अक्षय कुमार बर्थडे
चांदनी चौक से बॉलीवुड के “खिलाड़ी” तक का सफर
बॉलीवुड में जब कभी धमाकेदार एक्शन और जबरदस्त कॉमेडी फिल्मों की चर्चा होती है। तो अक्षय कुमार का नाम बिना किसी परिचय के दिमाग में आता है।
अक्षय कुमार बर्थडे -9 सितंबर को यह बॉलीवुड सुपरस्टार अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं।
इस खास मौके पर हम उनके प्रेरणादायक फिल्मी सफर पर नज़र डालेंगे।
दिल्ली की गलियों से लेकर हिंदी सिनेमा के सबसे हार्डवर्किंग और भरोसेमंद एक्टर बनने तक का यह सफर है।

कौन हैं अक्षय कुमार?
अक्षय कुमार का रियल नेम राजीव हरिओम भाटिया है।
उनका जन्म 9 सितंबर 1967 को अमृतसर, पंजाब में हुआ।
उनकी परवरिश पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक में हुई।
बचपन से ही उनका झुकाव पढ़ाई से ज्यादा स्पोर्ट्स, बॉडी बिल्डिंग और मार्शल आर्ट की तरफ था।
स्कूली शिक्षा के बाद अक्षय मुंबई गए और मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली। इसके बाद बैंकॉक में उन्होंने अपने एक्शन स्टंट्स को निखारा।
यहीं से मॉडलिंग और फिर एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई। बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के, अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर अक्षय कुमार बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ बने।उनकी फिल्म “चांदनी चौक टू चाइना” (2009) भी उनके सफर की झलक देती है।
चांदनी चौक से बॉलीवुड और फिर वर्ल्डवाइड स्टारडम तक का यह सफर है।
करियर की शुरुआत: “सौगंध” से “खिलाड़ी” तक
1991 में सौगंध।
1992 में खिलाड़ी।
1992–94 की फिल्में मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी और मोहरा।
अक्षय कुमार के फिल्मी करियर की शुरुआत 1991 में “सौगंध” से हुई। हालांकि, बॉलीवुड में असली पहचान उन्हें 1992 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म “खिलाड़ी” से मिली। इस फिल्म ने उन्हें रातों रात एक्शन हीरो बना दिया। इसी सुपरहिट फिल्म ने आगे चलकर उन्हें “खिलाड़ी कुमार” का टाइटल दिया। यह टाइटल आज तक उनके नाम के साथ जुड़ा हुआ है।
1992 से 1994 के बीच उन्होंने दीदार, वक्त हमारा है, कानून अपना अपना जैसी फिल्मों में काम किया। 1994 में आई “मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी” और “मोहरा” ने उनके करियर को नई ऊंचाइयां दीं। मोहरा का गाना आज भी लोगों की जुबान पर है। यह उस दौर की पार्टियों का धमाकेदार फिल्म रहा।
“खिलाड़ी सीरीज़” लगातार हिट होती रही:
- सबसे बड़ा खिलाड़ी (1995)
- खिलाड़ियों का खिलाड़ी (1996)
- इंटरनेशनल खिलाड़ी (1999)
- खिलाड़ी 420 (2000)
इसके अलावा हेरा फेरी (2000), फिर हेरा फेरी (2006), नमस्ते लंदन (2007), वेलकम (2007) और सिंह इज किंग (2008) जैसी कॉमेडी फिल्मों ने उन्हें एक्शन और कॉमेडी दोनों का किंग बना दिया।
कॉमेडी से इंटरटेनमेंट
2000 की ‘हेरा फेरी’
2000 की ‘हेरा फेरी’ को भारतीय सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी फिल्मों में गिना जाता है। अक्षय कुमार ने इसमें ‘राजू’ का किरदार इतनी नेचुरल अदाकारी से निभाया कि उनकी छवि ‘एक्शन हीरो’ से ‘हास्य नायक’ में बदल गई।
