सूर्यकुमार यादव ‘SKY’ भारतीय क्रिकेट का सितारा

सूर्यकुमार यादव 14 सितंबर 2026 को 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें SKY नाम से ढेरो बधाई शुभकामनाएं मिल रही हैं। T20 क्रिकेट में उनकी 360-डिग्री बल्लेबाजी ने पुरानी सीमाएं बदल दीं।

सूर्यकुमार यादव

SURYA KUMAR YADAV – International Career Stats

T20I Matches 113 Runs 3272 Avt 36.35 SR 162.94

ODI 37 Runs 773 Avg 25.76 SR 105.02

Happy Birthday सूर्यकुमार यादव -SKY International Stats

SKY नाम कैसे बना पहचान?

SKY नाम उनके नाम के पहले अक्षरों से बना है। सूर्यकुमार यादव के नाम से S, K और Y मिलते हैं। यही मिलकर ‘SKY’ बनाता है। जब हौंसले बुलंद होते हैं तो आसमा भी दूर नहीं। यह नाम गौतम गंभीर ने दिया था। यह नाम उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की पहचान बन गया।

बचपन और परिवार: 

14 सितंबर 1990 को मुंबई में जन्मे  सूर्य का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से है। बचपन में उन्होंने वाराणसी में क्रिकेट की बुनियादी शिक्षा ली। वे मुंबई के अनुशक्ति नगर क्षेत्र में बड़े हुए। BARC क्रिकेट ग्राउंड का उनके शुरूआती करियर में अहम् योगदान हैं ।12 साल की उम्र में उन्होंने वेंगसरकर अकादमी में दाखिला लिया।

मुंबई क्रिकेट: घरेलू क्रिकेट का दौर

2010 में उन्होंने मुंबई के लिए डेब्यू किया। यह डेब्यू लिस्ट-A, T20 और प्रथम श्रेणी में था। 2011-१२ में  रणजी सीजन में वे मुंबई के टॉप स्कोरर रहे। 2014-15 में वे  मुंबई टीम का कप्तान बने  । करियर में उतार चढ़ाव से उन्होंने हार नहीं मानी और मेहनत जारी रखी। वे 2015-16 रणजी विजेता टीम का हिस्सा रहे। वे 2018-19 विजय हजारे विजेता टीम का हिस्सा रहे। 2019-20 में उन्हें दुबारा उन्हें  मुंबई का कप्तान बनाया गया। 2021 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू तक उन्होंने कप्तानी संभाली।

IPL करियर : मुंबई इंडियंस का जबरदस्त बल्लेबाज SKY

सूर्यकुमार ने 2012 में मुंबई इंडियंस के लिए IPL डेब्यू किया। शुरुआत में वे मुंबई और कोलकाता के लिए खेले। 2018 में मुंबई इंडियंस में वापसी ने करियर बदला। तब से वे MI के लिए एक भरोसेमंद बल्लेबाज बन गए । उन्होंने आईपीएल में 3,500 से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने MI की 2019 और 2020 खिताबी जीत में बड़ी भूमिका निभाई। IPL 2025 में 16 पारियों में उन्होंने 717 रन बनाए। औसत 65.18 और स्ट्राइक रेट 167.92 । इसमें पांच अर्धशतक जड़ें । 2025 में उन्होंने MI के लिए 100वां IPL मैच खेला। वे यह उपलब्धि पाने वाले आठवें खिलाड़ी बने।

T20I करियर: ‘मिस्टर 360’

उन्होंने मार्च 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ T20I पहला मैच खेला । पहली T20I पारी में उन्होंने अर्धशतक जड़ा। पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर आगाज किया । जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ उनका  ODI डेब्यू हुआ। फरवरी 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेला। T20I में उनका परफॉर्मेंस लगातार शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 4 T20I शतक लगाए हैं। रोहित शर्मा के बाद यह दूसरा सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड है। ट्रेंट ब्रिज पर उन्होंने 55 गेंदों में 117 रन बनाए। माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड के खिलाफ 111 रन बनाए। राजकोट में श्रीलंका के खिलाफ 112 रन बनाए। अक्टूबर 2022 में वे T20I रैंकिंग में नंबर 1 बने। जनवरी 2023 में उन्होंने 910 रेटिंग पॉइंट्स हासिल किए। यह इस प्रारूप के सबसे ऊंचे रेटिंग पॉइंट्स में शामिल है। उन्हें 2022 में ICC T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर मिला। उन्हें 2023 में भी यही अवॉर्ड मिला।

