दिल्ली भवन एवं अन्य सनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सचिव के साथ श्रमिक संगठनो के प्रतिनिधियियों की बैठक
प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे थानेश्वर दयाल आदिगौड़ के अनुसार बैठक के दौरान ऐक्शन ऐड एसोसिएशन द्वारा जर्मन एम्बेसी के सहयोग से दिल्ली में निर्माण श्रमिको विशेषकर विभिन्न निर्माण स्थलों पर कार्यरत प्रवासी मजदूरो के लिये चलाये जा रहे जागरूकता एवं पंजीकरण अभियान के दौरान हुए अनुभवो एवं श्रमिको की सामाजिक सुरक्षा एवं श्रम कल्याण से जुड़ी समस्याओ से अवगत कराया गया। साथ ही बोर्ड में पंजीकरण एवं नवीनीकरण करवाने , हितलाभ लेने हेतू आवेदन करने पर बोर्ड के पोर्टल पर आ रही समस्याओ से भी अवगत कराया गया। बैठक के दौरान माँग पत्र के अनुरूप एक – एक बिन्दुओ पर बोर्ड के सचिव जी के साथ विस्तार से चर्चा हुईं । इस अवसर पर बोर्ड के सचिव जी ने सभी मुद्दो पर गम्भीरता से सुनवाई की और पोर्टल से सम्बंधित एवं निर्माण श्रमिको की अन्य समस्याओं के समाधान हेतू शीघ्र कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस प्रतिनिधिमंडल में थानेश्वर दयाल आदिगौड़ , खालिद रजा खान , विनय सिंह , विकास शर्मा, बागेश तिवारी, हरप्रसाद, अशोक कुमार , अमिता उप्पल, सरिता वर्मा एवं बिपुल लिम्मा शामिल रहे।
Read moreउत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के सभी केंद्रीयपदाधिकारी मंडल अध्यक्ष,मंडलसचिव शाखा अध्यक्ष,शाखासचिव ,महिला विंग प्रेसिडेंट महामन्त्री , यूथ विंग प्रसिडेंट महामंत्री व के सभी सदस्यों ने NFIR प्रांगण में ध्वजारोहण प्रोग्राम मै बढ़ चढ़ कर सभी लीडर ने हिस्सा लिया ध्वजारोहण आदरणीय महामंत्री NFIR डाक्टर एम राघवैया जी द्वारा किया जिसमे के महामंत्री श्री बी सी शर्मा जी व यू आर एम यू के अध्यक्ष सोमनाथ मलिक साथ में महिला बिग की अध्यक्ष सोनिया शर्मा जी साथ मै दिल्ली मंडल सचिव रमणीक शर्मा जी भी थी वे अन्न गणमान्य नेता की भी उपस्थिति थी
Read moreनिर्माण श्रमिकों को बोर्ड की योजनाओ की जानकारी देने के लिये बैठकों का आयोजन।
निर्माण श्रमिकों को दिल्ली भवन एवं अन्य सनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड, श्रम विभाग दिल्ली सरकार की योजनाओ की जानकारी देने एवं बोर्ड में मजदूरो को अपना पंजीकरण करवाने के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य को लेकर निर्माण मजदूर हितैषी यूनियन (पंजी.)दिल्ली द्वारा ऐक्शन ऐड संस्था के सहयोग से नजफगढ़ क्षेत्र में निर्माण श्रमिको की बैठकों का आयोजन किया गया पहली बैठक धरमपुरा कालोनी में एवं दूसरी बैठक का आयोजन खैरा मोड़ स्थित यादव भवन में किया गया। इन बैठको को दिल्ली लेबर वेल्फेयर बोर्ड के पूर्व सदस्य श्री थानेश्वर दयाल आदिगौड़ ने सम्बोधित किया। यूनियन के महासचिव श्री सुमित कुमार के अनुसार निर्माण श्रमिको को जागरूक करने के लिये संगठन द्वारा बैठको , पंजीकरण शिविरों , लेबर चौक सम्पर्क अभियान एवं परचा वितरण कार्यक्रमो का आयोजन लगातार किया जा रहा है। जिसके माध्यम से सैकडों मजदूरो का पंजीकरण करवाकर उनको बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के प्रयास किये जा रहे है।
Read moreपिछले तीन महीनो से पेंशन ना मिलने के विरोध में डीटीसी पेंशनधारियों ने मुख्यमंत्री आवास पर किया विरोध प्रदर्शन
पिछले तीन महीनो से पेंशन ना मिलने से त्रस्त डीटीसी पेंशनधारियों ने मुख्यमंत्री आवास पर किया विरोध प्रदर्शन नई दिल्ली, 6 जुलाई : सांसद श्री रमेश बिधूड़ी ने आज मुख्यमंत्री आवास के बाहर डी. टी. सी. के रिटायर कर्मचारियों को पिछले तीन महीनो से पेंशन नहीं मिलने के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को सम्बोधित किया। डीटीसी कर्मचारियों के इस प्रदर्शन में प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री श्री संदीप साहरावत सहित डीटीसी के रिटायर कर्मचारी शामिल हुए। संसद रमेश विधूड़ी ने कहाँ की दिल्ली को 11000 बसों की जरूरत है आज सिर्फ 3800 बसे ही दिल्ली की सड़कों पर रह गई हैं जबकि केजरीवाल ज़ब पहली बार सरकार में आये थे तो उस वक़्त डीटीसी बसों की संख्या लगभग 6500 थी। Press Release
