औद्योगिक श्रमिकों का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (2016=100) –जनवरी 2023

श्रम ब्यूरो, श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय से संबंधित कार्यालय द्वारा हर महीने औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का संकलन सम्पूर्ण देश में फैले हुए 88 महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्रों के 317 बाजारों से एकत्रित खुदरा मूल्यों के आधार पर किया जाता है। सूचकांक का संकलन 88 औद्योगिक केंद्रों एवं अखिल भारत के लिए किया जाता है और आगामी महीने के अंतिम कार्यदिवस पर जारी किया जाता है। जनवरी, 2023 का अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (औद्योगिक श्रमिक) 0.5 अंक बढ़कर 132.8 (एक सौ बत्तीस दशमलव आठ) अंकों के स्तर पर संकलित हुआ। सूचकांक में 1-महीने के प्रतिशत में बदलाव हुआ है, यह पिछले महीने की तुलना में 0.38 प्रतिशत बढ़ गया, जबकि एक साल पहले इसी महीनों के बीच दर्ज 0.24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। सूचकांक में  बढ़ोतरी में अधिकतम योगदान आवास समूह का रहा जिसने कुल बदलाव को 0.40 प्रतिशत योगदान दिया। मदों में, घर का किराया, गेहूं, गेहूं अटा, गाय का दूध, सेब, केला, नारंगी, ब्रिंजल, लेडी फिंगर, कुंड्रू, जीरा/जीरा, अंडा मुर्गी, पका हुआ भोजन, पैन समाप्त, जरदा, मेडिसिन एलोपैथिक, शौचालय साबुन आदि सूचकांक में वृद्धि के लिए जिम्मेदार हैं।   हालांकि इस वृद्धि को काफी…

Read more

कांग्रेस के विरोध का दूसरा चरण

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने एक सर्कुलर जारी कर क्रोनी कपिटलिज़म की नीति के विरुद्ध आंदोलन को तेज करने की बात कही है l ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने जो कार्यक्रम दिया है, उसके अनुसार 6 से 10 मार्च 2023 के बीच राष्ट्रीयकृत बैंकों और एलआईसी के कार्यालय के सामने ब्लॉक स्तर पर आंदोलन, 13 मार्च 2023 को राज्य मुख्यालय पर एक विशाल चलो राजभवन मार्च , जिला स्तर पर पर्दाफाश रैली आयोजित की जाएँगी l  

Read more

प्रियंका गाँधी के भाषण में कार्यकर्ता व किसान को प्राथमिकता

हमें ये पहचानने की जरूरत है कि हमारे संगठन के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती है। उस चुनौती का सामना हम कैसे करेंगे, इसी के लिए हम इकट्ठे हुए हैं और तीन दिनों से चर्चा चल रही है, इसके बारे में कुछएक-दो अपनी बातें कहना चाहती हूं। खासतौर से उन कार्यकर्ताओं के लिए जो देश भर में हैं, लेकिन आज यहां उपस्थित नहीं है।देखिए कांग्रेस का कार्यकर्ता कौन है- वो अनोखेलाल हैं, जो इस झण्डे को लेकर कन्याकुमारी से कश्मीर तक चले। वो दिनेश है, जो आज दिख नहीं रहा है, जो इसी तरह से देश के ध्वज को लेकर नंगे पांव चला। कल किसी ने नसीब पठान जी का नाम लिया, उत्तर प्रदेश के एक नेता थे, आजीवन कांग्रेस के प्रति उन्होंने निष्ठा दिखाई, उसी तरह से मैं कई नाम ले सकती हूं। कांग्रेस पार्टी इन तीन दिनों में जितने भी प्रस्ताव ला रही है, जैसे- किसानों के लिए, मैं आज पढ़ रही थी कि एक प्रस्ताव है न्याय योजना की तरह हमें किसानों के लिए एक योजना बनानी है। तो ये सब बातें पब्लिक तक पहुंचाना हमारा काम है और इसमें आपकी बहुत अहमियत है। तो एक…

Read more

कांग्रेस और भाजपा का शराब घोटाले के विरोध में प्रदर्शन

दिल्ली की राजनीति अचानक से गरमा गई है कांग्रेस और भाजपा दोनों शराब घोटाले में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं l दोनों पार्टियों ने आज दिल्ली में केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शन किया l

