भारत बनाम वेस्टइंडीज: भारत ने वनडे सीरीज जीती

भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच
भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच चंडीगढ़ में खेला गया। न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने जीत हासिल की। सीरीज के दो मुकाबले टीम इंडिया ने जीते और सीरीज को अपने नाम किया। आखिरी मैच में वेस्टइंडीज ने अपनी जीत दर्ज की।

तीसरे वनडे मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की। भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 351 का स्कोर बनाया। जवाब में वेस्टइंडीज ने 48.2 ओवर में 352 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। शाई होप ने शानदार 162 रन की बड़ी पारी खेली

टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी की। शुभमन गिल केवल एक रन पर आउट हो गए। इसके बाद रोहित शर्मा और गायकवाड़ ने पारी को आगे बढ़ाया।

रोहित शर्मा ने जबरदस्त 92 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने एक अच्छी पारी खेली और 57 रन बनाए।

इसके बाद जिम्मेदारी केएल राहुल की थी। राहुल ने नाबाद 129 रन बनाकर भारत के स्कोर को 351 तक पहुंचा दिया। राहुल की पारी में कई बेहतरीन शॉट शामिल थे। उनकी क्लीन स्ट्राइक दिखाई दी।

विराट कोहली इस मैच में स्कोर नहीं कर सके। इस मैच में टीम परफॉर्मेंस के कारण भारत ने विशाल 351 रन का स्कोर बना दिया। स्कोर बोर्ड देखकर भारत की जीत आसान लग रही थी

351 का लक्ष्य काफी मुश्किल था। वेस्टइंडीज टीम के ऊपर मानसिक दबाव भी था। आमिर जांगू ने 67 रन की तेज पारी खेली। लेकिन दबदबा शाई होप का रहा। जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नॉट आउट रहे और 162 रन बनाए।

उन्होंने 143 गेंदों का सामना किया और अंत तक खेलते रहे। उनके शॉट्स के कारण भारतीय गेंदबाजों पर कहीं न कहीं दबाव दिखाई दिया।

भारत की गेंदबाजी इतनी धारदार नहीं दिखाई दी। मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, गुरनूर और नमन धीर सभी को एक-एक विकेट मिला।

Match 1- सीरीज के पहले मैच में भारत ने त्रिवेंद्रम में खेले गए वनडे में 295 रन बनाए। वेस्टइंडीज ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन कुलदीप यादव ने चार विकेट लेकर टीम को जीतने में मदद की। लक्ष्य आसान दिखाई दिया। विराट कोहली ने नाबाद 139 रन की पारी खेली और करियर के 15,000 वनडे रन पूरे करने की उपलब्धि हासिल की।

Match -2 वेस्टइंडीज ने अपने इतिहास में सर्वाधिक 400 रन बनाकर इतिहास बनाया। वहीं, भारतीय बल्लेबाजों ने स्कोर को चेज करके इतिहास रच दिया। गुवाहाटी के मैच में वेस्टइंडीज के 405 रन के जवाब में टीम इंडिया ने 43.3 ओवर में 406 रन बनाकर यह मुकाबला जीत लिया। भारत ने केवल दो विकेट खोकर 8 विकेट से जीत हासिल की। शुभमन गिल ने 223 रन बनाए और ऐतिहासिक पारी दिखाई।

अब भारत की पकड़ सीरीज पर बन चुकी थी। 2-1 से भारत वनडे सीरीज जीत चुका था। पहले मैच में विराट कोहली और शुभमन गिल ने जीत दिलाई। दूसरे मैच में गिल का दोहरा शतक और तीसरे मैच में राहुल का जबरदस्त शतक रहा। इस सीरीज में भारत के सभी बल्लेबाजों का दबदबा साफ दिखाई पड़ रहा है।

Match 3- वेस्टइंडीज के लिए तीसरा मैच आत्मविश्वास ऊंचा करने वाला रहा। शाई होप ने अपनी 162 रन की पारी से बल्लेबाजी का कौशल दिखाया।

अब होगा T20 में मुकाबला

अब दोनों टीमों के बीच पांच T20 मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ में होगा। मतलब, सीरीज के खत्म होने के बाद अभी रोमांच बाकी है। वनडे सीरीज में भारत ने जीत हासिल की है, पर वेस्टइंडीज के तेवर देखकर लगता है कि T20 मुकाबला रोमांच भरा होगा, जिसमें वेस्टइंडीज टीम वापसी करने की कोशिश करेगी।