Read moreश्रमिको की समस्याओं को लेकर अतिरिक्त श्रम आयुक्त से मिला यूनियन का प्रतिनिधिमंडल
दिल्ली असंगठित निर्माण मज़दूर यूनियन (पंजी.) के महासचिव अमजद हसन के नेतृत्व में 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अतिरिक्त श्रमायुक्त एवं उपश्रमायुक्त (मुख्यालय) से दिल्ली में कार्यरत कर्मचारियों एवं भवन निर्माण श्रमिकों की मूलभूत समस्याओं को लेकर उनके शामनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में जाकर मिला। प्रतिनिधिमंडल में श्री अमजद हसन, श्री थानेश्वर दयाल आदिगौड़, श्री राकेश शर्मा, श्रीमती परवीन, श्री एच० एन० गुप्ता एवं श्री संजय कुमार यूनियन की ओर से शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने निम्नलिखित मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। -जुलाई 2022 से मज़दूरों के पंजीकरण/नवीनीकरण में आ रही समस्या एवं पासबुक समय पर प्रदान नही किए जाने के सन्दर्भ में चर्चा। – आन लाईन लाभ के आवेदन जमा करने में रही विकट समस्या एवं परेशानी को लेकर चर्चा। – बोर्ड द्वारा लॉंच नए बेव पोर्टल द्वारा सुचारू एवं तकनीकी रूप से काम ना करने के एवं त्रुटि के साथ तकनीक खामियां पेश आ रही इसके सन्दर्भ में चर्चा। – श्रम विभाग से सम्बंधित विभिन्न बोर्ड एवं सलाहकार समिति के पुर्नगठन को लेकर चर्चा। – निर्माण मज़दूर कल्याण बोर्ड/सलाहकार समिति के पुर्नगठन की परिक्रिया को लेकर चर्चा। – विभिन्न जिलों में श्रम अधिकारी/ निरीक्षक की कमियों को लेकर चर्चा।…
Read moreएल-20 शिखर सम्मेलन का 21-23 जून तक पटना, बिहार में आयोजन
‘सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा’ तथा ‘महिलाएं और फ्यूचर ऑफ वर्क’ पर व्यापक चर्चा की जाएगी एल-20 शिखर सम्मेलन का 21 से 23 जून, 2023 तक बिहार के पटना में आयोजन किया जाएगा है। इसमें ‘सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा’ तथा ‘महिलाएं और फ्यूचर ऑफ वर्क’ जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा होगी। एल-20 के मीडिया अध्यक्ष एवं भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री हिरण्मय पंड्या ने कहा कि अमृतसर में 19 से 21 मार्च, 2023 तक हुई एल-20 की शुरुआती बैठक में व्यापक चर्चा के बाद दो विषयों पर संयुक्त बयान जारी किया गया- 1. सामाजिक सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा कोष की इंटरनेश्नल पोर्टेबिलिटी (अंतर्राष्ट्रीय सुवाह्यता) 2. महिलाएं और फ्यूचर ऑफ वर्क श्री पंड्या ने कहा कि देश भर के 11 शहरों जैसे गुवाहाटी, कोलकाता, नागपुर, तिरुवनंतपुरम आदि में व्यापक चर्चा हुई, जिसमें केंद्र सरकार और राज्य के श्रम विभाग के अधिकारियों, ट्रेड यूनियन नेता, श्रम और विकास अर्थशास्त्री, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठनों के श्रमिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। साथ ही 562 स्थानों पर जिला एवं औद्योगिक स्तर पर स्थानीय ट्रेड यूनियनों से व्यापक चर्चा भी की गई। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्थानों और स्तरों पर व्यापक चर्चा के आधार पर एल-20 शिखर सम्मेलन के प्रतिनिधियों के समक्ष इन दोनों विषयों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।
Read moreनिर्माण श्रमिकों के लिए हर जिले में मेगा पंजीकरण और जागरूकता शिविर लगेगा -श्रम मंत्री दिल्ली, राज कुमार आनंद
निर्माण श्रमिकों के लिए हर जिले में मेगा पंजीकरण और जागरूकता शिविर लगेगा, मजदूरों की मदद के लिए हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी दिल्ली सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का मजदूरों को पूरा लाभ दिलाने के लिए दिल्ली में मेगा रजिस्ट्रेशन व जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने गुरुवार को दिल्ली भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (DBOCWWB) के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और उन्हें श्रमिकों के लिए “मेगा पंजीकरण और जागरूकता शिविर” आयोजित करने का निर्देश