ठेका श्रमिकों को उच्च वेतन दिलाने के लिए संकल्पित हैं इंटक – डा. जी. संजीवा रेड्डी

इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. जी संजीव रेड्डी का जन्मदिन हैदराबाद में मनाया गया

चर्चा कनेकट – कामगार

इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. जी संजीवा रेड्डी का जन्मदिन हैदराबाद में मनाया गया ।  इंटक  एक केंद्रीय श्रम संगठन है । डा रेड्डी जो की पूर्व सांसद है। डा रेड्डी के सम्मान समारोह के अवसर पर देशभर से आए हुए  श्रमिक नेताओं ने डॉ.रेड्डी का सम्मान किया ।

श्रमिक मजदूरों कार्यकर्ताओं के लिए प्रयासरत रहा हूं -डॉ. रेड्डी

डॉ. रेड्डी ने अपने भाषण में कहा कि मैं जीवनभर मजदूरों, कार्यकर्ताओं के लिए प्रयासरत रहा हूं, उनके अधिकारों के लिए लड़ता रहा हूं । उन्होंने कहा कि श्रमिकों की बेहतरी और उनके अधिकारों के लिए ठेका कर्मियों  को उच्च वेतन दिलाने के लिए हम संकल्पित हैं। इंटक  हमेशा श्रमिकों  को बेहतर वेतन , सुविधाएं बोनस तथा सामाजिक सुरक्षा दिलाने के लिए प्रयासरत रही है और मजदूरों की भलाई के लिए संघर्ष करती रही हैं ।

ट्रेड आंदोलन के लिए बहुत बड़ा योगदान रहा है- 

इस अवसर पर इंटक  के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार सिंह ने अपने भाषण में कहा की डॉ. रेड्डी का ट्रेड आंदोलन के लिए बहुत बड़ा योगदान रहा है, उनकी दूरदर्शी सोच के चलते ट्रेड यूनियन आंदोलन में ट्रेड यूनियन संगठन  एक मंच पर आए हैं ट्रेड यूनियन संगठन एकता स्थापित करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान हैं ।

इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. जी संजीव रेड्डी का जन्मदिन हैदराबाद में मनाया गया
इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. जी संजीव रेड्डी का जन्मदिन हैदराबाद में मनाया गया

एक नजर डा रेड्डी के राजनीतिक व् ट्रेड यूनियन करियर पर- जानकारी इंटक के नेता द्वारा  

  • 18 फरवरी 1930 को हैदराबाद में जन्म।

राजनीतिक जीवन

1962 से 1972 तक 10 वर्षों तक आंध्र प्रदेश विधान सभा के सदस्य रहे। 1968 से 1971 तक 3 वर्षों तक आंध्र प्रदेश के श्रम राज्य मंत्री रहे। 2006 से 2012 तक 6 वर्षों तक राज्य सभा सदस्य रहे । वर्तमान में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य हैं ।

ट्रेड यूनियन  –

  • 1948 से ट्रेड यूनियन कार्यकर्ता के रूप में ट्रेड यूनियन नेता के सफर की शुरुआत हुई
  • 1950 में इंटक आंध्र प्रदेश इंटक के महासचिव बने
  • देश के प्रमुख क्षेत्रों में विभिन्न यूनियनों के अध्यक्ष के रूप में चुने गए , वर्तमान में कई ट्रेड यूनियनो के अध्यक्ष ।
  • 1994 से इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ।
  • श्रम शिखर सम्मेलनों में कई बार दौरा किया और भाग लिया।
  • कई बार जिनेवा और बैंकॉक में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलनों में भाग लिया।
  • 2002 में न्यूयॉर्क में आयोजित विश्व आर्थिक मंच की बैठक में भाग लिया।
  • Team Charcha

    टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

    Related Posts

    Japan Council of Metalworkers’ Union (JCM) Meeting Held

    New Delhi: On July 25, 2024, a delegation of leaders of Japan Council of Metal Workers’ Unions met INTUC leaders at INTUC Hqrs. Experiences of Indian Trade Union and Japanese…

    दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित की पुण्यतिथि पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    twenty + fourteen =

    You Missed

    IPL 2026 Playoff Race: RCB,

    IPL 2026 Playoff Race: RCB,

    IPL2026: टॉप 4 टीमों का विश्लेषण

    IPL2026: टॉप 4 टीमों का विश्लेषण

    IPL 2026 Points Table Analysis

    IPL 2026 Points Table Analysis

    वैभव सूर्यवंशी: Age 15 साल 5 बड़े रिकॉर्ड

    वैभव सूर्यवंशी: Age 15 साल 5 बड़े रिकॉर्ड

    KKR vs LSG Thriller: 27 गेंदों में 54 रन, Mukul Chaudhary ने आखिरी ओवर में पलटा मैच

    KKR vs LSG Thriller: 27 गेंदों में 54 रन, Mukul Chaudhary ने आखिरी ओवर में पलटा मैच

    GT vs DC IPL 2026: आखिरी गेंद पर पलटा मैच, 1 रन से जीता गुजरात

    GT vs DC IPL 2026: आखिरी गेंद पर पलटा मैच, 1 रन से जीता गुजरात