भारत-श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 का T20 सेमीफाइनल भारत ने जीता
टीम इंडिया की धीमी शुरुआत
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष T20 सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका आमने-सामने थे। श्रीलंका ने टॉस जीता। पिच में शुरुआत से स्पिन देखी जा रही थी। हुआ भी ऐसे ही, शुरुआत में भारतीय बल्लेबाजों के लिए खेलना आसान नहीं रहा। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन केवल 7-7 रन ही बना सके।

वैभव सूर्यवंशी साथ ईशान किशन ने पारी संभाली
वैभव ने अच्छी बल्लेबाजी की और तेजी से 21 गेंद में 38 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए।
जब पारी को संभालने की जिम्मेदारी ईशान किशन के कंधों पर थी।
इशान किशन की महत्वपूर्ण भूमिका
भारत की जीत में इशान किशन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जब शुरू में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना बहुत मुश्किल लग रहा थ। जैसे ईशान किशन खेलने आए मैच का रुख बदलने लगा ।
उन्होंने बेहद समझदारी व् आक्रमण करके टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। अब दबाव श्रीलंकाई टीम के ऊपर शिफ्ट हो चुका था । और इस बिंदु को मैच का टर्निंग प्वाइंट कहा जा सकता था ।
जब किशन ने काउंटर अटैक किया और श्रीलंका की टीम उन्हें नहीं रोक सकी । मुश्किल दिख रही पिच पर उन्होंने सूझबूझ की बल्लेबाजी की और 46 गेंद में नाबाद 80 रन का स्कोर किया। इसमें 5 छक्के और 4 चौके थे। भारत ने 20 ओवर में श्रीलंका के सामने 169 रन का स्कोर रखा।
श्रीलंका पारी शुरुआत में ही लड़खड़ाई
श्रीलंका को 170 रन का लक्ष्य मिला, जो आसान नहीं था। शुरुआत ही खराब रही। बुमराह ने पहले ओवर में दो विकेट झटके। इसके बाद अक्षर और अभिषेक ने भी दो-दो विकेट लिए। श्रीलंका की बल्लेबाजी बिखर गई। भारत की फील्डिंग भी शानदार रही। पूरी टीम 9.5 ओवर में सिर्फ 45 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने 124 रन से मैच जीत लिया।
Player of the Match
Player of the Match का खिताब ईशान किशन को मिला। जिन्होंने 46 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए। उनकी पारी में 4 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।
भारत की इस टीम में कौन खिलाडी हैं- भारत की प्लेइंग XI
इस मैच में भारत की टीम में श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई
मैच का Scorecard कुछ आंकड़े
भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए।
ईशान किशन ने 46 गेंदों पर नाबाद 80 रन
वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों पर 38 रन
श्रेयस अय्यर ने 13 रन
अक्षर पटेल ने 8 रन
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने 7-7 रन बनाए।
वॉशिंगटन सुंदर ने 3 गेंदों पर नाबाद 7 रन बनाए।
भारत की ओर से ईशान किशन की पारी सबसे बड़ी रही।
श्रीलंका की टीम 9.5 ओवर में केवल 45 रन पर ऑलआउट हो गई।
नुवानिदु फर्नांडो 15 रन बनाकर श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
भारत की गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट, अक्षर पटेल ने 2 विकेट और अभिषेक शर्मा ने 2 विकेट लिए।
भारत ने 124 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।
अब एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल के पड़ाव पर भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल का मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा।
अगर एशियन गेम्स में भारत के सफर की बात करें तो भारत क्वार्टर फाइनल में पहुंचा। भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल का मैच बारिश के कारण नहीं हो सका। इसके बाद भारत सेमीफाइनल में पहुंचा । आज श्रीलंका को हराकर फाइनल में अपनी जगह बना चुका है। इस तरह पूरे टूर्नामेंट पर नजर डालें तो भारत का सफर अब गोल्ड मेडल के मुकाबले तक पहुंच चुका है।
एशियन गेम्स में T20 फॉर्मेट खेला जा रहा है। जिसमें पुरुष व महिला दोनों टीमें भाग ले रही। पहले चरण में टीमें ग्रुप में खेलती हैं ।इसके बाद जीतने वाली टीम में नॉकआउट चरण तक खेलती है।






