एनएचपीसी का 52 वा स्थापना दिवस मनाया गया

17 नवंबर 2026 फरीदाबाद में एनएचपीसी के 52वें स्थापना दिवस पर निगम मुख्यालय, फरीदाबाद में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि श्री पंकज अग्रवाल, सचिव (विद्युत), भारत सरकार तथा विशिष्ट अतिथि श्री घनश्याम प्रसाद, अध्यक्ष, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण उपस्थित थे।

गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे

कार्यक्रम का शुभारंभ, मुख्य अतिथि श्री पंकज अग्रवाल, सचिव (विद्युत), भारत सरकार, श्री घनश्याम प्रसाद अध्यक्ष, केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण, श्री भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी, श्री संजय कुमार सिंह, निदेशक (परियोजनाएं), श्री सुप्रकाश अधिकारी, निदेशक (तकनीकी), श्री महेश शर्मा, निदेशक (वित्त), श्री परेश आर. राणपरा, निदेशक (कार्मिक) तथा श्री देबेंद्र दलाई, मुख्य सतर्कता अधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया

देश की ऊर्जा सुरक्षा और स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में एनएचपीसी के योगदान की सराहना

इस मौके पर श्री पंकज अग्रवाल, सचिव (विद्युत) ने एनएचपीसी की गौरवशाली विकास यात्रा एवं देश की ऊर्जा सुरक्षा और स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में इसके योगदान की सराहना की। उन्होंने जलविद्युत एवं पंप्ड स्टोरेज परियोजनाओं को नवीकरणीय ऊर्जा के प्रभावी एकीकरण तथा ग्रिड स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने दुर्गम क्षेत्रों में कार्यरत एनएचपीसी के कार्मिकों के समर्पण की सराहना करते हुए उनके निरंतर क्षमता निर्माण एवं कौशल विकास पर विशेष जोर दिया। साथ ही, प्रधानमंत्री के कर्मयोगी भारत के विजन को अपनाने, नवाचार एवं दक्षता बढ़ाने तथा विकसित भारत- 2047 के लक्ष्य में योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री घनश्याम प्रसाद, अध्यक्ष, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने संबोधित करते हुए एनएचपीसी को 52वें स्थापना दिवस की बधाई दी तथा जलविद्युत के क्षेत्र में इसकी विशेषज्ञता एवं वैश्विक पहचान की सराहना की। उन्होंने देश की विशाल जलविद्युत क्षमता विशेषकर पंप्ड स्टोरेज परियोजनाओं का दोहन करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने आगे कहा कि एनएचपीसी अपनी जलविद्युत विशेषज्ञता के बल पर सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेगी और विकसित भारत के संकल्प में अपना विशेष योगदान देगी।

स्वागत संबोधन

अपने स्वागत संबोधन में श्री भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी ने निगम की वित्तीय उपलब्धियों एवं भविष्य की विकास योजनाओं को साझा किया। उन्होंने वित्त वर्ष 2025-26 में 3618 करोड़ रुपए के शुद्ध लाभ तथा वर्ष 2032 तक 23,000 मेगावाट स्थापित क्षमता हासिल करने के लक्ष्य का उल्लेख किया। उन्होंने एनएचपीसी की प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति एवं डिजिटल परिवर्तन की दिशा में SAP प्रणाली के सफल क्रियान्वयन को भी रेखांकित किया। उन्होंने भारत सरकार के गृह मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, विद्युत मंत्रालय, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण, एवं एनएचपीसी से जुड़े सभी हितधारकों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा एवं विकसित भारत के लक्ष्य में एनएचपीसी के योगदान को और सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

समारोह में कथक केंद्र, नई दिल्ली, नव उत्थान व्हीलचेयर डांस ग्रुप, नई दिल्ली तथा एनएचपीसी परिवार की महिलाओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Team Charcha

टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

Related Posts

प्रतिज्ञा से रील प्रतियोगिता तक: एनबीसीसी ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह

