्षर किया

एनबीसीसी और हडको ने शहरी विकास तथा अवसंरचना को बढ़ावा देने हेतु सहयोग करने पर हस्ताक्षर किया प्रेस रिलीज के मुताबिक – अवसंरचना के विकास तथा शहरी पुनर्नवीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए, एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड, नवरत्न सीपीएसई, ने हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (हडको) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी में प्रवेश किया है। सामाजिक कल्याण और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण विभिन्न क्षेत्रों में सहयोगात्मक प्रयासों को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण क्षण को चिह्नित करते हुए दोनों संस्थाओं के बीच 3 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। दोनों संगठनों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ एनबीसीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री के.पी. महादेवास्वामी तथा हडको के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री संजय कुलश्रेष्ठ की उपस्थिति में समझौता ज्ञापनों को औपचारिक रूप दिया गया। समावेशी विकास को आगे बढ़ाने एवं भारत के शहरी परिदृश्य को बदलने के साझा लक्ष्य को इनके दूरदर्शी नेतृत्व और उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता इससे प्रदर्शित होती है। परामर्श/शुल्क आधारित परियोजनाएँ यह समझौता ज्ञापन आवासीय, वाणिज्यिक, संस्थागत तथा किफायती आवास परियोजनाओं सहित प्रमुख क्षेत्रों में परामर्श/शुल्क-आधारित परियोजनाएं शुरू करने के लिए एनबीसीसी और हडको की…

Read more

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस – सुरक्षा मानकों को पालन करने प्रतिवद्धता,जागरूक होने का दिन

  सुरक्षा मानकों का पालन करने प्रतिवद्धता,जागरूक होने का दिन-राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस हर साल 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल सुरक्षा उपायों के महत्व पर चर्चा और सुरक्षा मुद्दों के बारे में जागरूकता पैदा करना है। कारखानों और सार्वजनिक स्थानों में उन कंपनियों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है व् सुरक्षा मानकों का पालन करने और कार्य दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए प्रतिवद्धता दर्शाने का दिन है । राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस एक ऐसा दिन है जब हम सार्वजनिक सुरक्षा के महत्व को बढ़ाने और इसे रोजमर्रा की जिंदगी में एकीकृत करने का संकल्प लेते हैं। सुरक्षा का महत्व केवल कार्यस्थल पर ही नहीं है बल्कि हमें घर और सामाजिक जीवन में भी सुरक्षा के संबंध में सामाजिक जागरूकता होनी चाहिए। किस दिन राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता हैं- 4 मार्च इस दिन के कुछ स्लोगन हमारी सुरक्षा हमारी आवशयकता हैं। सावधानी से सुरक्षा हैं। चर्चा कनेकट

Read more

इंटक केंद्रीय महिला कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन

राष्ट्रीय इंटक अध्यक्ष डॉ. जी. संजीव रेड्डी ने इंटक की राष्ट्रीय महिला कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन किया है। इसके साथ ही इंटक अध्यक्ष डॉ. रेड्डी ने श्रमिक आंदोलन को मजबूत आधार देने में महिलाओं के योगदान पर भरोसा जताया है। महिला इंटक की राष्ट्रीय अध्यक्ष देविका सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय महिला इंटक कार्यकारिणी समिति में नौ उपाध्यक्ष, एक महासचिव, 5 महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, 20 सचिव, 11 संयुक्त सचिव, 11 संगठन सचिव और 5 कार्य समिति सदस्य होंगी। इनमें से 8 झारखंड से और 7 पश्चिम बंगाल से हैं। Pic The Indian worker महिला इंटक अध्यक्ष देविका सिंह ने श्रमिक आंदोलन में महिलाओं के योगदान पर भरोसा जताया

Read more

डॉ- जी संजीवा रेड्डी ने निजीकरण को लेकर सवाल उठाए

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ,इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ- जी संजीवा रेड्डी ने देश की राजधानी एवं विभिन्न प्रदेशों तथा जिला मुख्यालयों में किसानों-मजदूरों के 26-28 नवंबर तीन दिन तक चले महापड़ाव को उत्पादक वर्ग की संगठनात्मक शक्ति का परिचायक बताया। इंडियन वर्कर में प्रकशित खबर के मुताबिक डॉ- रेड्डी ने निजीकरण को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि लोगों के धन से खड़े सार्वजनिक संस्थानों का निजीकरण किया जा रहा है।  

Read more

निर्माण मजदूरों के मुद्दो पर राज्य स्तरीय परामर्श का आयोजन

सामाजिक संस्था ‘एक्शन एड एसोसिएशन ‘ द्वारा लोदी रोड नई दिल्ली स्थित इण्डिया इंटरनेशनल सेन्टर के सभागार में निर्माण मजदूरों के मुद्दों को लेकर एक राज्य स्तरीय परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमे जर्मन एम्बेसी के प्रतिनिधियो, निर्माण श्रमिकों, निर्माण श्रमिक यूनियन के पदाधिकारियों, ठेकेदारों (नियोक्ता) एवं स्वयं सेवी संस्थाओं (NGO) के प्रतिनिधियों , श्रम विभाग एवं बोर्ड के सदस्यो ने भाग लिया।

Read more