टीम इण्डिया की शानदार जीत
भारतीय क्रिकेट की ताजा खबरें-शुभमन गिल की ऐतिहासिक रन पारी से मैच का रुख एक तरफ़ा

टीम इंडिया vs वेस्टइंडीज
जब किसी एकदिवसीय मैच में जब 812 रन बने तो रोमांचक क्रिकेट अंदाजा लगाया जा सकता है। अंदाजा यह भी की गेंदबाजों की क्या हालत रही होगी। मैच में चार शतक और चौके-छक्कों की बरसात। ऐसा मुकाबला रहा गुवाहाटी में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच।भारतीय क्रिकेट दशकों को इंतजार रहता हैं ऐसे मुकाबलों का ।
हाई स्कोरिंग मैच
भारत बनाम वेस्टइंडीज, गुवाहाटी में दूसरा मैच, सीरीज का मैच। दिलों की धड़कन को बढ़ा देने वाला यह मैच, जिसमें वेस्टइंडीज का लक्ष्य था इस मैच को जीतना। जिससे सीरीज में उम्मीद बरकरार रहे। भारत ने विजय हासिल की और सीरीज अपने नाम की ।
वेस्टइंडीज की पारी जिस सुपर फ़ास्ट अंदाज में चल रही थी। लगता था शयद मुकाबला एकतरफा न हो जाये । वेस्टइंडीज ने विशाल 405 रन बनाए।
एक पारी में तीन शतक
उनके टॉप ऑर्डर में तीन बल्लेबाजों ने सेंचुरी लगाई। वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। कैंपबेल ने शानदार शुरुआत करते हुए… उनके साथ टेंपल ने 68 गेंद में 101 रन बनाए। जिसमें पांच छक्के और 9 चौके शामिल थे। वहीं उन्होंने भी शतक लगाया, जिसमें आठ चौके और तीन छक्के शामिल थे।
जांगू ने बहुत तेजी से रन बनाए और 77 गेंद में 114 रन की शानदार पारी खेली। इसमें 13 चौके और तीन छक्के शामिल थे। आखिर में तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी वेस्टइंडीज के निचले क्रम पर थी । अंत में वेस्टइंडीज ने 7 विकेट पर 405 रन बनाए।
भारतीय गेंदबाजी
भारत की क्रिकेट टीम की तरफ से सबसे किफायती गेंदबाजों में कुलदीप यादव रहे। जिन्होंने 10 ओवर में 65 रन देकर दो विकेट हासिल किए। जडेजा ने 10 ओवर में 75 रन देकर 2 विकेट लिए।
टीम इण्डिया का जबाब
भारत ने वेस्टइंडीज के स्कोर का जबर्दस्त अंदाज में जवाब दिया। रोहित शर्मा ने आक्रामक पारी खेली, जिसमें 75 गेंद में 101 रन बनाए। इसमें छह छक्के और 10 चौके शामिल थे और उनका स्ट्राइक रेट 134 था।
शुभमन गिल की ऐतिहासिक पारी
वहीं कप्तान शुभमन गिल ने एक यादगार ऐतिहासिक पारी खेलते हुए 133 गेंद में 223 रन की डबल सेंचुरी बनाई। जिसमें आठ छक्के और 26 चौके शामिल थे ।और उनका स्ट्राइक रेट 167 का था। यह पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी। एक कप्तान का दोहरा शतक।
विराट कोहली ने भी तेजी से रन बनाए और 19 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। गायकवाड़ ने पारी में 37 गेंद में 31 रन बनाए। इस तरह से भारत ने 406 रन का स्कोर मात्र 43 ओवर 3 गेंद में हासिल कर लिया। एक बहुत बड़ी जीत रही। भारत ने इतने बड़े स्कोर को बेहद आसानी से हासिल कर लिया।
जिस समय भारत के सामने 406 रन का स्कोर था, ऐसा लगता था कि शायद इसको बनाने में भारत को बड़ी चुनौती है। लेकिन जिस अंदाज में शुभमन गिल ने मैच को एक तरफ कर दिया। उनके साथ रोहित शर्मा ने शुरुआत दी। शुरुआती समय के बाद लगने लगा था कि वेस्टइंडीज इस मैच से लगभग बाहर हो चला है।
रोमांचक मैच
क्रिकेट प्रेमियों को भारत की, सपोर्टर्स को इस तरह की पारी याद रहेगी।
वेस्टइंडीज गेंदबाजी
वेस्टइंडीज की गेंदबाजी की बात करें तो सभी गेंदबाज लगभग सात रन प्रति ओवर से ऊपर खर्च करने वाले बने। बेकनफॉल को सबसे ज्यादा तीन ओवर में 49 रन पड़े।
मैन ऑफ़ थे मैच
अब बात आती है कि मैन ऑफ द मैच कौन? जाहिर है, एक यादगार इनिंग खेलने वाले शुभमन को मैन ऑफ द मैच मिला।
टीम इंडिया का अगला मैच
अब तीसरा मैच चंडीगढ़ में 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। भारत के लिए जहां सीरीज स्वीप का मौका होगा। वहीं वेस्टइंडीज के लिए एक मैच जीतकर अपना इंप्रेशन क्रिएट करने का मौका होगा।
देखना है तीसरे मैच में क्या होता है।
चर्चा जारी रहेगी।
शुभमनगिल #ShubmanGill #Gill #TeamIndia #टीमइंडिया #भारतीयक्रिकेट #IndianCricket #CricketNews #Cricket #TeamIndiaNews #IndianCricketer #CricketIndia #ShubmanGillNews






