श्रमिको की समस्याओं को लेकर अतिरिक्त श्रम आयुक्त से मिला यूनियन का प्रतिनिधिमंडल

दिल्ली असंगठित निर्माण मज़दूर यूनियन (पंजी.) के महासचिव अमजद हसन के नेतृत्व में 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल  अतिरिक्त श्रमायुक्त एवं उपश्रमायुक्त (मुख्यालय) से दिल्ली में कार्यरत  कर्मचारियों एवं भवन निर्माण श्रमिकों की मूलभूत समस्याओं को लेकर उनके शामनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में जाकर मिला।

प्रतिनिधिमंडल में श्री अमजद हसन, श्री थानेश्वर दयाल आदिगौड़, श्री राकेश शर्मा, श्रीमती परवीन, श्री एच० एन० गुप्ता एवं श्री संजय कुमार यूनियन की ओर से शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने निम्नलिखित मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की।

-जुलाई 2022 से मज़दूरों के पंजीकरण/नवीनीकरण में आ रही समस्या एवं पासबुक समय पर प्रदान नही किए जाने के सन्दर्भ में चर्चा।

– आन लाईन लाभ के आवेदन जमा करने में रही विकट समस्या एवं परेशानी को लेकर चर्चा।

– बोर्ड द्वारा लॉंच नए बेव पोर्टल द्वारा सुचारू एवं तकनीकी रूप से काम ना करने के एवं त्रुटि के साथ तकनीक खामियां पेश आ रही इसके सन्दर्भ में चर्चा।

– श्रम विभाग से सम्बंधित विभिन्न बोर्ड एवं सलाहकार समिति के पुर्नगठन को लेकर चर्चा।
–  निर्माण मज़दूर कल्याण बोर्ड/सलाहकार समिति के पुर्नगठन की परिक्रिया को लेकर चर्चा।

– विभिन्न जिलों में श्रम अधिकारी/ निरीक्षक की कमियों को लेकर चर्चा।

– विभिन्न जिलों में अधिकारियों के द्वारा कार्य करने की कार्यप्रणाली एवं व्यवहार को लेकर चर्चा।

यूनियन के सचिव  थानेश्वर दयाल आदिगौड़ ने बताया कि उपरोक्त मुद्दों पर गम्भीरता पूर्वक संयुक्त विस्तृत चर्चा के उपरांत प्रतिनिधिमंडल को अतिरिक्त श्रमायुक्त महोदय के द्वारा आश्वस्त किया गया है कि इन सभी मुद्दो पर जल्द से जल्द कार्यवाही करते हुए यूनियन को लिखित में सूचित किया जाएगा एवं कई मुद्दो पर विभागीय कार्यवाही चल रही है जिसकी रिपोर्ट अगले हफ्ते तक यूनियन के साथ साझा किया कर दिया जायेगा।

  • Team Charcha

    टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

    Related Posts

    राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

    राजीव गांधी “India missed the Industrial Revolution; it cannot afford to miss the Computer Revolution.” Rajiv Gandhi आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्री राजीव गांधी की जयंती…

    दीपक शर्मा-मंज़िल से अधिक महत्वपूर्ण है संघर्ष

    दीपक शर्मा –पोस्टर चिपकाने से लेकर राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारियों तक… एक संघर्ष और जनसेवा की यात्रा बहुत कम लोग जानते हैं कि जिस व्यक्ति ने संगठन में अपने सार्वजनिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    two × 1 =

    You Missed

    शहीद शिवराम राजगुरु

    शहीद शिवराम राजगुरु

    राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

    राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अदम्य संघर्ष

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अदम्य संघर्ष

    मदनलाल ढींगरा – स्वंत्रता आंदोलन के युवा क्रन्तिकारी

    मदनलाल ढींगरा – स्वंत्रता आंदोलन के युवा क्रन्तिकारी

    अरविंद घोष: राष्ट्रसेवा से अध्यात्म तक की प्रेरणादायी यात्रा

    अरविंद घोष: राष्ट्रसेवा से अध्यात्म तक की प्रेरणादायी यात्रा

    LIC hands over its dividend cheque to the Government of India.

    LIC hands over its dividend cheque to the Government of India.