भारत-न्यूजीलैंड T20 सीरीज: भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली गई T20 सीरीज बेहद रोमांचक रही। न्यूजीलैंड अपनी उछाल भरी पिचों के लिए जाना जाता है। न्यूजीलैंड में क्रिकेट की पिचें तेज गेंदबाजों और स्विंग के लिए मददगार होती हैं। हालांकि, हर मैदान की अलग परिस्थितियां होती हैं और काफी कुछ मौसम तथा पिच पर मौजूद घास पर निर्भर करता है।

भारत-न्यूजीलैंड पहला T20 मैच: संजू सैमसन की तूफानी पारी

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला मैच क्राइस्टचर्च में 22 अक्टूबर को खेला गया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रन चार विकेट पर बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए। फिन एलन ने 24 गेंदों में 45 रन बनाए। बेवन जैकब्स ने 31 रन और डेरिल मिचेल ने 28 रन बनाए।

जवाब में भारत की बल्लेबाजी जबरदस्त रही। संजू सैमसन ने 33 गेंदों में 67 रन बनाए। नमन धीर ने 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन की तूफानी पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने 42 और अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों में 29 रन बनाए। भारत ने मैच में चार विकेट से जीत हासिल की। संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

भारत-न्यूजीलैंड T20 सीरीज 2026
भारत-न्यूजीलैंड T20 सीरीज 2026 में भारतीय टीम ने 3-2 से जीत

India vs New Zealand दूसरा T20: तिलक वर्मा

सीरीज का दूसरा मैच 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला गया। फिर से न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करने उतरी और भारत के लिए 181 रन का लक्ष्य निर्धारित किया। ग्लेन फिलिप्स ने 70 रन बनाए और बेवन जैकब्स ने 58 रन बनाए।

भारत की ओर से तिलक वर्मा ने 26 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए और नितीश कुमार रेड्डी ने 13 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए। मैच काफी रोमांचक रहा और आखिर तक चला। भारत ने केवल एक गेंद शेष रहते चार विकेट से जीत हासिल की।

एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत यह मैच हार न जाए। भारत का स्कोर उस समय 70 रन था और पांच विकेट गिर चुके थे। न्यूजीलैंड की तरफ से मिचेल सैंटनर ने 21 रन खर्च करके चार विकेट लिए और भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह को दो विकेट मिले। प्लेयर ऑफ द मैच तिलक वर्मा को चुना गया।

तीसरा T20 मुकाबला: अभिषेक शर्मा का शतक

तीसरा मैच वेलिंगटन में 27 अक्टूबर को खेला गया। न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 198 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 52 गेंदों पर नाबाद 89 रन की शानदार पारी खेली। फिन एलन ने 25 गेंदों पर 40 रन बनाए।

जवाब में भारत ने 13.2 ओवर में ही 199 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा की जबरदस्त 38 गेंदों पर 113 रन की पारी रही और वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 45 रन बनाए। अभिषेक शर्मा की जबरदस्त बल्लेबाजी के चलते भारत ने लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया और सीरीज अपने नाम कर ली।

इस मैच में पावरप्ले में भारत ने बिना विकेट खोए 118 रन बनाए, जिसके साथ एक रिकॉर्ड भी स्थापित हो गया।

चौथा T20 मुकाबला: ग्लेन फिलिप्स का शतक, न्यूजीलैंड की जीत

चौथा मैच ऑकलैंड में 30 अक्टूबर को खेला गया। न्यूजीलैंड ने 259 रन बनाए, सात विकेट पर। ग्लेन फिलिप्स ने 49 गेंदों में 107 रन बनाए, जिसमें दस छक्के शामिल थे। वहीं ब्रेसवेल ने 25 गेंदों पर जबरदस्त 65 रन बनाए।

जवाब में भारत लक्ष्य हासिल नहीं कर सका और मात्र 172 रन ही बना सका। इस मैच में फिलिप्स ने जबरदस्त पारी खेली और भारतीय गेंदबाजों को पूरी तरह परेशान कर दिया। न्यूजीलैंड ने 87 रन से मैच जीत लिया। ग्लेन फिलिप्स प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

पांचवां T20 मुकाबला: न्यूजीलैंड को जीत

सीरीज का अंतिम मैच हैमिल्टन में 1 नवंबर को खेला गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी की और 191 रन आठ विकेट पर बनाए, जिसमें ईशान किशन ने 61 और श्रेयस अय्यर ने 50 रन बनाए।

