भारतीय क्रिकेट के ‘Hitman’ रोहित शर्मा

रोहित शर्मा क्रिकेट रिकॉर्ड, करियर और कप्तानी: हिटमैन के शानदार सफर की पूरी कहानी

चर्चा भारतीय क्रिकेट के हिटमैन रोहित शर्मा की। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने बड़ी सफलताएं अर्जित की हैं । नजर डालेंगे उनके बेहतरीन क्रिकेट रिकार्ड पर।

पूर्व भारतीय कप्तान के क्रिकेट रिकार्ड–उनके क्रिकेट करियर के आंकड़े

FormatMatRunsAvg100s50sHS
Tests674,30140.571218212
ODIs28811,89548.953462264
T20Is1594,23132.05532121*
Total51420,42742.4651112264
रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान Ai Image
रोहित शर्मा- Hit Man

Ai representative image

उनके क्रिकेट करियर के आंकड़े
रोहित शर्मा के नाम वनडे में तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के अकेले बल्लेबाज़ होने का रिकार्ड हैं।
अपने आसान और जोरदार स्ट्रोक्स के लिए जाने जाते हैं, इसलिए उन्हें हिटमैन भी कहाँ जाता हैं। वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ों में से गिने जाते हैं।
शतक: रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 51 शतक हैं (वनडे 34, टेस्ट 12, टी20I 5)
सबसे बड़ा स्कोर: 264 वनडे इतिहास का रिकॉर्ड
जर्सी नंबर: रोहित शर्मा की जर्सी नंबर 45 है।
बैटिंग एवरेज: वनडे एवरेज 48.95, टेस्ट एवरेज 40.57 और टी20I एवरेज 32.05
पहला मैच: पहला अंतरराष्ट्रीय मैच 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे

दो फॉर्मेट से संन्यास ले चुके वनडे में अभी सक्रिय हैं

बतौर कप्तान उन्होंने भारत को 2024 टी20 वर्ल्ड कप जिताए 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जिताई

जन्म और शुरुआती जीवन

30 अप्रैल 1987 को नागपुर, महाराष्ट्र के बांसोड़ में रोहित गुरुनाथ शर्मा का जन्म हुआ।

रोहित शर्मा को बचपन से क्रिकेट का जुनून था। क्रिकेट से 1999 में रोहित का जुड़ाव हुआ । जब उनके कोच दिनेश लाड से उन्हें मार्गदर्शन मिलना शुरू हुआ । कोच ने उनकी प्रतिभा को जल्दी ही पहचान लिया। और उन्हें आगे बढ़ने के लिए भरपूर प्रोत्साहन और सहयोग दिया।

शुरुआती दौर में रोहित शर्मा ऑफ-स्पिन गेंदबाजी भी करते थे। उनके कोच दिनेश लाड ने उनकी बल्लेबाजी की प्रतिभा को पहचाना। उन्होंने रोहित को ओपनिंग के लिए उतारा। यह फैसला उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

घरेलू क्रिकेट

मार्च 2005 में बेस्ट जोन की तरफ से देवधर ट्रॉफी में उन्होंने पदार्पण किया और 9 जून को गुजरात के खिलाफ 142 रन की नाबाद पारी खेली। 2006 में रणजी ट्रॉफी में मुंबई की तरफ से खेलते हुए गुजरात के खिलाफ दोहरा शतक बनाया।

राष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत

जून 2007 में आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने अपना पहला वनडे मैच खेला। हालांकि उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। 2007 में जिम्बाब्वे के खिलाफ दो शतक लगाए। उसके बाद उनकी निरंतरता बरकरार नहीं रही।

2011 विश्व कप के लिए चुनी गई विजेता टीम में उन्हें जगह नहीं मिली। लेकिन सफल क्रिकेटर वही होता है जो निरंतर प्रयास करता रहता है।

आईपीएल करियर

2008 में रोहित ने आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स के साथ खेलना शुरू किया। 2009 में डेक्कन चार्जर्स ने आईपीएल का खिताब जीता, जिसमें रोहित शर्मा की बड़ी भूमिका रही; उस सीजन में उन्होंने गेंदबाजी में भी योगदान दिया।

2011 में रोहित मुंबई इंडियंस से जुड़े।

कप्तानी का सफलतम सफर

2013 में रोहित को मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिली। और यहां उन्होंने टीम को पहला खिताब दिलाने में सफलता हासिल की । उस सीजन में बतौर कप्तान उन्होंने 538 रन बनाए। 2015 में दूसरा खिताब जीता और फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी उन्हें मिला।

2017 में तीसरा खिताब, 2019 में चौथा खिताब, और 2020 में यूएई में खेले गए सीजन में पांचवां खिताब जीता।

डेक्कन चार्जर्स के साथ मिलाकर देखें तो कुल 6 खिताब उनके नाम हैं। किसी भी कप्तान के लिए सबसे सफल रिकॉर्ड है। रोहित ने लगातार 11 साल तक मुंबई इंडियंस की कप्तानी की। 2024 के बाद यह जिम्मेदारी छोड़ने से पहले वे कई बड़े रिकॉर्ड स्थापित कर चुके थे।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफर

शुरुआती दौर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका प्रदर्शन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहा। शुरुआत में रोहित मिडिल ऑर्डर में खेलते थे और प्रदर्शन औसत रहा। 2013 में उन्हें ओपनिंग की जिम्मेदारी मिली, और यही फैसला उनके करियर का टर्निंग पॉइंट रहा । 2014 में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 264 रन की विश्व रिकॉर्ड पारी खेली।

टेस्ट क्रिकेट में उनके योगदान की बात करें तो 2013 में उन्होंने ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया और 177 रन बनाए। हालांकि उसके बाद टेस्ट टीम में उनकी जगह स्थायी नहीं रही। 2019 में उन्हें टेस्ट में भी ओपनर बनाया गया; साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने एक ही मैच में दो शतक बनाए। अक्टूबर 2019 में उनका पहला टेस्ट शतक भी आया।

2019 वनडे वर्ल्ड कप उनके करियर का शानदार टूर्नामेंट रहा । इसमें उन्होंने पांच शतक लगाकर टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज का रिकॉर्ड बनाया, और वे इस टूर्नामेंट में उप-कप्तान थे। 2023 वनडे वर्ल्ड कप में रोहित की कप्तानी में भारत ने लीग स्तर पर सभी मैच जीते, और टीम फाइनल तक पहुंची।

2021 और 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में रोहित की कप्तानी में भारत पहुंचा, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सका।

2024 में 13 साल के लंबे इंतजार के बाद रोहित की कप्तानी में भारत ने बारबाडोस में T20 वर्ल्ड कप जीता; इस टूर्नामेंट के बाद उन्होंने T20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया -तब तक वे 150 से ज्यादा T20 मैच खेल चुके थे। 2025 में भारत ने रोहित की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी जीता।

भारत पहला मैच जीता

व्यक्तिगत पसंद और स्वभाव

मुंबई का जिक्र हो और वड़ा पाव की बात न हो, ऐसा हो नहीं सकता – रोहित शर्मा भी मुंबई में ही बड़े हुए। किसी इंटरव्यू में उन्होंने वड़ा पाव को अपनी पसंद बताया, साथ ही पाव भाजी भी उन्हें पसंद है।

चेहरे पर मुस्कान और शांत स्वभाव

चेहरे पर सदा मुस्कान और शांत स्वभाव । इसी तरह वे क्रिकेट के मैदान पर नजर आते थे। उनकी कप्तानी में एक ठहराव नजर आता था। लगातार “कैप्टन कूल” की तरह सभी खिलाड़ियों को साथ लेकर चलने और सबको मोटिवेट करने की क्षमता इस कप्तान ने दिखाई, जो उनकी सफलता का एक बड़ा फैक्टर रही। जब कप्तान खुद अच्छा प्रदर्शन करता है, तो उसका असर पूरी टीम पर पड़ता है और टीम का मनोबल ऊंचा रहता है । क्योंकि रोहित खुद ओपनिंग करते थे, शुरुआती दौर में उनका बेहतर प्रदर्शन पूरी टीम पर सकारात्मक असर डालता था। साथ ही, उन्होंने बतौर कप्तान अपनी रणनीति में लगातार सुधार करते हुए नए फैसले लिए, जो कई बार भारतीय टीम की सफलता का बड़ा कारण बने।

क्या आपको पता हैं
रोहित शर्मा के टॉप 3 यादगार मैच ?
रोहित शर्मा की फिटनेस और डाइट का राज़ क्या है?
रोहित शर्मा के वो रिकॉर्ड जो शायद ही कोई तोड़ सके ?

RohitSharma #Hitman #RohitSharmaBirthday #TeamIndia #IndianCricket #Cricket #CricketLegend #RohitSharmaFans #ODICricket #MumbaiIndians #CharchaConnect

Team Charcha

टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

Related Posts

एशियन गेम्स 2026 का T20 सेमीफाइनल भारत ने जीता

भारत-श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 का T20 सेमीफाइनल भारत ने जीता टीम इंडिया की धीमी शुरुआत एशियन गेम्स 2026 के पुरुष T20 सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका आमने-सामने थे।…

टीम इण्डिया की शानदार जीत-शुभमन की ऐतिहासिक पारी

टीम इण्डिया की शानदार जीत भारतीय क्रिकेट की ताजा खबरें-शुभमन गिल की ऐतिहासिक रन पारी से मैच का रुख एक तरफ़ा टीम इंडिया vs वेस्टइंडीजजब किसी एकदिवसीय मैच में जब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − fourteen =

You Missed

एशियन गेम्स 2026 का T20 सेमीफाइनल भारत ने जीता

एशियन गेम्स 2026 का T20 सेमीफाइनल भारत ने जीता

टीम इण्डिया की शानदार जीत-शुभमन की ऐतिहासिक पारी

टीम इण्डिया की शानदार जीत-शुभमन की ऐतिहासिक पारी

भारतीय क्रिकेट के ‘Hitman’ रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट के ‘Hitman’ रोहित शर्मा

भारत vs वेस्टइंडीज, पहला वनडे – भारत जीता

भारत vs वेस्टइंडीज, पहला वनडे – भारत जीता

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लगातार दो खिताब जीते

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लगातार दो खिताब जीते

रविचंद्रन अश्विन: बेहतरीन क्रिकेटर

रविचंद्रन अश्विन: बेहतरीन क्रिकेटर