भाजपा अध्यक्ष ने “भाजपा को जानें  अभियान में  दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ किया संवाद

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने “भाजपा को जानें (Know BJP)” अभियान के तहत आज सोमवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ संवाद किया और छात्रों को पार्टी के दृष्टिकोण, मिशन और कार्य संस्कृति से परिचय कराया। कार्यक्रम में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ राज्य सभा सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया विभाग के प्रमुख श्री अनिल बलूनी एवं भाजपा सांसद श्री राकेश सिन्हा भी उपस्थित थे। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र समूह में देश के लगभग सभी राज्यों का प्रतिनिधित्व था। ज्ञात हो कि “भाजपा को जानें (Know BJP)” कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर 06 अप्रैल 2022 को हुई थी।

श्री नड्डा ने छात्रों के साथ संवाद में भारतीय जनता पार्टी की कार्यसंस्कृति पर चर्चा की और कहा कि किस तरह भाजपा की सरकारें देश के गाँव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित, पिछड़े, युवा एवं महिलाओं के कल्याण एवं उनके सशक्तिकरण के लिए समर्पित भाव से काम करती है। उन्होंने छात्रों की जिज्ञासा का भी उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 9 साल बेमिसाल – सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित रहे हैं, ये उपलब्धियों से भरे हुए रहे हैं। प्रधानमंत्री जी का फोकस है – स्पीड (देश में विकास की रफ़्तार को तेज करना), स्किल (युवाओं एवं कामगारों को स्किल्ड बनाना) और स्केल (देशवासियों की सोच को ऊपर उठाना)। देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने पर हमारी सरकार ने विशेष जोर दिया है। श्री नड्डा ने विशेष तौर पर पीएम गति शक्ति योजना और पीएलआई स्कीम पर भी चर्चा की। साथ ही उन्होंने छात्रों से भारत की महान विरासत एवं संस्कृति के भी संरक्षण और संवर्धन की अपील की।

भाजपा अध्यक्ष ने छात्रों का राजनीति के विभिन्न आयामों से परिचय कराया और उन्हें विषयों पर अपनी समझ को बेहतर करने की सलाह दी। उन्होंने अपने छात्र जीवन के विभिन्न पहलुओं को भी छात्रों के समक्ष रखा। उन्होंने जी-20 की अध्यक्षता पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत की जी-20 अध्यक्षता पूरे राष्ट्र की है और यह दुनिया के सामने भारत की क्षमता को प्रदर्शित करने का अनोखा अवसर है। यह भारत के लिए और हर भारतवासी के लिए बड़ा अवसर लेकर आयी है। इसकी अध्यक्षता से जहां वैश्विक मंच पर भारत का कद बढ़ेगा, वहीं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका लाभ भी मिलेगा। उन्होंने किस तरह भाजपा कार्य करती है और सरकार एवं जनता के बीच सेतु का काम करती है, इस पर भी प्रकाश डाला।

  • Team Charcha

    टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

    Related Posts

    राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

    राजीव गांधी “India missed the Industrial Revolution; it cannot afford to miss the Computer Revolution.” Rajiv Gandhi आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्री राजीव गांधी की जयंती पर हम उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन  करते हैं। राजीव गांधी जी का नाम भारत में कंप्यूटर क्रांति, तकनीकी बदलाव, सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार के विस्तार के अध्याय के आरम्भ से जुड़ा है। अपने दूरदर्शी नेतृत्व में उन्होंने यह समझा कि भविष्य में विज्ञान और तकनीक भारत की प्रगति में ,महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनके प्रयासों ने देश में आधुनिक तकनीक के लिए नई सोच और नई संभावनाओं का रास्ता खोला। भारत में कंप्यूटर, कंप्यूटर क्रांति और सूचना प्रौद्योगिकी भारत में कंप्यूटर, कंप्यूटर क्रांति और सूचना प्रौद्योगिकी के विकास की बात होती है तो पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी जी के दौर का जिक्र जरूर आता है। आज कंप्यूटर और तकनीक हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हैं, लेकिन 1980 के दशक में स्थिति बिल्कुल अलग थी। उस समय कंप्यूटर आम लोगों के लिए नई और कुछ हद तक अनजानी चीज थी। राजीव गांधी जी ने उस समय यह समझने की कोशिश की कि आने वाले वर्षों में तकनीक भारत…

    Read more

    दीपक शर्मा-मंज़िल से अधिक महत्वपूर्ण है संघर्ष

    दीपक शर्मा –पोस्टर चिपकाने से लेकर राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारियों तक… एक संघर्ष और जनसेवा की यात्रा बहुत कम लोग जानते हैं कि जिस व्यक्ति ने संगठन में अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत पोस्टर चिपकाने जैसे साधारण कार्य से की थी, वही आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण राजनीतिक जिम्मेदारियाँ निभाएगा, विधानसभा चुनावों में पर्यवेक्षक और समन्वयक के रूप में कार्य करेगा, देश के वरिष्ठ नेताओं के साथ जनहित के मुद्दों पर चर्चा करेगा और टीवी बहसों में अपनी पार्टी का प्रभावी पक्ष रखेगा। शक्ति नहीं, सेवा के लिए राजनीति यह कहानी है दीपक शर्मा की- एक ऐसे युवा की, जिसने कठिन परिस्थितियों को अपनी कमजोरी नहीं, बल्कि अपनी सबसे बड़ी ताकत बना लिया। उनके लिए राजनीति शक्ति प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की सेवा, जनकल्याण और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम है। दृढ़ इच्छाशक्ति से जनसेवा तक दिल्ली के एक साधारण परिवार में जन्मे दीपक शर्मा का जीवन इस बात का प्रमाण है कि बड़े सपनों को पूरा करने के लिए असाधारण परिस्थितियों की नहीं, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर परिश्रम और स्पष्ट उद्देश्य की आवश्यकता होती है। संघर्ष, सामाजिक सरोकार, वैचारिक प्रतिबद्धता, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा-दृढ़…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    eighteen − eight =

    You Missed

    नाना पाटेकर: यादगार किरदारों का सफर

    नाना पाटेकर:  यादगार किरदारों का सफर

    भारत बनाम वेस्टइंडीज -टी20 सबसे ज्यादा रन

    भारत बनाम वेस्टइंडीज -टी20 सबसे ज्यादा रन

    भारत बनाम वेस्टइंडीज: भारत ने वनडे सीरीज जीती

    भारत बनाम वेस्टइंडीज: भारत ने वनडे सीरीज जीती

    भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड मेडल

    भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड मेडल

    एशियन गेम्स 2026 का T20 सेमीफाइनल भारत ने जीता

    एशियन गेम्स 2026 का T20 सेमीफाइनल भारत ने जीता

    टीम इण्डिया की शानदार जीत-शुभमन की ऐतिहासिक पारी

    टीम इण्डिया की शानदार जीत-शुभमन की ऐतिहासिक पारी