कप्तानी: विश्व कप विजेता कप्तान

2023 में उन्हें पहली बार भारतीय T20I कप्तानी मिली। रोहित शर्मा के T20I से संन्यास के बाद 2024 में वे कप्तान बने। भारत ने T20 विश्व कप 2024 जीता। वे उस विजेता टीम का हिस्सा थे। कप्तान के रूप में भारत ने T20 विश्व कप 2026 जीता। भारत खिताब बचाने वाला पहला देश बना। उनके नेतृत्व  में भारत ने T20 एशिया कप 2025 जीता। कप्तान के रूप में उन्होंने 52 T20I मैच खेले।

सूर्यकुमार की बल्लेबाजी “360 ” की बात

सूर्यकुमार को ‘मिस्टर 360’ कहा जाता है। वे मैदान के हर कोने में शॉट खेल सकते हैं। वे लेट कट, कट, रिवर्स खेलते हैं। उनका रिस्ट वर्क कमल का हैं । कोई सोच सकता हैं की वे विकेट के पीछे भी बाउंड्री लगा सकते हैं। ऐसे में किसी भी गेंदवाज के लिए उन्हें रोकना मुश्किल हो जाता है।

वसीम जाफर के अनुसार, वे दिलेर बल्लेबाज हैं। उन्होंने उच्च स्तर पर अपनी शैली नहीं बदली। इसलिए उन्हें गेंदबाजों का सपना कहा जाता है।

उपलब्धियां और रिकॉर्ड्स की झलक

सूर्यकुमार यादव ने 151 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 4,053 से अधिक रन बनाए हैं। उनके नाम 4 T20I शतक हैं, जो भारत के लिए रोहित शर्मा के बाद दूसरा सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड है। उन्हें ICC T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार 2022 और 2023 में मिला। वे ICC T20I बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर 1 रह चुके हैं। वे T20 विश्व कप 2024 विजेता टीम का हिस्सा रहे और T20 विश्व कप 2026 में विजेता कप्तान बने। उनकी कप्तानी में भारत ने T20 एशिया कप 2025 भी जीता। IPL 2025 में उन्होंने 717 रन बनाए ।

वे MI के लिए 100 IPL मैच खेलने वाले आठवें खिलाड़ी भी बने। 36 साल की उम्र में सूर्यकुमार भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। वे भारतीय T20 क्रिकेट के अहम खिलाड़ी हैं। उनकी 360-डिग्री बल्लेबाजी ने T20 को नई परिभाषा दी। आने वाले समय में वे भारत के लिए अहम रहेंगे।

#HappyBirthdaySKY
#SuryakumarYadav
#SKY
#Mr360
#SuryaBhau
#TeamIndia

दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों पर आधारित है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी और मनोरंजन के उद्देश्य से है।

Team Charcha

टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

Related Posts

एशियन गेम्स 2026 का T20 सेमीफाइनल भारत ने जीता

भारत-श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 का T20 सेमीफाइनल भारत ने जीता टीम इंडिया की धीमी शुरुआत एशियन गेम्स 2026 के पुरुष T20 सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका आमने-सामने थे।…

टीम इण्डिया की शानदार जीत-शुभमन की ऐतिहासिक पारी

टीम इण्डिया की शानदार जीत भारतीय क्रिकेट की ताजा खबरें-शुभमन गिल की ऐतिहासिक रन पारी से मैच का रुख एक तरफ़ा टीम इंडिया vs वेस्टइंडीजजब किसी एकदिवसीय मैच में जब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − six =

You Missed

एशियन गेम्स 2026 का T20 सेमीफाइनल भारत ने जीता

एशियन गेम्स 2026 का T20 सेमीफाइनल भारत ने जीता

टीम इण्डिया की शानदार जीत-शुभमन की ऐतिहासिक पारी

टीम इण्डिया की शानदार जीत-शुभमन की ऐतिहासिक पारी

भारतीय क्रिकेट के ‘Hitman’ रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट के ‘Hitman’ रोहित शर्मा

भारत vs वेस्टइंडीज, पहला वनडे – भारत जीता

भारत vs वेस्टइंडीज, पहला वनडे – भारत जीता

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लगातार दो खिताब जीते

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लगातार दो खिताब जीते

रविचंद्रन अश्विन: बेहतरीन क्रिकेटर

रविचंद्रन अश्विन: बेहतरीन क्रिकेटर