एनएचपीसी का 52 वा स्थापना दिवस मनाया गया
17 नवंबर 2026 फरीदाबाद में एनएचपीसी के 52वें स्थापना दिवस पर निगम मुख्यालय, फरीदाबाद में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि श्री पंकज अग्रवाल, सचिव (विद्युत), भारत सरकार तथा विशिष्ट अतिथि श्री घनश्याम प्रसाद, अध्यक्ष, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण उपस्थित थे। गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ, मुख्य अतिथि श्री पंकज अग्रवाल, सचिव (विद्युत), भारत सरकार, श्री घनश्याम प्रसाद अध्यक्ष, केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण, श्री भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी, श्री संजय कुमार सिंह, निदेशक (परियोजनाएं), श्री सुप्रकाश अधिकारी, निदेशक (तकनीकी), श्री महेश शर्मा, निदेशक (वित्त), श्री परेश आर. राणपरा, निदेशक (कार्मिक) तथा श्री देबेंद्र दलाई, मुख्य सतर्कता अधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया देश की ऊर्जा सुरक्षा और स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में एनएचपीसी के योगदान की सराहना इस मौके पर श्री पंकज अग्रवाल, सचिव (विद्युत) ने एनएचपीसी की गौरवशाली विकास यात्रा एवं देश की ऊर्जा सुरक्षा और स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में इसके योगदान की सराहना की। उन्होंने जलविद्युत एवं पंप्ड स्टोरेज परियोजनाओं को नवीकरणीय ऊर्जा के प्रभावी एकीकरण तथा ग्रिड स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण बताया।उन्होंने दुर्गम क्षेत्रों में कार्यरत एनएचपीसी के कार्मिकों के समर्पण की सराहना करते हुए उनके…
Read moreप्रतिज्ञा से रील प्रतियोगिता तक: एनबीसीसी ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह
एनबीसीसी- आवास और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया। इस बार की थीम “Probity for Prosperity” – “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” थी। केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के दिशानिर्देशों के तहत यह सप्ताह हर वर्ष विभिन्न संस्थानों में मनाया जाता है। कैसे मनाया गया सतर्कता जागरूकता सप्ताह संकल्प पर तैयार इन्फोग्राफिक्स जारी किए सप्ताह की शुरुआत 26 अक्टूबर 2026 को एनबीसीसी मुख्यालय में सत्यनिष्ठा की शपथ के साथ हुई। इस अवसर पर निदेशक (वाणिज्यिक) डॉ. सुमन कुमार, निदेशक (वित्त) श्री अनजीव कुमार जैन, मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) श्रीमती ऋतु पांडे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसी के साथ देशभर में फैले एनबीसीसी के परियोजना कार्यालयों में भी शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए।जागरूकता अभियान के तहत सीवीओ ने कंपनी की व्हिसल ब्लोअर नीति और लोकहित प्रकटीकरण एवं मुखबिरों का संरक्षण (पीआईडीपीआई) संकल्प पर तैयार इन्फोग्राफिक्स जारी किए। उन्होंने परियोजना स्थलों पर नैतिक तौर-तरीकों के पालन पर एक छोटा वीडियो भी जारी किया। सीवीसी निदेशक पारुल गुप्ता और मुदित आनंद ने सार्वजनिक खरीद पर रखे विचार “निवारक सतर्कता/सतर्कता…
Read moreभारत बनाम न्यूज़ीलैंड: गेंदबाज़ों ने दिलाई जीत
