अशोक सिंह इंडियन नेशनल डिफेंस वर्कर्स फेडरेशन के अध्यक्ष निर्वाचित
डिफेंस वर्कर्स फेडरेशन के सम्मेलन में अशोक सिंह को अध्यक्ष व श्रीनिवासन को महासचिव चुना गया। इंडियन नेशनल डिफेंस वर्कर्स फेडरेशन के सम्मेलन में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने पुरानी पेंशन को मजदूर और श्रमिकों का हक बताते हुए कहाँ कि हम मजदूर संगठन पूरे देश में एक साथ चल रहे हैं और इस अत्याचार को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। जीवन भर सेवा देने वाले श्रमिक की पेंशन खत्म करना उसके साथ अन्याय है।अशोक सिंह ने कहाँ युवा शक्ति जो कि बड़े श्रमिक बल का हिस्सा है। परंतु आज उनके सामने रोजगार का संकट है। सरकार सार्वजनिक उपक्रमों को निजी हाथों में सौंप रही है छंटनी हो रही है, ठेकेदारी प्रथा ने हजारों मजदूरों की रोटी-रोजी छीन ली है।
Read moreडिप्टी सीएम के साथ छात्रों ने साझा किए अपने अनुभव
शिक्षा मंत्री, मनीष सिसोदिया ने , सोमवार को दिल्ली पब्लिक स्कूलों के 45 छात्रों से मुलाकात की जेईई (मेन्स) में 98 पर्सेंटाइल से अधिक अंक हासिल करने वाले दिल्ली सरकार के स्कूलों के 45 छात्रों से मुलाकात कर उनसे चर्चा की| साथ ही छात्रों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं और जेईई (एडवांस्ड) की परीक्षा के लिए भी प्रेरित किया| इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब हमारे बच्चे पढ़ लिखकर कामयाब होंगे तो वो देश को भी आगे बढ़ाएंगे। इन बच्चों की इस शानदार कामयाबी में उनके पैरेंट्स, टीचर्स और दिल्ली की पूरी टीम एजुकेशन की जी-तोड़ मेहनत का भी बहुत बड़ा योगदान है। बही, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमारे स्कूलों के बच्चों ने जेईई मेंस में शानदार प्रदर्शन कर दिल्ली का नाम रौशन कर दिया है| यह बेहद ख़ुशी की बात है कि सरकार की ओर से मिली फ्री ऑनलाइन कोचिंग, स्कूल लाइब्रेरी में हाई-एंड किताबों की उपलब्धता, टीचर्स के सपोर्ट और अपनी कड़ी मेहनत के साथ आज ये बच्चे देश के टॉपर्स में शामिल है| उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल जी के विजन के तहत बच्चो को अपने स्कूल…
Read moreक्या हैं श्रम संगठनों की मांगे -एक नजर घोषणापत्र पर
काॅन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित श्रमिकों के राष्ट्रीय सम्मेलन में ट्रेड यूनियनो के घोषणा पत्र में क्या पक्ष हैं ट्रेड यूनियनो का : बेरोजगारी: “हमें इस बात की चिंता है कि हमारे बच्चों को नौकरी नहीं मिल रही है। लेकिन सरकारी रिक्तियों को भी नहीं भरा जाता है,जो उनके अधिकार में है। कई सार्वजनिक उपक्रमों को बंद किया जा रहा है या निजी पार्टियों को बेच दिया जा रहा है, जो तुरंत “डाउन-साइजिंग“ शुरू करते हैं, कई हज़ार श्रमिकों को रोज़गार से बाहर कर देते हैं। ठेका कर्मचारी नौकरी छूटने और छंटनी के प्रमुख शिकार बन गए हैं। कोविड के बाद भी जब जीवन को पटरी पर लाने के लिए नौकरियों की सख्त जरूरत है, अवैध तरीके से भी फैक्टिंयों को बंद होने दिया जा रहा है, जिससे बड़े पैमाने पर बेरोजगारी पैदा हो रही है। क्या हैं मुख्य मांगे- मनरेगा को साल में 200 दिनों तक बढ़ाया जाए: “हम मांग करते हैं कि मनरेगा को साल में 200 दिनों तक बढ़ाया जाए और पारिश्रमिक में वृद्धि की जाए और इसी तरह की योजना शहरी क्षेत्रों में भी लाई जाए। लेकिन सरकार ने बजटीय आवंटन में भारी कमी की हैऋ…
Read moreपंकज कुमार शर्मा ने नालको निदेशक (उत्पादन) के रूप में पदभार ग्रहण किया
