दात्तोपंत ठेंगडी रास्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशालय (नई दिल्ली)के द्वारा दिनांक 13-6-2023 को बस्ती विकास समिति ( पंजी.) के सहयोग से सामुदायिक केंद्र , बापरोला विहार ,पस्चिमी दिल्ली में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिये एक दिवसीय अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 100 श्रमिको ने भाग लिया।

इस अवसर पर बोर्ड के क्षेत्रीय सलाहकार समिति के सदस्य थानेश्वर दयाल आदिगौड़ , शिक्षा अधिकारी सह प्रभारी क्षेत्रीय निदेशालय (दिल्ली) श्री हरिनारायाण मिश्रा, स्थानीय निगम पार्षद श्री रविन्द्र सौलन्की, हिन्द मजदूर सभा की श्रीमती मंजीत अहलूवालिया , बस्ती विकास समिति की अध्यक्षा श्रीमति सीमा सिंह , राजधानी असंगठित निर्माण मजदूर संगठन के अध्यक्ष श्री विनय सिंह , नीव दिल्ली फोर्सेस नेट्वर्क के संयोजक श्री अवधेश यादव एवं मोबाइल क्रेच संस्था के श्री अजित कुमार आदि ने भाग लिया एवं प्रतिभागियों को सम्बोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान श्रमिको को श्रम कानूनों, सामाजिक सुरक्षा , सरकार द्वारा प्रदत्त विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्य स्थल पर सुरक्षा आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।