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड -india-vs-new-zealand भारत ने न्यूज़ीलैंड में वनडे सीरीज़ 3-1 से जीती: पूरी रिपोर्ट सीरीज़ का नतीजा। हम न्यूज़ीलैंड में हुई 5 मैचों की वनडे सीरीज़ की चर्चा कर रहे हैं।जो अभी हाल में खत्म हुई है। भारत ने यह सीरीज़ 3-1 से जीती। एक मैच बारिश की वजह से नहीं हो पाया। गौतम गंभीर के कोच रहते यह भारत की पहली विदेश की धरती पर वनडे सीरीज़ जीत है। न्यूज़ीलैंड के लिए यह 7 साल में घरेलू मैदान पर पहली वनडे सीरीज़ हार है। भारत बनाम न्यूज़ीलैंड -मैच दर मैच पहला वनडे: ईडन पार्क, ऑकलैंड (4 नवंबर) न्यूज़ीलैंड की टीम सिर्फ़ 185 रन बना पाई। टिम सीफ़र्ट ने 38 रन बनाए। भारत की तरफ़ से अर्शदीप सिंह ने 4 विकेट लिए। मैच बारिश से बाधित रहा और भारत को संशोधित लक्ष्य 143 रन का मिला। टीम इंडिया ने यह 22 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 51 गेंद में 74 रन बनाए। न्यूज़ीलैंड की तरफ़ से डफ़ी ने 3 विकेट लिए। दूसरा वनडे: वेलिंगटन (7 नवंबर) यह मैच भी बारिश से प्रभावित रहा। न्यूज़ीलैंड ने 41 ओवर में 134 रन बनाए, जिसमें…
Read moreभारत अंडर-19 एशिया कप चैंपियन
अंडर-19 क्रिकेट को भारतीय क्रिकेट में नई प्रतिभाओं को तैयार करने की एक प्लेटफ्रॉम के रूप में जाना जाता है। इस मंच ने भारत को कई दिग्गज खिलाड़ी दिए हैं। जिन्होंने आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना दम दिखाया। विराट, युवराज सिंह से लेकर कई ऐसे खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट में आए। जिन्होंने अंडर-19 क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। ऐसा ही एक महत्वपूर्ण क्षण 14 नवंबर को देखने को मिला। जब भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर ACC मेंस अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबला आखिरी गेंद तक चला और किसी को अंदाजा नहीं था कि मैच का नतीजा क्या होगा। भारत ने 338 रनों के विशाल लक्ष्य को आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। भारत-पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप फाइनल: मुकाबले का पूरा हाल अंडर-19 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला ओमान के अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पिच बल्लेबाजी के अनुकूल थी और दोनों टीमों के सामने एक बड़ा स्कोर खड़ा करने की चुनौती थी। पाकिस्तान ने पहले…
Read moreएनएचपीसी का 52वां स्थापना दिवस
9,583 मेगावाट क्षमता के साथ 2047 तक 50,000 मेगावाट का लक्ष्य एनएचपीसी 7 नवंबर 2026: देश की सबसे बड़ी जलविद्युत कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड ने शनिवार को अपना 52वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। भारत सरकार के नवरत्न उद्यम एनएचपीसी ने इस मौके पर अपनी अब तक की यात्रा, मौजूदा उपलब्धियों और आगे के बड़े लक्ष्यों को सामने रखा। फरीदाबाद स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय के साथ-साथ देशभर के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों, पावर स्टेशनों, परियोजनाओं और इकाइयों में भी समारोह आयोजित किए गए। ध्वजारोहण और एनएचपीसी गीत के साथ हुई शुरुआत समारोह का आगाज़ कॉर्पोरेट कार्यालय में अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक श्री भूपेंद्र गुप्ता के ध्वज फहराने और एनएचपीसी गीत के गायन से हुआ। इस मौके पर निदेशक (परियोजनाएं) श्री संजय कुमार सिंह, निदेशक (तकनीकी) श्री सुप्रकाश अधिकारी, निदेशक (वित्त) श्री महेश कुमार शर्मा और निदेशक (कार्मिक) श्री परेश आर. राणपरा के साथ निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। देशभर के क्षेत्रीय कार्यालयों, पावर स्टेशनों, परियोजनाओं और इकाइयों के अधिकारी व कर्मचारी वेबकास्ट के ज़रिए कार्यक्रम से जुड़े। पांच दशकों का सफर: चुनौतियों के बीच बड़ी उपलब्धियां कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने एनएचपीसी परिवार के सभी…
