गुड़गांव में इंटक हरियाणा प्रदेश प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहां कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने पर हम मनरेगा मेट को पक्का करेंगे और मनरेगा मजदूरी को बढ़ाकर मार्केट रेट के बराबर करेंगे।हरियाणा प्रदेश इंटक का अधिवेशन एवं डेलीगेट सत्र गुड़गांव में आयोजित हुआ। अमित यादव को हरियाणा प्रदेश इंटक का अध्यक्ष चुना गया। युवा नेता अमित यादव हरियाणा इंटक अध्यक्ष पद पर पुननिर्वाचित हुए है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने शिरकत की।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस और इंटक का रिश्ता पुराना है। मजदूर और किसान इस देश की रीढ़ है,इनके इनके समृद्ध होने से देश की उन्नति होती है।








