राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ,इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ- जी संजीवा रेड्डी ने देश की राजधानी एवं विभिन्न प्रदेशों तथा जिला मुख्यालयों में किसानों-मजदूरों के 26-28 नवंबर तीन दिन तक चले महापड़ाव को उत्पादक वर्ग की संगठनात्मक शक्ति का परिचायक बताया। इंडियन वर्कर में प्रकशित खबर के मुताबिक डॉ- रेड्डी ने निजीकरण को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि लोगों के धन से खड़े सार्वजनिक संस्थानों का निजीकरण किया जा रहा है।








