निर्माण श्रमिकों को दिल्ली भवन एवं अन्य सनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड, श्रम विभाग दिल्ली सरकार की योजनाओ की जानकारी देने एवं बोर्ड में मजदूरो को अपना पंजीकरण करवाने के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य को लेकर निर्माण मजदूर हितैषी यूनियन (पंजी.)दिल्ली द्वारा ऐक्शन ऐड संस्था के सहयोग से नजफगढ़ क्षेत्र में निर्माण श्रमिको की बैठकों का आयोजन किया गया पहली बैठक धरमपुरा कालोनी में एवं दूसरी बैठक का आयोजन खैरा मोड़ स्थित यादव भवन में किया गया। इन बैठको को दिल्ली लेबर वेल्फेयर बोर्ड के पूर्व सदस्य श्री थानेश्वर दयाल आदिगौड़ ने सम्बोधित किया।
यूनियन के महासचिव श्री सुमित कुमार के अनुसार निर्माण श्रमिको को जागरूक करने के लिये संगठन द्वारा बैठको , पंजीकरण शिविरों , लेबर चौक सम्पर्क अभियान एवं परचा वितरण कार्यक्रमो का आयोजन लगातार किया जा रहा है। जिसके माध्यम से सैकडों मजदूरो का पंजीकरण करवाकर उनको बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के प्रयास किये जा रहे है।