Read more

एक बार फिर एलआईसी ,बैंको के आदानी ग्रुप में निवेश के मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने एक सर्कुलर जारी कर क्रोनी कपिटलिज़म की नीति के विरुद्ध आंदोलन को तेज करने की बात कही है l ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने जो कार्यक्रम दिया है, उसके अनुसार 6 से 10 मार्च 2023 के बीच राष्ट्रीयकृत बैंकों और एलआईसी के कार्यालय के सामने ब्लॉक स्तर पर आंदोलन, 13 मार्च 2023 को राज्य मुख्यालय पर एक विशाल चलो राजभवन मार्च , जिला स्तर पर पर्दाफाश रैली आयोजित की जाएँगी l चर्चा इस बात भी होनी चाहिए कि क्या कांग्रेस को अचानक से एक ऐसा मुद्दा मिल गया हैं जो पार्टी को खोया जनाधार लौटा सकता हैं lक्योकि राजनीती में जनता के मुद्दों को उठाना महत्वपूर्ण हैं पर उसकी टाइमिंग भी महत्वपूर्ण होती हैं l

Read more

डॉ- कैलाश कदम बने महाराष्ट्र इंटक के अध्यक्ष

इंटक अध्यक्ष डॉ- जी संजीवा रेड्डी ने हिन्द मजदूर कामगार संगठन के अध्यक्ष एवं पिंपरी चिंचवडी नगर पालिका परिषद के नेता प्रतिपक्ष डॉ- कैलाश कदम को महाराष्ट्र इंटक का अध्यक्ष नियुक्त किया है। डॉ- रेड्डी द्वारा यह नियुक्ति महाराष्ट्र इंटक कार्यकारिणी के सदस्यों और राज्य की यूनियनों की ओर से प्राप्त सिफारिशों के आधार पर की है। कदम लम्बे समय से इंटक से जुड़े हैं तथा कांग्रेस में भी खासा कद रखते हैं।

Read more

भाजपा अध्यक्ष ने “भाजपा को जानें  अभियान में  दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ किया संवाद

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने “भाजपा को जानें (Know BJP)” अभियान के तहत आज सोमवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ संवाद किया और छात्रों को पार्टी के दृष्टिकोण, मिशन और कार्य संस्कृति से परिचय कराया। कार्यक्रम में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ राज्य सभा सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया विभाग के प्रमुख श्री अनिल बलूनी एवं भाजपा सांसद श्री राकेश सिन्हा भी उपस्थित थे। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र समूह में देश के लगभग सभी राज्यों का प्रतिनिधित्व था। ज्ञात हो कि “भाजपा को जानें (Know BJP)” कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर 06 अप्रैल 2022 को हुई थी। श्री नड्डा ने छात्रों के साथ संवाद में भारतीय जनता पार्टी की कार्यसंस्कृति पर चर्चा की और कहा कि किस तरह भाजपा की सरकारें देश के गाँव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित, पिछड़े, युवा एवं महिलाओं के कल्याण एवं उनके सशक्तिकरण के लिए समर्पित भाव से काम करती है। उन्होंने छात्रों की जिज्ञासा का भी उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 9 साल बेमिसाल – सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित रहे हैं, ये उपलब्धियों से भरे हुए रहे हैं। प्रधानमंत्री जी का फोकस है – स्पीड (देश में विकास की रफ़्तार को…

Read more

महान क्रन्तिकारी  चंद्रशेखर आजाद जी को शत-शत नमन

लड़ते हुए शहीद हो गए थे चंद्रशेखर आजाद 27  फरवरी का दिन था जिस समय चंद्रशेखर आजाद अल्फ्रेड पार्क में अपने क्रांतिकारियों साथियो के साथ योजना पर विचार विमर्श कर रहे थे वहीँ उससे पहले अंग्रजो को इसकी खबर भी थी। अंग्रेजो ने वहां घेरा डाल दिया आजाद ने सबसे पहले अपने साथियो को बचाते हुए उन्हें वहां से जाने को कहाँ और अकेले ही मुकाबला करने लगे । आखिर में जैसा की उनका संकल्प था की अंग्रेज उन्हें जीवित नहीं पकड़ सकेंगे उन्होंने आखरी बची गोली से खुद का जीवन न्यौछावर कर दिया । शत शत नमन महान क्रन्तिकारी  चंद्रशेखर आजाद जी को ।

Read more