Happy Birthday पंकज त्रिपाठी- हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने वाले बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी, अपने अलहदा अभिनय के लिए पहचाने जाते हैं। फुकरे के पंडित जी, गैंग्स ऑफ वासेपुर, लुका छुपी और कागज जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक मुकाम हासिल किया है। गांव के रंगमंच से शुरू हुआ उनका सफर आज बॉलीवुड तक पहुंच चुका है। उनका जन्म 5 सितंबर को गोपालगंज जिले में हुआ था।
HAPPY BIRTHDAY PANKAJ TRIPATHI

गैंग्स ऑफ वासेपुर से मिली पहचान, फुकरे के पंडित जी ने जीता दिल
गैंग्स ऑफ वासेपुर में पंकज त्रिपाठी ने बिल्कुल अलहदा अंदाज में अभिनय किया, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया और उन्हें इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान दिलाई। इसके बाद फुकरे में पंडित जी की भूमिका में उनका अभिनय सिनेमा प्रेमियों को गुदगुदाहट और सुकून देता है। किरदार की उल्टी-सीधी हरकतों पर पंडित जी की प्रतिक्रियाएं बेहद रोमांचक हैं। उनके चेहरे के भाव और ठहराव वाला अभिनय हास्य पैदा करता है। पंडित जी के किरदार में उन्होंने जिस सहजता के साथ हास्य पेश किया, वह उनके अभिनय की खासियत है-उनके संवाद बोलने का अंदाज और हर परिस्थिति पर प्रतिक्रिया किरदार को और मजेदार बना देती है।
खेल पर बनी फिल्मों में भी पंकज त्रिपाठी ने अपनी छाप छोड़ी है। कबीर खान निर्देशित फिल्म ’83’ में बतौर भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर पीआर मान सिंह, उनके किरदार में ठहराव नजर आता है। बताया जाता है कि स्क्रिप्ट सुनते वक्त वे भावुक हो गए थे और इस ऐतिहासिक जीत की कहानी का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित थे
बचपन से ही अभिनय का जुनून
पंकज त्रिपाठी ने बचपन से ही अभिनय में रुचि के कारण गांव में होने वाले नाटकों में भाग लेना शुरू कर दिया था। उन्होंने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई भी की और कुछ समय इस क्षेत्र में काम किया, लेकिन अभिनय के प्रति उनका जुनून उन्हें अपनी मंजिल की तरफ खींच लाया। गैंग्स ऑफ वासेपुर, फुकरे, लुका छुपी और कागज जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी गहरी छाप छोड़ी।
हर किरदार में अलग रंग
पंकज त्रिपाठी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि हर किरदार में अलग रंग भरना उनके अभिनय की ताकत है। वे हर किरदार में अपनी ऐसी छाप छोड़ते हैं, जो लंबे समय तक दर्शकों के जेहन में बनी रहती है। चाहे किरदार गंभीर हो, हास्य से भरा हो या कहानी में कोई अलग भूमिका निभाता हो, पंकज त्रिपाठी अपने अभिनय के दम पर उसमें एक नई जान फूंक देते हैं। किसी भी किरदार में ढलने की यह क्षमता और दर्शकों से जबरदस्त कनेक्ट उनके अभिनय की असली पहचान है।
नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा बना अहम पड़ाव
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD), नई दिल्ली, उनके करियर का अहम पड़ाव रहा। यहीं पर उन्होंने रंगमंच से अभिनय की बारीकियाँ सीखीं। 2004 में NSD से स्नातक होने के बाद, रंगमंच से मिली इन्हीं बारीकियों ने उनके फिल्मी अभिनय को एक मजबूत आधार दिया। यही कारण है कि पर्दे पर उनके अभिनय में सहजता, ठहराव और संवाद अदायगी की एक खास शैली दिखाई देती है।
क्या आप बता सकते है ?
पंकज त्रिपाठी का जन्म कहां हुआ
· पंकज त्रिपाठी की उम्र कितनी है कौन सा जन्मदिन मन रहे हैं
· पंकज त्रिपाठी की बेस्ट फिल्में
· पंकज त्रिपाठी NSD कब गए
आपको उनकी कौनसी फिल्म अच्छी लगी
खाना बनाना और किताबें पढ़ना है पसंद
अगर शौक की बात करें तो खाना बनाना, पुस्तक पढ़ना और यात्रा करना उनकी प्रमुख रुचियां हैं।
गांव के रंगमंच से शुरू हुआ पंकज त्रिपाठी का सफर आज हिंदी सिनेमा में एक बड़े मुकाम तक पहुंच चुका है। उनके अलग-अलग किरदार और दमदार अभिनय उन्हें दर्शकों के बीच हमेशा खास बनाए रखेंगे।
CHARCHACONNECT ON INSTA – https://www.instagram.com/charchaconnect
दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों पर आधारित है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी और मनोरंजन के उद्देश्य से है।









