अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने एक सर्कुलर जारी कर क्रोनी कपिटलिज़म की नीति के विरुद्ध आंदोलन को तेज करने की बात कही है l ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने जो कार्यक्रम दिया है, उसके अनुसार 6 से 10 मार्च 2023 के बीच राष्ट्रीयकृत बैंकों और एलआईसी के कार्यालय के सामने ब्लॉक स्तर पर आंदोलन, 13 मार्च 2023 को राज्य मुख्यालय पर एक विशाल चलो राजभवन मार्च , जिला स्तर पर पर्दाफाश रैली आयोजित की जाएँगी l
चर्चा इस बात भी होनी चाहिए कि क्या कांग्रेस को अचानक से एक ऐसा मुद्दा मिल गया हैं जो पार्टी को खोया जनाधार लौटा सकता हैं lक्योकि राजनीती में जनता के मुद्दों को उठाना महत्वपूर्ण हैं पर उसकी टाइमिंग भी महत्वपूर्ण होती हैं l