भुवनेश्वर, 01/02/2023: सार्वजनिक क्षेत्र के नवरत्न लोक उद्यम नेशनल एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 01 फरवरी 2023 को श्री पंकज कुमार शर्मा ने निदेशक (उत्पादन) के रूप में पदभार ग्रहण किया। नए कार्यभार को ग्रहण करने से पूर्व, श्री शर्मा एनएमडीसी के वैश्विक अन्वेषण केंद्र, रायपुर में मुख्य महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत थे। साथ ही वे संयुक्त उद्यम कंपनी एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा बस्तर रेलवे प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जिम्मेदारी भी निभा रहे थे। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, काशी हिंदू विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक श्री शर्मा ने 1992 में कार्यकारी प्रशिक्षु के रूप में एनएमडीसी से अपने कैरियर की शुरूआत की। उनके पास ओपन कास्ट माइनिंग उद्योग के सभी पहलुओं में काम करने का एक विविध और समृद्ध अनुभव है। इस्पात मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के नवरत्न लोक उद्यम, एनएमडीसी के साथ 30 से अधिक वर्षों के अपने सेवाकाल के दौरान, उन्होंने विविध प्रमुख पदों पर चुनौतीपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया है।
Read moreएनटीपीसी लिमिटेड को ‘एटीडी बेस्ट अवार्ड्स 2023’
देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड को एसोसिएशन फॉर टैलेंट डेवलपमेंट (एटीडी), यूएसए द्वारा ‘एटीडी बेस्ट अवार्ड्स 2023’ से सम्मानित किया गया है। यह छठी बार है जब एनटीपीसी लिमिटेड ने प्रतिभा विकास के क्षेत्र में उद्यम सफलता प्रदर्शित करने के लिए यह पुरस्कार जीता है। एनटीपीसी की संस्कृति की नींव हमेशा रचनात्मक तकनीकों के माध्यम से कर्मचारियों को शामिल करना रही है। ATD बेस्ट अवार्ड्स उन संगठनों को मान्यता देते हैं जो प्रतिभा विकास के माध्यम से उद्यम प्रदर्शित करते हैं। एसोसिएशन फॉर टैलेंट डेवलपमेंट, यूएसए प्रतिभा विकास के क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा संघ है । Photo NTPC
Read moreनाल्को ने दिसंबर 2022 को समाप्त तीसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणाम घोषित किए।
नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को), खान मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन नवरत्न सीपीएसई ने दिसंबर 2022 को समाप्त तीसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की है। वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही के लिए समीक्षा किए गए वित्तीय परिणामों के अनुसार, आज भुवनेश्वर में आयोजित बैठक में बोर्ड द्वारा रिकार्ड में लिए गए, नालको ने पिछली तिमाही में रु.170 करोड़ की तुलना में रु.274 करोड़ का शुद्ध लाभ प्राप्त किया है। मंदी की अवधि से उबरने में नालको की परिचालन दक्षता और टीम वर्क ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वैश्विक स्तर पर एल्युमीनियम की कीमतों में मजबूती और उच्च उत्पादन मात्रा के साथ, हमें यकीन है कि यह निश्चित रूप से आने वाली तिमाहियों में लाभ मार्जिन में इजाफा करेगा। प्रेस रिलीज भुवनेश्वर,
Read moreराष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2023 मुंबई में प्रारंभ हुआ
राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव की मुंबई में शुरुआत हो चुकी है और इस बार यह आयोजन सभी के लिए एक विशेष विजुअल तथा म्यूजिकल कार्यक्रम होगा। मुंबई में चर्चगेट स्थित आजाद मैदान में राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2023 का उद्घाटन महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और केंद्रीय संस्कृति मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने किया । राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को बढ़ावा देने के उद्देश्य के साथ इस महोत्सव का आयोजन किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने नागरिकों, कलाकारों एवं कारीगरों सहित सभी दर्शकों के साथ अपने विचार साझा करते हुए कहा कि लगभग 1000 कलाकार मुंबई के लोगों के लिए इस महोत्सव के दौरान अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह शहर प्राचीन परंपरा व आधुनिकता का संगम है, जिसमें सांस्कृतिक रूप से समृद्ध पर्यटक स्थलों, संस्थानों, त्योहारों और नृत्य तथा सिनेमा सहित कला के अन्य स्वरूपों की एक समृद्ध टेपेस्ट्री है। श्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि “एक भारत श्रेष्ठ भारत” से प्रेरित तथा कला एवं संस्कृति के माध्यम से भारत की विविधता के उत्सव को दर्शाने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए इस महोत्सव को आयोजित किया जा रहा है। Source:PIB
Read moreहर महीने की 14 तारीख को स्वास्थ्य मेलों का आयोजन
स्वस्थ जीवन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए पिछले साल शुरू किए गए “स्वस्थ मन, स्वस्थ घर” अभियान के तहत, देश भर में 1.56 लाख आयुष्मान भारत – स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों में हर महीने की 14 तारीख को स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। इन देशव्यापी स्वास्थ्य मेलों के अंतर्गत योग, जुम्बा, टेलीकंसल्टेशन, निक्षय पोषण अभियान, गैर-संचारी रोग स्क्रीनिंग और दवा वितरण, सिकल सेल रोग स्क्रीनिंग जैसी गतिविधियां की जाएंगी। इसके साथ ही, 14 फरवरी 2023 को सभी एबीएचडब्ल्यूसी में साइक्लोथॉन, साइकिल रैली या साइकिल फॉर हेल्थ के रूप में एक साइकिल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ताकि शारीरिक और मानसिक कल्याण और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन के बारे में जागरूकता को बढ़ावा दिया जा सके। दिल्ली में लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में ‘साइकिल फॉर हेल्थ’ थीम के साथ एक साइक्लोथॉन का आयोजन किया जाएगा। अस्पताल परिसर में एक क्षेत्र को साइकिल स्टैंड के रूप में समर्पित किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने सभी नागरिकों से अपने नजदीकी एबी-एचडब्ल्यूसी में मेगा साइकिलिंग कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया। “साइकिल चलाना हमारे शरीर को स्वस्थ, फिट और सक्रिय रखने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है।“ डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा, ” चाहे दूरी कम तय करें या ज्यादा, थोड़े समय के लिए चलाएं या अधिक के लिए, लेकिन साइकिल अवश्य चलाएं!” Press Release
Read moreगुड़गांव में इंटक हरियाणा प्रदेश प्रतिनिधि सम्मेलन
गुड़गांव में इंटक हरियाणा प्रदेश प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहां कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने पर हम मनरेगा मेट को पक्का करेंगे और मनरेगा मजदूरी को बढ़ाकर मार्केट रेट के बराबर करेंगे।हरियाणा प्रदेश इंटक का अधिवेशन एवं डेलीगेट सत्र गुड़गांव में आयोजित हुआ। अमित यादव को हरियाणा प्रदेश इंटक का अध्यक्ष चुना गया। युवा नेता अमित यादव हरियाणा इंटक अध्यक्ष पद पर पुननिर्वाचित हुए है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने शिरकत की। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस और इंटक का रिश्ता पुराना है। मजदूर और किसान इस देश की रीढ़ है,इनके इनके समृद्ध होने से देश की उन्नति होती है।
Read more