दिया। दिल्ली के सभी 11 जिलों में स्थित श्रम विभाग के कार्यालयों में निर्माण श्रमिकों के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। मजदूरों की मदद के लिए यहां हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। निर्माण श्रमिकों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये उन्हें श्रम विभाग के नये वेब पोर्टल से जोड़ा जायेगा। श्रम विभाग द्वारा मजदूरों को एक मासिक पत्रिका भी वितरित की जाएगी, जिसमें दिल्ली सरकार की उनसे संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी होगी। समीक्षा बैठक में श्री राज कुमार आनंद ने श्रम विभाग के अधिकारियों को श्रम न्यायालय की समस्त कार्यवाही सीसीटीवी की निगरानी में करने के सख्त निर्देश दिये। साथ ही…
Read moreडॉ- जी संजीवा रेड्डी ने श्रम कानूनों के बारे में आईएलओ को लिखा पत्र
एक संयुक्त पत्र के द्वारा इंटक अध्यक्ष डॉ- जी संजीवा रेड्डी ने आईएलओ के महानिदेशक को पत्र लिखा है। यह पत्र डॉ- जी संजीवा रेड्डी ने टेड यूनियन्स सेंट्रल को-ऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन के नाते लिखा है। डॉ- रेड्डी ने पत्र के द्वारा आईएलओ का ध्यान आकृष्ठ किया है कि भारत में वर्षाें से लागू 44 श्रम कानूनों को एनडीए सरकार ने 4 नए लेबर कोड्स में तब्दील कर जबरन मजदूरों पर थोप दिया है। रेड्डी ने कहा है कि भारत आईएलओ का संस्थापक सदस्य देश है। नए लेबर कोड्स, ‘कारखाना’ शब्द 20 से कम श्रमिकों वाले नियोक्ताओं को किसी भी दायित्व से बाहर करता है। दैनिक काम के घंटे आठ से 12 हो गए हैं। महाराष्ट्र और कर्नाटक पहले से ही इसे लागू करने की प्रक्रिया में हैं। 44 श्रम कानूनों को लेबर कोड्स में तब्दील कर जबरन मजदूरों पर थोप दिया है दी इंडियन वर्कर में छपी खबर के अनुसार
Read moreअसंगठित क्षेत्र के श्रमिको के लिये एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
दात्तोपंत ठेंगडी रास्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशालय (नई दिल्ली)के द्वारा दिनांक 13-6-2023 को बस्ती विकास समिति ( पंजी.) के सहयोग से सामुदायिक केंद्र , बापरोला विहार ,पस्चिमी दिल्ली में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिये एक दिवसीय अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 100 श्रमिको ने भाग लिया। इस अवसर पर बोर्ड के क्षेत्रीय सलाहकार समिति के सदस्य थानेश्वर दयाल आदिगौड़ , शिक्षा अधिकारी सह प्रभारी क्षेत्रीय निदेशालय (दिल्ली) श्री हरिनारायाण मिश्रा, स्थानीय निगम पार्षद श्री रविन्द्र सौलन्की, हिन्द मजदूर सभा की श्रीमती मंजीत अहलूवालिया , बस्ती विकास समिति की अध्यक्षा श्रीमति सीमा सिंह , राजधानी असंगठित निर्माण मजदूर संगठन के अध्यक्ष श्री विनय सिंह , नीव दिल्ली फोर्सेस नेट्वर्क के संयोजक श्री अवधेश यादव एवं मोबाइल क्रेच संस्था के श्री अजित कुमार आदि ने भाग लिया एवं प्रतिभागियों को सम्बोधित किया। कार्यक्रम के दौरान श्रमिको को श्रम कानूनों, सामाजिक सुरक्षा , सरकार द्वारा प्रदत्त विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्य स्थल पर सुरक्षा आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
Read moreविश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर अभिभावको के लिये जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर बच्चों के हक अधिकार एवं शिक्षा के लिये कार्यरत संस्था सेव दी चिल्ड्रन द्वारा दक्षिणी दिल्ली के लालकुआँ स्थित मैक सेंटर पर अभिभावको के लिये एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दतोपंत ठेंगडी रास्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड , श्रम मंत्रालय, भारत सरकार की क्षेत्रीय सलाहकार समिति( दिल्ली)के सदस्य श्री थानेश्वर दयाल आदिगौड़ ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमे बाल श्रम मुक्त भारत की कल्पना करनी चाहिये। बच्चों के हाथ में औजार नही किताब-कलम देनी चाहिये ताकि बच्चे शिक्षित होकर रास्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सके । Press Release
Read more