दिलचस्प बात यह है कि शूटिंग के दौरान अक्षय और डायरेक्टर प्रियदर्शन मिलकर सीन्स में इम्प्रोवाइजेशन करते थे। इसने हेरा फेरी को क्लासिक बना दिया। कॉमेडी और एक्शन के इस मेल को उन्होंने बाद की फिल्मों में भी बरकरार रखा। उन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
वर्सटाइल- अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की सबसे बड़ी ताकत उनकी वर्सटिलिटी है। उन्होंने हर तरह की फिल्मों में खुद को साबित किया। चाहे मास मसाला एंटरटेनर हो या सीरियस सोशल ड्रामा:
- एक्शन: मोहरा, खिलाड़ी, सबसे बड़ा खिलाड़ी, इंटरनेशनल खिलाड़ी, सूर्यवंशी
- कॉमेडी: हेरा फेरी, फिर हेरा फेरी, मुझसे शादी करोगी, गरम मसाला, वेलकम, हाउसफुल सीरीज़
- रोमांस: ये दिल्लगी, धड़कन, नमस्ते लंदन
- देशभक्ति और सामाजिक मुद्दे: एयरलिफ्ट, रुस्तम, टॉयलेट: एक प्रेम कथा, पैडमैन, मिशन मंगल
इस वर्सटिलिटी ने उन्हें बॉक्स ऑफिस पर सबसे भरोसेमंद स्टार बना दिया है। सोशल इशूज़ पर बनी फिल्मों ने उनकी परिपक्व अभिनय क्षमता को भी उजागर किया।
पिछले कुछ सालों की फिल्में
2020 के बाद भी अक्षय कुमार की मेहनत और हसल जारी है। सूर्यवंशी (2021) में शानदार एक्शन और मास स्वैग दिखाने के बाद उन्होंने अतरंगी रे (2021) में बिल्कुल अलग किरदार निभाया। 2022 में बच्चन पांडे (एक्शन कॉमेडी), रक्षा बंधन (फैमिली ड्रामा) और रामसेतु रिलीज़ हुईं।
2023 में सोशल इशू पर बेस्ड उनकी फिल्म “ओएमजी 2” काफी चर्चित रही। हाल ही में जॉली एलएलबी 3, हाउसफुल 5 और स्काई फोर्स (2025) जैसी फिल्में आईं। प्रियदर्शन के साथ 14 साल बाद उनके कमबैक वाली हॉरर कॉमेडी “भूत बंगला” भी दर्शकों तक पहुंची। इसमें फुल मसाला मिक्स देखने को मिला।
तीन दशकों से ज्यादा लंबे करियर में अक्षय कुमार ने 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। यह उनकी शानदार वर्क एथिक और प्रोफेशनलिज्म को दिखाता है।
फिटनेस के मामले में बेजोड़
अक्षय कुमार अपने अनुशासित (डिसिप्लिन्ड) लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। वे सुबह जल्दी उठकर वर्कआउट और मार्शल आर्ट का अभ्यास करते हैं। होम कुक्ड सिंपल फूड उनकी डाइट का हिस्सा है। वे लेट नाइट पार्टियों से बचते हैं। अनुशासन और समर्पण उन्हें इस उम्र में भी फिल्मों में उतनी ही एनर्जी के साथ एक्शन करने का स्टैमिना देता है।
निजी जिंदगी और सम्मान
अक्षय कुमार ने 2001 में मशहूर एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना से शादी की। इस कपल के दो बच्चे हैं। अपने करियर में उन्हें कई अवॉर्ड्स से नवाजा गया। इसमें भारत सरकार का पद्म श्री (2009) सम्मान भी शामिल है।
आखिर में…
चांदनी चौक की गलियों में खेलने वाला राजीव कैसे बॉलीवुड का “खिलाड़ी कुमार” बन गया। यह कहानी खुद किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं। उनके फैंस की यही दुआ है कि वे अपनी एनर्जी, स्वैग और डिसिप्लिन के साथ हमें एंटरटेन करते रहें।
#AkshayKumar #Khiladi #Bollywood #ChandniChowk #Delhi #BollywoodJourney #AkshayKumarJourney #HindiCinema #BollywoodStar #IndianCinema
दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों पर आधारित है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी और मनोरंजन के उद्देश्य से है।









