गुड़गांव में इंटक हरियाणा प्रदेश प्रतिनिधि सम्मेलन
गुड़गांव में इंटक हरियाणा प्रदेश प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहां कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने पर हम मनरेगा मेट को पक्का करेंगे और मनरेगा मजदूरी को बढ़ाकर मार्केट रेट के बराबर करेंगे।हरियाणा प्रदेश इंटक का अधिवेशन एवं डेलीगेट सत्र गुड़गांव में आयोजित हुआ। अमित यादव को हरियाणा प्रदेश इंटक का अध्यक्ष चुना गया। युवा नेता अमित यादव हरियाणा इंटक अध्यक्ष पद पर पुननिर्वाचित हुए है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने शिरकत की। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस और इंटक का रिश्ता पुराना है। मजदूर और किसान इस देश की रीढ़ है,इनके इनके समृद्ध होने से देश की उन्नति होती है।
Read moreइंटक का मीडिया अभियान श्रमिक आवाज
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक का अधिवेशन 22 और 23 फरवरी को तालकटोरा स्टेडियम में होने जा रहा है। इंटक कांग्रेस विचारधारा से जुड़ा एक संगठन है जो कि 3 करोड़ से ज्यादा की सदस्यता का दावा कर चुका है। इंटक ने इस कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए #श्रमिकआवाज मीडिया कार्यक्रम भी शुरू किया है । देखना दिलचस्ब होगा की श्रमिक संगठन कैसे मीडिया सोशल मीडिया पर मजदूरों के मुद्दे उठाएगा।
Read moreकेंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने मजदूरों के राष्ट्रीय सम्मेलन
नई दिल्ली ,केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने मजदूरों के राष्ट्रीय सम्मेलन में मिल कर सयुक्त विरोध कार्यक्रम में फैसला किया हैं कि एक साल तक अपनी मांगो के समर्थन में आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे । महात्मा गांधी की शहीद दिवस पर आयोजित मजदूरों के राष्ट्रीय अधिवेशन में दस केंद्रीय श्रम संगठनों ने भाग लिया । हालाँकि इस सम्मलेन में देश का बड़ा श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ शामिल नहीं था । ट्रेड यूनियनो के कार्यक्रम में राज्य/जिला/और क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित करना हड़ताल और महापड़ाव के बारे में भी ट्रेड यूनियनो ने विचार मंथन किया हैं ।
Read more