Read moreबीएचईएल स्थापना दिवस: राज्य मंत्री ने 25 टीमों के 131 कर्मचारियों को दिए एक्सेल पुरस्कार
बीएचईएल-भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने अपने 62 वर्ष पूरे होने पर स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर कंपनी के होनहार कर्मचारियों को ‘एक्सेल पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारी उद्योग व इस्पात राज्य मंत्री श्री भूपतिराजु श्रीनिवास वर्मा थे। समारोह में कौन-कौन रहा मौजूद बीएचईएल समारोह में इस्पात व भारी उद्योग सचिव श्री संदीप पौण्डरीक, अतिरिक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार (वाणिज्य और उद्योग) सुश्री निगार फातिमा हुसैन और भारी उद्योग के संयुक्त सचिव श्री विजय मित्तल शामिल हुए। बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री के. सदाशिव मूर्ति, निदेशकगण और मुख्य सतर्कता अधिकारी भी मौजूद रहे। इनके साथ कंपनी के पूर्व सीएमडी, पूर्व निदेशक, अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी कार्यक्रम का हिस्सा बने। राष्ट्र निर्माण में बीएचईएल की अहम भूमिका:राज्य मंत्री श्री भूपतिराजु श्रीनिवास वर्मा ने कहा कि 1964 में स्थापना के बाद से बीएचईएल का सफर मजबूत इरादों, इंजीनियरिंग की श्रेष्ठता और देश के निर्माण के प्रति समर्पण की मिसाल है। उन्होंने बताया कि देश की स्थापित ताप विद्युत क्षमता में आधे से ज़्यादा हिस्सा बीएचईएल के बनाए सेटों का है। उनके मुताबिक कंपनी प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत’ के विज़न को पूरा…
Read moreविराट कोहली – टेस्ट वनडे टी20 आंकड़े
विराट कोहली दाएं हाथ के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं। कवर ड्राइव हो या कलाई से खेला गया फ्लिक, उन्हें खेलते देखना मजेदार रहा है। रनों का पीछा करते समय उनकी सोच सीधी रहती है: आखिर तक क्रीज पर टिके रहना है। सचिन तेंदुलकर के बाद लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट को जीत दिलाने में उनकी बड़ी भूमिका रही। आक्रामकता, संतुलन, फिटनेस और लगातार रन बनाने की आदत ने उन्हें अपने दौर के सबसे बड़े खिलाड़ियों में खड़ा किया। शुरुआती जीवन विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ। के मुताबिक, तीन साल की उम्र से ही उन्हें क्रिकेट का शौक था। 1998 में पिता उन्हें कोच राजकुमार शर्मा के पास ले गए। राह आसान नहीं थी। दिल्ली की अंडर-14 टीम में जगह नहीं मिली, पर अगली बार अंडर-15 में चयन हो गया। क्रिकेट पर पूरा ध्यान देने के लिए उन्होंने नौवीं कक्षा में सेवियर कॉन्वेंट स्कूल में दाखिला लिया। 2003-04 में उन्होंने दिल्ली अंडर-15 की कप्तानी की और पहला शतक (119 रन) बनाया। 2004-05 में अंडर-17 के लिए चार मैचों में 470 रन बनाए, जिनमें नाबाद 251 की पारी भी थी। 2005-06 में सात मैचों में…
Read moreभारत-न्यूजीलैंड T20 सीरीज: भारत ने 3-2 से जीती सीरीज
भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली गई T20 सीरीज बेहद रोमांचक रही। न्यूजीलैंड अपनी उछाल भरी पिचों के लिए जाना जाता है। न्यूजीलैंड में क्रिकेट की पिचें तेज गेंदबाजों और स्विंग के लिए मददगार होती हैं। हालांकि, हर मैदान की अलग परिस्थितियां होती हैं और काफी कुछ मौसम तथा पिच पर मौजूद घास पर निर्भर करता है। भारत-न्यूजीलैंड पहला T20 मैच: संजू सैमसन की तूफानी पारी भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला मैच क्राइस्टचर्च में 22 अक्टूबर को खेला गया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रन चार विकेट पर बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए। फिन एलन ने 24 गेंदों में 45 रन बनाए। बेवन जैकब्स ने 31 रन और डेरिल मिचेल ने 28 रन बनाए। जवाब में भारत की बल्लेबाजी जबरदस्त रही। संजू सैमसन ने 33 गेंदों में 67 रन बनाए। नमन धीर ने 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन की तूफानी पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने 42 और अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों में 29 रन बनाए। भारत ने मैच में चार विकेट से जीत हासिल की। संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द मैच रहे। India vs New Zealand दूसरा T20: तिलक वर्मा सीरीज का…
Read moreभारत vs वेस्टइंडीज: आखरी मुकाबला किसके नाम
भारत vs वेस्टइंडीज 5 टी20 मैचों की सीरीज अब निर्णायक मैच पर आ चुकी हैं । चार मुकाबले हो चुके हैं। दो वेस्टइंडीज ने और दो भारत ने जीते हैं। सीरीज 2-2 पर है। खिताब की दौड़ और भी रोमांचक हो गई है। क्रिकेट फैंस की नजरें 17 अक्टूबर को होने वाले पांचवें टी20 मुकाबले पर हैं। जो निर्णय करेगा कि सीरीज का विजेता कौन होगा। सभी क्रिकेट प्रेमियों के जहन में शायद एक सवाल दौड़ रहा होगा। कौन होगा इस सीरीज का विजेता ? भारत की कोशिश होगी कि आखिरी मैच जीतकर खिताब अपने नाम करे, वहीं वेस्टइंडीज अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। सीरीज के सभी मैचों पर एक नजर 6 अक्टूबर 2026 को लखनऊ में पहला मैच भारत ने 8 विकेट से जीता। वेस्टइंडीज 171 रन पर ऑलआउट हुई। भारत ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 15वें ओवर में मैच को खत्म कर दिया। सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। दूसरा मैच 9 अक्टूबर 2026 को रांची में खेला गया। यहाँ वेस्टइंडीज ने छह विकेट से जीत हासिल की। भारत के 249/5 के जवाब में वेस्टइंडीज ने बहुत जबरदस्त बल्लेबाजी की । वेस्टइंडीज ने …
Read moreनाना पाटेकर: यादगार किरदारों का सफर
भारतीय सिनेमा में अपने अभिनय से अमिट छाप छोड़ने वाले दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर नहीं रहे । 8 अक्टूबर को 75 वर्ष की उम्र में अभिनेता ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने से हिंदी और मराठी सिनेमा ने एक महान कलाकार खो दिया। उनकी दमदार आवाज़ और अलहदा अंदाज़ किरदारों में जान डाल देते थे। नाना पाटेकर के निधन की खबर से उनके प्रशंसकों में गम का माहौल है। उनका अभिनय दर्शकों को अपने साथ जोड़ लेता था। सामाजिक मुद्दों पर बनी उनकी फिल्में ही नहीं, उनके अभिनय व डायलॉग भी आज लोगों के मन में बसे हैं। नाना पाटेकर ने हिंदी सिनेमा में अपनी अलहदा जगह और पहचान बनाई। परिंदा और क्रांतिवीर जैसी फिल्मों में उनके अभिनय ने दर्शकों के दिलों को छू लिया। पर्दे पर उनके किरदारों की दमदार मौजूदगी, डायलॉग बोलने का अंदाज और अन्याय के खिलाफ लड़ने के जज्बे ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया। वे जिस किरदार को निभाते थे, उसमें पूरी तरह ढल जाते थे। यही खूबी उन्हें अभिनय की दुनिया में एक अलग पहचान देती थी। नाना पाटेकर की पहली फिल्म गमन (1978) में आई थी क्रांतिवीर में उन्होंने एक…
Read more