एनबीसीसी- आवास और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया। इस बार की थीम “Probity for Prosperity” – “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” थी। केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के दिशानिर्देशों के तहत यह सप्ताह हर वर्ष विभिन्न संस्थानों में मनाया जाता है। कैसे मनाया गया सतर्कता जागरूकता सप्ताह संकल्प पर तैयार इन्फोग्राफिक्स जारी किए सप्ताह की शुरुआत 26 अक्टूबर 2026 को एनबीसीसी मुख्यालय में सत्यनिष्ठा की शपथ के साथ हुई। इस अवसर पर निदेशक (वाणिज्यिक) डॉ. सुमन कुमार, निदेशक (वित्त) श्री अनजीव कुमार जैन, मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) श्रीमती ऋतु पांडे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसी के साथ देशभर में फैले एनबीसीसी के परियोजना कार्यालयों में भी शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए।जागरूकता अभियान के तहत सीवीओ ने कंपनी की व्हिसल ब्लोअर नीति और लोकहित प्रकटीकरण एवं मुखबिरों का संरक्षण (पीआईडीपीआई) संकल्प पर तैयार इन्फोग्राफिक्स जारी किए। उन्होंने परियोजना स्थलों पर नैतिक तौर-तरीकों के पालन पर एक छोटा वीडियो भी जारी किया। सीवीसी निदेशक पारुल गुप्ता और मुदित आनंद ने सार्वजनिक खरीद पर रखे विचार “निवारक सतर्कता/सतर्कता…

Read more

एनएचपीसी का 52वां स्थापना दिवस

9,583 मेगावाट क्षमता के साथ 2047 तक 50,000 मेगावाट का लक्ष्य एनएचपीसी 7 नवंबर 2026: देश की सबसे बड़ी जलविद्युत कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड ने शनिवार को अपना 52वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। भारत सरकार के नवरत्न उद्यम एनएचपीसी ने इस मौके पर अपनी अब तक की यात्रा, मौजूदा उपलब्धियों और आगे के बड़े लक्ष्यों को सामने रखा। फरीदाबाद स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय के साथ-साथ देशभर के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों, पावर स्टेशनों, परियोजनाओं और इकाइयों में भी समारोह आयोजित किए गए। ध्वजारोहण और एनएचपीसी गीत के साथ हुई शुरुआत समारोह का आगाज़ कॉर्पोरेट कार्यालय में अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक श्री भूपेंद्र गुप्ता के ध्वज फहराने और एनएचपीसी गीत के गायन से हुआ। इस मौके पर निदेशक (परियोजनाएं) श्री संजय कुमार सिंह, निदेशक (तकनीकी) श्री सुप्रकाश अधिकारी, निदेशक (वित्त) श्री महेश कुमार शर्मा और निदेशक (कार्मिक) श्री परेश आर. राणपरा के साथ निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। देशभर के क्षेत्रीय कार्यालयों, पावर स्टेशनों, परियोजनाओं और इकाइयों के अधिकारी व कर्मचारी वेबकास्ट के ज़रिए कार्यक्रम से जुड़े। पांच दशकों का सफर: चुनौतियों के बीच बड़ी उपलब्धियां कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने एनएचपीसी परिवार के सभी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × two =

You Missed

संविधान सभा के सदस्य स्व: चौधरी रणवीर सिंह की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

संविधान सभा के सदस्य स्व: चौधरी रणवीर सिंह की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

एनएचपीसी का 52 वा स्थापना दिवस मनाया गया

एनएचपीसी का 52 वा स्थापना दिवस मनाया गया

प्रतिज्ञा से रील प्रतियोगिता तक: एनबीसीसी ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह

प्रतिज्ञा से रील प्रतियोगिता तक: एनबीसीसी ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड: गेंदबाज़ों ने दिलाई जीत

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड: गेंदबाज़ों ने दिलाई जीत

भारत अंडर-19 एशिया कप चैंपियन

भारत अंडर-19 एशिया कप चैंपियन

एनएचपीसी का 52वां स्थापना दिवस

एनएचपीसी का 52वां स्थापना दिवस