न्यूजीलैंड ने जबरदस्त तरीके से इस स्कोर का पीछा किया। टिम साइफर्ट ने 93 रन बनाए और ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 65 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला सात विकेट से अपने नाम कर लिया।

भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

भारत ने सीरीज 3-2 से जीत ली। न्यूजीलैंड ने जहां आखिरी दो मैचों में शानदार वापसी की, लेकिन टीम इंडिया पहले ही तीन मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी थी। ग्लेन फिलिप्स इस सीरीज में जबरदस्त बल्लेबाजी करते दिखे, जब उन्होंने कुल 341 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने एक द्विपक्षीय T20I सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

Team Charcha

टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

Related Posts

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड: गेंदबाज़ों ने दिलाई जीत

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड -india-vs-new-zealand भारत ने न्यूज़ीलैंड में वनडे सीरीज़ 3-1 से जीती: पूरी रिपोर्ट सीरीज़ का नतीजा। हम न्यूज़ीलैंड में हुई 5 मैचों की वनडे सीरीज़ की चर्चा कर रहे हैं।जो अभी हाल में खत्म हुई है। भारत ने यह सीरीज़ 3-1 से जीती। एक मैच बारिश की वजह से नहीं हो पाया। गौतम गंभीर के कोच रहते यह भारत की पहली विदेश की धरती पर  वनडे सीरीज़ जीत है। न्यूज़ीलैंड के लिए यह 7 साल में घरेलू मैदान पर पहली वनडे सीरीज़ हार है। भारत बनाम न्यूज़ीलैंड -मैच दर मैच पहला वनडे: ईडन पार्क, ऑकलैंड (4 नवंबर) न्यूज़ीलैंड की टीम सिर्फ़ 185 रन बना पाई। टिम सीफ़र्ट ने 38 रन बनाए। भारत की तरफ़ से अर्शदीप सिंह ने 4 विकेट लिए। मैच बारिश से बाधित रहा और भारत को संशोधित लक्ष्य 143 रन का मिला। टीम इंडिया ने यह 22 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 51 गेंद में 74 रन बनाए। न्यूज़ीलैंड की तरफ़ से डफ़ी ने 3 विकेट लिए। दूसरा वनडे: वेलिंगटन (7 नवंबर) यह मैच भी बारिश से प्रभावित रहा। न्यूज़ीलैंड ने 41 ओवर में 134 रन बनाए, जिसमें…

Read more

भारत अंडर-19 एशिया कप चैंपियन

अंडर-19 क्रिकेट को भारतीय क्रिकेट में नई प्रतिभाओं को तैयार करने की एक प्लेटफ्रॉम के रूप में जाना जाता है। इस मंच ने भारत को कई दिग्गज खिलाड़ी दिए हैं। जिन्होंने आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना दम दिखाया। विराट, युवराज सिंह से लेकर कई ऐसे खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट में आए। जिन्होंने अंडर-19 क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। ऐसा ही एक महत्वपूर्ण क्षण 14 नवंबर को देखने को मिला। जब भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर ACC मेंस अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबला आखिरी गेंद तक चला और किसी को अंदाजा नहीं था कि मैच का नतीजा क्या होगा। भारत ने 338 रनों के विशाल लक्ष्य को आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। भारत-पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप फाइनल: मुकाबले का पूरा हाल अंडर-19 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला ओमान के अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पिच बल्लेबाजी के अनुकूल थी और दोनों टीमों के सामने एक बड़ा स्कोर खड़ा करने की चुनौती थी। पाकिस्तान ने पहले…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − six =

You Missed

संविधान सभा के सदस्य स्व: चौधरी रणवीर सिंह की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

संविधान सभा के सदस्य स्व: चौधरी रणवीर सिंह की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

एनएचपीसी का 52 वा स्थापना दिवस मनाया गया

एनएचपीसी का 52 वा स्थापना दिवस मनाया गया

प्रतिज्ञा से रील प्रतियोगिता तक: एनबीसीसी ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह

प्रतिज्ञा से रील प्रतियोगिता तक: एनबीसीसी ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड: गेंदबाज़ों ने दिलाई जीत

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड: गेंदबाज़ों ने दिलाई जीत

भारत अंडर-19 एशिया कप चैंपियन

भारत अंडर-19 एशिया कप चैंपियन

एनएचपीसी का 52वां स्थापना दिवस

एनएचपीसी का 52वां स्थापना दिवस