घर-घर में तिरंगा लहरा हमें स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति नमन भवना को सुनिश्चित करना चाहिए — वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली 12 अगस्त : प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर देश भर में भाजपा संगठन द्वारा आयोजित की जा रही तिरंगा यात्राओं की श्रृंखला में आज दिल्ली में शाहदरा जिला के द्वारा कृष्णा नगर विधानसभा में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यात्रा का नेतृत्व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ने किया।

विशाल तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय नागरिक सम्मलित हुए। विभिन्न स्थानों पर स्थानीय आर.डब्लू.ए. एवं व्यपारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने यात्रा में सम्मलित श्री वीरेन्द्र सचदेवा एवं श्री हर्ष मल्होत्रा और अन्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा सिर्फ तिरंगा यात्रा नहीं है बल्कि यह तिरंगा यात्रा इस बात को याद दिलाती है कि इस देश की आन बान शान के लिए कितने लोगों ने अपनी कुर्बानी दी है। उन सभी कुर्बानियों को इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से नमन करने का यह मौका है।

श्री वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत कि गई है। घर-घर में तिरंगा लहरा हमें स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति नमन भवना को सुनिश्चित करना चाहिए।

Press Release

Team Charcha

टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

Related Posts

Mauritius accords a warm welcome to Gurudev Sri Sri Ravi Shankar

Bengaluru, 5 September 2024: Global humanitarian and spiritual leader Gurudev Sri Sri Ravi Shankar, currently on an official four-day visit to Mauritius, was warmly received by the Honourable President of…

Celebrating National Wildlife Day

A Call to Protect: Celebrating National Wildlife Day National Wildlife Day reminds us the importance of environment preservation The popular television series – The Crocodile Hunter was presented by Australian…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =

You Missed

IPL 2026 Playoff Race: RCB,

IPL 2026 Playoff Race: RCB,

IPL2026: टॉप 4 टीमों का विश्लेषण

IPL2026: टॉप 4 टीमों का विश्लेषण

IPL 2026 Points Table Analysis

IPL 2026 Points Table Analysis

वैभव सूर्यवंशी: Age 15 साल 5 बड़े रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी: Age 15 साल 5 बड़े रिकॉर्ड

KKR vs LSG Thriller: 27 गेंदों में 54 रन, Mukul Chaudhary ने आखिरी ओवर में पलटा मैच

KKR vs LSG Thriller: 27 गेंदों में 54 रन, Mukul Chaudhary ने आखिरी ओवर में पलटा मैच

GT vs DC IPL 2026: आखिरी गेंद पर पलटा मैच, 1 रन से जीता गुजरात

GT vs DC IPL 2026: आखिरी गेंद पर पलटा मैच, 1 रन से जीता गुजरात