IndiaVsWestIndies #INDvsWI #TeamIndia #WestIndiesCricket #IndiaCricket #ODICricket #ODISeries #ShaiHope #KLRahul #RohitSharma #RuturajGaikwad #ShubmanGill #ViratKohli #IndianCricket #CricketNews #CricketUpdates #वनडेक्रिकेट #भारतबनामवेस्टइंडीज #टीमइंडिया #भारतीयक्रिकेट

Team Charcha

टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

Related Posts

भारत बनाम वेस्टइंडीज -टी20 सबसे ज्यादा रन

भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज़ रोमांचक दिख रही है। आखिरी वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने अच्छी वापसी की। भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने 22 मैचों में 693 रन बनाए। इसमें एक शतक शामिल है। उनके बाद निकोलस पूरन हैं, जिन्होंने 592 रन बनाए। भारत के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली के नाम 570 रन हैं। स्थान खिलाड़ी टीम रन 1 रोहित शर्मा भारत 693 2 निकोलस पूरन वेस्टइंडीज 592 3 विराट कोहली भारत 570 आगे जानते हैं कुछ यादगार पारियाँ और रिकॉर्ड। रोहित शर्मा रोहित ने 142 के स्ट्राइक रेट और 38 के औसत से रन बनाए। इसमें 2018 की उनकी यादगार पारी शामिल है। उस मैच में उन्होंने सिर्फ 61 गेंदों पर 111 रन बनाए। पारी में 7 छक्के और 8 चौके थे। भारत ने मैच जीता। रोहित अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल रहे। निकोलस पूरन पूरन वेस्टइंडीज के सबसे सफल बल्लेबाज़ रहे। उन्होंने 20 मैचों में 592 रन बनाए। लंबे शॉट खेलने की काबिलियत की वजह से वे कई बार भारतीय गेंदबाज़ों के लिए चुनौती बने। विराट कोहली टॉप 3 की सूची में कोहली…

Read more

भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड मेडल

एशियन गेम्स T20 गोल्ड मेडल टीम इंडिया ने एशियन गेम्स 2026 का स्वर्ण पदक जीता।India vs Pakistan, Asian Games 2026 क्रिकेट के T20 फाइनल ने भारतीय क्रिकेट टीम की जीत। अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा की बल्लेबाजी स्वर्ण पदक इस मुकाबले की प्रमुख बातें रहीं। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मैच हो और ऊर्जा और रोमांच चरम पर न पहुंचे? ऐसा कम ही होता हैं। जापान के कोरोगी स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में गोल्ड मेडल जीतने के लिए भारत और पाकिस्तान आमने-सामने थे। भारत ने 19 रन से पाकिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। SCORE BOARD भारत की ओर से:अभिषेक शर्मा: 61 रन (28 गेंद)तिलक वर्मा: 51 रन (22 गेंद)*शिवम दुबे: 27 रन (15 गेंद) पाकिस्तान की ओर से:हसन नवाज: 96 रन (51 गेंद)सैम अयूब: 29 रन (22 गेंद)माज़ सदाकत: 23 रन (18 गेंद) भारत की गेंदबाजी:अक्षर पटेल: 2/29वॉशिंगटन सुंदर: 2/29शिवम दुबे: 2/33 भारत ने बल्लेबाजी करते हुए 211 रन का लक्ष्य भारत के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भारत के बल्लेबाजों ने पाकिस्तान पर शुरू से ही अटैकिंग क्रिकेट खेलकर दबाव बनाया। टीम इंडिया ने 20…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =

You Missed

नाना पाटेकर: यादगार किरदारों का सफर

नाना पाटेकर:  यादगार किरदारों का सफर

भारत बनाम वेस्टइंडीज -टी20 सबसे ज्यादा रन

भारत बनाम वेस्टइंडीज -टी20 सबसे ज्यादा रन

भारत बनाम वेस्टइंडीज: भारत ने वनडे सीरीज जीती

भारत बनाम वेस्टइंडीज: भारत ने वनडे सीरीज जीती

भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड मेडल

भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड मेडल

एशियन गेम्स 2026 का T20 सेमीफाइनल भारत ने जीता

एशियन गेम्स 2026 का T20 सेमीफाइनल भारत ने जीता

टीम इण्डिया की शानदार जीत-शुभमन की ऐतिहासिक पारी

टीम इण्डिया की शानदार जीत-शुभमन की ऐतिहासिक पारी