इशांत शर्मा: रफ्तार, जुनून और 311 विकेट
आज क्रिकेटर इशांत शर्मा का जन्मदिन है।

Photo Courtesy: Ishant Sharma FB
इशांत शर्मा: दिल्ली की गलियों से लॉर्ड्स तक…
एक लंबी कद-काठी… बॉलीवुड स्टार जैसी पर्सनैलिटी… और हाथ में वो गेंद, जिसने दुनिया के कई बड़े बल्लेबाजों को परेशान किया – नाम है… इशांत शर्मा।
2 सितंबर 1988 को दिल्ली में जन्मे इशांत ने बहुत कम उम्र में क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा। लंबा कद, तेज रफ्तार और गेंद को पिच से उछालने की काबिलियत… यही उनकी पहचान बनने लगी।
सिर्फ 18 साल की उम्र में, साल 2007 में इशांत ने भारत के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया। शुरुआत आसान नहीं थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दबाव था, सामने दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज थे… लेकिन इशांत के पास था एक अलहदा स्टाइल… उनकी तेज गेंदबाजी और उछाल। तेज क्रिकेट की दुनिया में गेंदबाजों को उनके स्टाइल, पैशन और ऊर्जा से जाना जाता रहा है। ऐसे में जब इशांत आए तो इंडियन फैंस भी उनमें एक जबरदस्त तेज गेंदबाज को देख रहे थे।
Charcha Connect on Facebook – https://www.facebook.com/share/p/1JPXipL4Yc
https://www.instagram.com/p/DcxnrSaIfzB
धीरे-धीरे इस युवा गेंदबाज पर भारतीय टेस्ट टीम का भरोसा बढ़ता चला गया।
लेकिन इशांत शर्मा के करियर में एक ऐसा दिन भी आया, जिसने उन्हें क्रिकेट के इतिहास में खास जगह दिला दी।
साल था 2014… मैदान था ऐतिहासिक… लॉर्ड्स।
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में इशांत ने ऐसी गेंदबाजी की, जिसे क्रिकेट प्रेमी शायद ही कभी भूल पाएंगे।
सिर्फ 74 रन देकर 7 विकेट।
इशांत की रफ्तार, उछाल और आक्रामक गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज टिक नहीं पाए। भारत ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर शानदार जीत दर्ज की और इशांत उस जीत के सबसे बड़े नायकों में शामिल रहे।
लेकिन असली कहानी सिर्फ एक शानदार स्पेल की नहीं थी। हर गेंदबाज की तरह इशांत ने अपने करियर में उतार-चढ़ाव देखे… फॉर्म में बदलाव आया… गेंदबाजी की गति में भी उतार-चढ़ाव रहा। लेकिन उन्होंने खुद को लगातार बदला और एक ऐसे गेंदबाज के रूप में विकसित किया, जो सिर्फ रफ्तार पर नहीं बल्कि अनुभव, लाइन-लेंथ और परिस्थितियों को पढ़ने की कला पर भी निर्भर करता था।
और फिर आया साल 2021
इशांत शर्मा ने अपना 100वां टेस्ट मैच खेला और ऐसा करने वाले भारत के सिर्फ दूसरे तेज गेंदबाज बने। उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ कपिल देव के नाम थी। इसी दौर में इशांत ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट भी पूरे किए।
आंकड़ों की बात करें तो भारत के लिए इशांत ने 105 टेस्ट मैचों में 311 विकेट हासिल किए। वनडे क्रिकेट में 80 मैचों में उनके नाम 115 विकेट रहे, जबकि 14 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 8 विकेट लिए।
लेकिन इशांत शर्मा की कहानी सिर्फ इन आंकड़ों तक सीमित नहीं है। यह कहानी है दिल्ली के एक लंबे कद वाले लड़के की… जिसने सपने को गेंद में बदला।
यह कहानी है उस तेज गेंदबाज की… जिसने लॉर्ड्स की बालकनी से लेकर दुनिया के कई बड़े क्रिकेट मैदानों तक अपनी पहचान बनाई।
HAPPY BIRTHDAY ISHANT SHARMA
for More About Ishant Sharma –
https://www.bcci.tv/news/article/ishant-sharma-discipline-and-control







