‘कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में श्रीमती सोनिया गांधी जी के योगदान के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए पारित प्रस्ताव’
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का यह 85बा महाधिवेशन पूर्व कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी के दिए उनके द्वारा एक चौथाई सदी के कार्यकाल में सामूहिक उद्देश्य की भावना के साथ पार्टी का नेतृत्व करने के लिए उनका अपना गहन सम्मान और सराहना व्यक्त करता है। अपनी पार्टी के सदस्यों के अनुरोध और इच्छाओं का सम्मान करते हुए श्रीमती सोनिया गांधी जी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली अध्यक्ष बनी । सोनिया जी का समर्पण, दृढ़ संकल्प ,और अनुशासन और प्रेरणादायक रहा है। पहले श्रीमती इंदिरा गांधी जी और फिर श्री राजीव गांधी जी की हत्या जैसी सभी गंभीर व्यक्तिगत त्रासदी झेलने के बावजूद सोनिया गांधी जी ने साहस पूर्ण तरीके से एक ऐसे समय में कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया था , जब पार्टी का राजनीतिक सितारा कमजोर था , पर सोनिया गांधी जी ने अपने नेतृत्व में पार्टी को 2004 और 2009 की ऐतिहासिक चुनावी जीत दिलाई थी।
(पारित प्रस्ताव का एक भाग)






