भारत बनाम नामीबिया-भारत की शानदार जीत

210 रन के विशाल लक्ष्य के सामने बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ा गया-भारत की शानदार जीत

भारत की शानदार जीत -पिछले मुकाबले में थोड़ी धीमी शुरुआत के बाद इस मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। नामीबिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया, लेकिन यह फैसला उनके लिए भारी पड़ गया।

ओपनर ईशान किशन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 24 गेंदों पर 61 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। पावरप्ले में ही उन्होंने मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया।

संजू सैमसन ने 8 गेंदों में 22 रन बनाकर रन गति को और तेज किया। मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा ने 21 गेंदों पर 25 रन बनाकर पारी को स्थिरता दी।
सूर्यकुमार यादव (12 रन) और हार्दिक पांड्या (15 रन) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

नामीबिया की गेंदबाजी पूरे मैच में भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में असफल रही और भारत ने 210 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया।

210 रन का लक्ष्य: दबाव साफ दिखा

टी20 क्रिकेट में 200 से ऊपर का स्कोर हमेशा चुनौतीपूर्ण माना जाता है। 210 रन का लक्ष्य किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होता, खासकर जब विपक्ष मजबूत हो।

नामीबिया की तेज शुरुआत, लेकिन मध्यक्रम हुआ ध्वस्त

नामीबिया ने सकारात्मक शुरुआत की। पहले पांच ओवर में टीम ने 49 रन बनाए और सिर्फ एक विकेट गंवाया। रन रेट लगभग 10 के आसपास था।

फ्रैंकलिन ने 15 गेंदों पर 22 रन बनाए, लेकिन वह अर्शदीप सिंह का शिकार बने। छह ओवर के बाद स्कोर 57 रन था और मुकाबला संतुलित लग रहा था।

लॉरेन स्क्रिनकैंप ने 20 गेंदों पर 29 रन बनाए, लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें आउट कर मैच का टर्निंग पॉइंट पैदा किया। दोनों ओपनरों के आउट होते ही भारतीय गेंदबाज हावी हो गए।

नामीबिया में क्रिकेट की शुरुआत 1990 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की सदस्यता प्राप्त की।

पहला क्रिकेट विश्व कप: 2003 (दक्षिण अफ्रीका में आयोजित)

2003 विश्व कप नामीबिया के लिए ऐतिहासिक था। हालांकि टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी, लेकिन इस मंच पर खेलना ही उनके लिए बड़ी उपलब्धि थी।

विश्व कप 2003 के बाद नामीबिया को अंतर्राष्टीय पहचान के लिए एक लंबा इंतजार करना पड़ा

लेकिन 2010 के बाद टीम ने नई दिशा मिला युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया, फिटनेस और पेशेवर प्रशिक्षण पर जोर बढ़ा, और धीरे-धीरे परिणाम भी दिखे

नामीबिया ने 2021 के ICC टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर दुनिया को चौंका दिया जब आयरलैंड और नीदरलैंड जैसी टीमों को हराया
यह उपलब्धि नामीबिया के क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा अध्याय बन गई। इसके बाद 2022 और 2024 टी20 विश्व कप में भी टीम ने प्रतिस्पर्धी प्रदर्शन किया।

प्रमुख खिलाड़ी

  1. गेरहार्ड इरास्मस (Gerhard Erasmus)
    कप्तान और भरोसेमंद बल्लेबाज। उनकी नेतृत्व क्षमता और शांत स्वभाव टीम की रीढ़ है।
  2. डेविड वीज़े (David Wiese)
    पूर्व दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर, जिन्होंने नामीबिया के लिए खेलकर टीम को अनुभव और ताकत दी।
  3. जान फ्रायलिंक (Jan Frylinck)
    गेंद और बल्ले दोनों से योगदान देने वाले अहम खिलाड़ी।

Team Charcha

टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

Related Posts

भारत बनाम वेस्टइंडीज -टी20 सबसे ज्यादा रन

भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज़ रोमांचक दिख रही है। आखिरी वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने अच्छी वापसी की। भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने 22 मैचों में 693 रन बनाए। इसमें एक शतक शामिल है। उनके बाद निकोलस पूरन हैं, जिन्होंने 592 रन बनाए। भारत के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली के नाम 570 रन हैं। स्थान खिलाड़ी टीम रन 1 रोहित शर्मा भारत 693 2 निकोलस पूरन वेस्टइंडीज 592 3 विराट कोहली भारत 570 आगे जानते हैं कुछ यादगार पारियाँ और रिकॉर्ड। रोहित शर्मा रोहित ने 142 के स्ट्राइक रेट और 38 के औसत से रन बनाए। इसमें 2018 की उनकी यादगार पारी शामिल है। उस मैच में उन्होंने सिर्फ 61 गेंदों पर 111 रन बनाए। पारी में 7 छक्के और 8 चौके थे। भारत ने मैच जीता। रोहित अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल रहे। निकोलस पूरन पूरन वेस्टइंडीज के सबसे सफल बल्लेबाज़ रहे। उन्होंने 20 मैचों में 592 रन बनाए। लंबे शॉट खेलने की काबिलियत की वजह से वे कई बार भारतीय गेंदबाज़ों के लिए चुनौती बने। विराट कोहली टॉप 3 की सूची में कोहली…

Read more

भारत बनाम वेस्टइंडीज: भारत ने वनडे सीरीज जीती

HIGHLIGHTS भारत: 351 रनरोहित शर्मा: 92 रनऋतुराज गायकवाड़: 57 रनकेएल राहुल: 129 रन*शुभमन गिल: 1 रनविराट कोहली: 0 रन वेस्टइंडीज: 352 रनशाई होप: 162 रन*आमिर जांगू: 67 रन भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच चंडीगढ़ में खेला गया। न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने जीत हासिल की। सीरीज के दो मुकाबले टीम इंडिया ने जीते और सीरीज को अपने नाम किया। आखिरी मैच में वेस्टइंडीज ने अपनी जीत दर्ज की। तीसरे वनडे मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की। भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 351 का स्कोर बनाया। जवाब में वेस्टइंडीज ने 48.2 ओवर में 352 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। शाई होप ने शानदार 162 रन की बड़ी पारी खेली तीसरे वनडे में भारत की जबरदस्त बल्लेबाजी टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी की। शुभमन गिल केवल एक रन पर आउट हो गए। इसके बाद रोहित शर्मा और गायकवाड़ ने पारी को आगे बढ़ाया। रोहित शर्मा ने जबरदस्त 92 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने एक अच्छी पारी खेली और 57 रन बनाए। इसके बाद जिम्मेदारी केएल राहुल की थी। राहुल ने नाबाद 129 रन बनाकर भारत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − nine =

You Missed

नाना पाटेकर: यादगार किरदारों का सफर

नाना पाटेकर:  यादगार किरदारों का सफर

भारत बनाम वेस्टइंडीज -टी20 सबसे ज्यादा रन

भारत बनाम वेस्टइंडीज -टी20 सबसे ज्यादा रन

भारत बनाम वेस्टइंडीज: भारत ने वनडे सीरीज जीती

भारत बनाम वेस्टइंडीज: भारत ने वनडे सीरीज जीती

भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड मेडल

भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड मेडल

एशियन गेम्स 2026 का T20 सेमीफाइनल भारत ने जीता

एशियन गेम्स 2026 का T20 सेमीफाइनल भारत ने जीता

टीम इण्डिया की शानदार जीत-शुभमन की ऐतिहासिक पारी

टीम इण्डिया की शानदार जीत-शुभमन की ऐतिहासिक पारी