अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केरल इंटक ने कार्यक्रम का आयोजन किया
कार्यक्रम का उद्घाटन इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और केरल शाखा इंटक के अध्यक्ष आर चन्द्रशेखरन ने किया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केरल इंटक ने कार्यक्रम का आयोजन किया
वायनाड (केरल): गत दिनों 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केरल इंटक ने गत 7 और 8 मार्च को वायनाड में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य भर से सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने अध्ययन वर्ग, संगोष्ठी और मोमबत्तियों आदि के साथ शपथ ग्रहण में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और केरल शाखा इंटक के अध्यक्ष आर चन्द्रशेखरन ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंटक के उपाध्यक्ष आर चन्द्रशेखरन ने देश की महिला श्रमिकों सहित सभी के लिए न्यूनतम वेतन 700 रुपये करने की मांग की।
कार्यक्रम में लगभग 300 महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और महिला दिवस की शपथ ली। वायनाड जिला अध्यक्ष पी- पी- अली ने वायनाड में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए नेताओं को धन्यवाद दिया और दो दिवसीय उत्सव के दौरान महिला कार्यकर्ताओं की सार्थक भागीदारी की सराहना की। इसके अलावा इंटक ने देश के अन्य हिस्सों में भी महिला दिवस मनाया।
इंडियन वर्कर से:






