एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लैंगिक सशक्तीकरण का जश्न मनाया

एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लैंगिक सशक्तीकरण का जश्न मनाया

लैंगिक सशक्तीकरण का पक्षसमर्थन करने और अपने महिला कार्यबल के अमूल्य योगदान को मान्यता प्रदान करने के एक उत्साहपूर्ण प्रयास में, नवरत्न सीपीएसई एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक उत्सव समारोह का आयोजन किया।
नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित यह कार्यक्रम लैंगिक विविधता को प्रोत्साहित करने और अपनी महिला कर्मचारियों के समर्पण का सम्मान करने के लिए आयोजन किया।
समारोह का मुख्य आकर्षण उन महिला कर्मचारियों का अभिनंदन करना था जिन्होंने कंपनी को असाधारण 30 वर्षों तक सेवा प्रदान की है। एनबीसीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री के. पी. महादेवास्वामी ने कंपनी के विकास और सफलता के प्रति उनकी सराहनीय प्रतिबद्धता को स्वीकार करते हुए इन माननीय कार्मिकों को स्मृति चिह्‌न भेंट किए।
नवरत्न सीपीएसई एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक उत्सव समारोह का आयोजन किया।
नवरत्न सीपीएसई एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक उत्सव समारोह का आयोजन किया।
आदरणीय अतिथिगणों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए, श्री स्वामी ने लैंगिक समानता के लिए एनबीसीसी के अटल समर्थन को दोहराया और महिला कर्मचारियों के निरंतर योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक (वित्त) श्रीमती बी. के. सोखी की उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा में और वृद्धि हुई तथा उन्हें “एनबीसीसी की लेडी आइकन” के रूप में मान्यता दी गई।
पूरे दिन, उपस्थित लोगों का मनोरंजन संगीतमय प्रस्तुतियों, नृत्य प्रदर्शनों और प्रतिभा प्रदर्शन सहित विभिन्न प्रकार की आकर्षक गतिविधियों से किया गया, जिससे उपस्थित सभी लोगों के बीच सौहार्द और उत्सव की भावना को बढ़ावा मिला। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी श्री सलीम अहमद, निदेशक (परियोजनाएं) और श्रीमती रितु पांडे, मुख्य सतर्कता अधिकारी उपस्थित रहीं, जिन्होंने अपने प्रेरक संबोधन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस आयोजन ने लैंगिक सशक्तीरण के महत्व और संगठनात्मक सफलता में महिलाओं की अपरिहार्य भूमिका का पुन: स्मरण कराया। एनबीसीसी कार्यस्थल में समावेशन और विविधता का संवर्धन करने, अपने सभी कर्मचारियों की उन्नति और उत्कृष्टता के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ है।
Press Realese

Team Charcha

टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

Related Posts

संविधान सभा के सदस्य स्व: चौधरी रणवीर सिंह की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

बख्तियारपुर, 26 नवंबर। प्रखर स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व सांसद स्व: चौधरी रणवीर सिंह की जयंती पर सीढ़ी घाट स्थित पं. शीलभद्र याजी मेमोरियल वोकेशनल ट्रेनिंग संस्थान में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। स्व चौधरी रणवीर सिंह संविधान दिवस एवं भारतीय संविधान सभा के सदस्य थे अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अच्युतानंद याजी के नेतृत्व में स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों ने चौधरी रणवीर सिंह को श्रद्धापूर्वक स्मरण  किया और  पुष्पांजलि अर्पित की। उत्तराधिकारियो ने देश के संविधान बनाने में चौधरी रणवीर सिंह जी के सहयोग को अविस्मरणीय बताया तथा कहा कि देश को स्वतंत्र कराने एवं इसके नव निर्माण में उनकी भूमिका सराहनीय रहा है, जयंती के अवसर पर हम सभी उत्तराधिकारी श्रद्धा पूर्वक उन्हें स्मरण करते हुए श्रधांजलि अर्पित करते है। महान स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्री शीलभद्र याजी के सुपुत्र श्री सत्यानंद याजी ने स्व. चौधरी रणवीर सिंह श्रद्धांजलि अर्पित की सामाजिक सरोकार कॉलम के माध्यम से हमारा प्रयास रहेगा कि देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन, उनके संघर्ष, योगदान और उनसे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आप तक पहुंचाएं। हमारा उद्देश्य है कि आजादी की लड़ाई में अपना जीवन समर्पित करने वाले महापुरुषों,महान…

Read more

एनएचपीसी का 52 वा स्थापना दिवस मनाया गया

17 नवंबर 2026 फरीदाबाद में एनएचपीसी के 52वें स्थापना दिवस पर निगम मुख्यालय, फरीदाबाद में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि श्री पंकज अग्रवाल, सचिव (विद्युत), भारत सरकार तथा विशिष्ट अतिथि श्री घनश्याम प्रसाद, अध्यक्ष, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण उपस्थित थे। गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ, मुख्य अतिथि श्री पंकज अग्रवाल, सचिव (विद्युत), भारत सरकार, श्री घनश्याम प्रसाद अध्यक्ष, केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण, श्री भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी, श्री संजय कुमार सिंह, निदेशक (परियोजनाएं), श्री सुप्रकाश अधिकारी, निदेशक (तकनीकी), श्री महेश शर्मा, निदेशक (वित्त), श्री परेश आर. राणपरा, निदेशक (कार्मिक) तथा श्री देबेंद्र दलाई, मुख्य सतर्कता अधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया देश की ऊर्जा सुरक्षा और स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में एनएचपीसी के योगदान की सराहना इस मौके पर श्री पंकज अग्रवाल, सचिव (विद्युत) ने एनएचपीसी की गौरवशाली विकास यात्रा एवं देश की ऊर्जा सुरक्षा और स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में इसके योगदान की सराहना की। उन्होंने जलविद्युत एवं पंप्ड स्टोरेज परियोजनाओं को नवीकरणीय ऊर्जा के प्रभावी एकीकरण तथा ग्रिड स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण बताया।उन्होंने दुर्गम क्षेत्रों में कार्यरत एनएचपीसी के कार्मिकों के समर्पण की सराहना करते हुए उनके…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × one =

You Missed

संविधान सभा के सदस्य स्व: चौधरी रणवीर सिंह की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

संविधान सभा के सदस्य स्व: चौधरी रणवीर सिंह की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

एनएचपीसी का 52 वा स्थापना दिवस मनाया गया

एनएचपीसी का 52 वा स्थापना दिवस मनाया गया

प्रतिज्ञा से रील प्रतियोगिता तक: एनबीसीसी ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह

प्रतिज्ञा से रील प्रतियोगिता तक: एनबीसीसी ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड: गेंदबाज़ों ने दिलाई जीत

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड: गेंदबाज़ों ने दिलाई जीत

भारत अंडर-19 एशिया कप चैंपियन

भारत अंडर-19 एशिया कप चैंपियन

एनएचपीसी का 52वां स्थापना दिवस

एनएचपीसी का 52वां स्थापना दिवस