भारत vs वेस्टइंडीज- तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज़ में पहला मैच वेस्टइंडीज और भारत के बीच केरल के तिरुवनंतपुरम में खेला गया। भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
वेस्टइंडीज की पारी
वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी रही और उनके दोनों बल्लेबाज कैंपबेल और ग्रेस ने बहुत अच्छे से पारी को संभाला। कैंपबेल ने 60 गेंद में 62 रन बनाए, उन्हें कुलदीप यादव ने आउट किया।
ग्रेस ने 108 गेंद में 101 रन बनाए और उन्हें भी कुलदीप ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। उसके बाद वेस्टइंडीज के बल्लेबाज जल्दी-जल्दी आउट हुए, अगले दो बल्लेबाज 13 और 12 रन बनाकर आउट हो गए।

अजंगो ने 43 गेंद पर 58 रन बनाए, उसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था। उसके बाद के बल्लेबाज भी जल्दी से आउट हो गए।आखिरी बल्लेबाज ने 32 गेंद में 24 रन बनाए, जिससे कि वेस्टइंडीज एक सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचा।
इस तरह वेस्टइंडीज ने कुल 295 रन बनाए, जो एक सम्मानजनक पुख्ता स्कोर लग रहा था।
भारतीय गेंदबाज़ी
भारत के सफल गेंदबाजों में कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे। जिन्होंने 10 ओवर में 40 रन देकर चार विकेट झटके। वहीं कृष्णा ने 10 ओवर में रन देकर 2 विकेट झटके।
भारत की जीत
वेस्टइंडीज के 295 रन का जवाब भारत ने बहुत तेजी से शुरुआत करके दिया। रोहित शर्मा ने 35 गेंद में 32 रन बनाए, जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल थे। रोहित शर्मा 32 रन पर आउट हो गए।
उसके बाद शुभमन गिल और विराट कोहली ने तूफानी पारी खेली, दोनों बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की धुनाई की। शुभमन गिल ने 108 गेंद में 110 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल था।
विराट कोहली ने बहुत शानदार जबरदस्त पारी खेली, 88 गेंद में 139 रन बनाए। जिसमें 10 चौके और कई छक्के शामिल थे, और 157 की स्ट्राइक रेट से वह खेले। इस तरह इन दोनों बल्लेबाजों की तूफानी पारियों के चलते वेस्टइंडीज कहीं भी मैच में नहीं दिखा और लगभग एकतरफा मैच रहा, जिस तरह से दोनों बल्लेबाज खेल रहे थे।
भारत ने मात्र 41 ओवर 4 गेंद में लक्ष्य को अचीव कर लिया। और ऐसा भी कहा जा सकता है कि वेस्टइंडीज की गेंदबाजी में धार नहीं थी। भारत के दोनों दिग्गज बल्लेबाज कोहली और कप्तान शुभमन गिल ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उससे वेस्टइंडीज की गेंदबाजी बिखर गई।
सीरीज़ का दूसरा मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा, जब वेस्टइंडीज के पास मौका होगा कि तीन मैचों की सीरीज़ में अपना कमबैक कर सके।






