प्राची तेहलान
जन्म स्थान – दिल्ली
वर्तमान – कोच्चि
शिक्षा – एमबीए , एलएलबी
रूचि – वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी , ट्रेवलिंग
आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसी शख्सियत प्राची तेहलान की। जिन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं। खेल से शुरू होकर समाज सेवा तक का सफर तय करने वाली यह बहुमुखी प्रतिभा अब वकालत की पढ़ाई भी पूरी कर चुकी हैं।
खेल के साथ शिक्षा को भी दी अहमियत
प्राची तेहलान की स्कूली शिक्षा दिल्ली के मोंटफोर्ट स्कूल से हुई। दिल्ली विश्वविद्यालय के जीसस एंड मैरी कॉलेज से बी.कॉम. (ऑनर्स) की की पढाई की। उसके बाद मार्केटिंग मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा व् ह्यूमन रिसोर्स (HR) और मार्केटिंग में एमबीए की डिग्री अर्जित की ।
हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री प्राची तेहलान की। उनका करियर कई पड़ावों से गुजरा है। कहते हैं इंसान पूरी जिंदगी सीखता रहता है। जिंदगी में कई मोड़ आते हैं, और जो मुश्किलों से लड़कर आगे बढ़ते हैं, उन्हें उनका मुकाम मिलता है।
प्राची ने सातवीं क्लास में बास्केटबॉल से शुरुआत की। कोच से बास्केटबाल खेलने का प्रोत्साहन मिला धीरे-धीरे खेल में उनकी दिलचस्पी बढ़ती गई और जुनून भी। जो खेल पहले सिर्फ एक एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी था, वह उनका पैशन बन गया।
बास्केटबॉल से नेटबॉल
प्राची तेहलान बास्केटबॉल खेलते-खेलते वे नेटबॉल से जुड़ीं, और यही खेल उनकी जिंदगी में बड़ी कामयाबी लेकर आया। उन्होंने भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया। 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में वे नेटबॉल टीम की कप्तान थीं, और उस समय सबसे कम उम्र के कप्तानों में गिनी जाती थीं। देश की जर्सी पहनना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी बात होती है। प्राची ने यह जिम्मेदारी अच्छे से निभाई और मुश्किल हालात में भी टीम को आगे बढ़ाया।

नेटबॉल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान
2011 में उनके नाम एक और उपलब्धि जुड़ी। श्रीलंका के हंबनटोटा में साउथ एशियन बीच गेम्स हो रहे थे। प्राची की कप्तानी में भारतीय नेटबॉल टीम ने वहां रजत पदक जीता। नेटबॉल में यह देश का पहला अंतरराष्ट्रीय पदक था।
उन्हें लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी जगह मिली। मीडिया ने उन्हें “क्वीन ऑफ द कोर्ट” और ” लास ऑफ द रिंग्स” जैसे नाम दिए। खेल में वे अपनी पहचान बना चुकी थीं, पर सवाल था कि खेल के बाद वे किस तरफ जाएंगी। प्राची तेहलान ने 2002 से 2007 पांच वर्षो में बास्केटबॉल टीम में दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया । 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय टीम की कप्तानी की। 7वीं यूथ एशियन चैंपियनशिप और सिंगापुर में 6वें नेशंस कप में भी भारतीय टीम का नेतृत्व करने का मौका मिला ।
कॉमर्स और मैनेजमेंट की पढ़ाई
प्राची तेहलान ने खेल के साथ पढ़ाई को भी उतनी ही तवज्जो दी। उन्होंने कॉमर्स और मैनेजमेंट में पढ़ाई पूरी की और एचआर और मार्केटिंग में एमबीए की डिग्री हासिल की। कॉर्पोरेट क्षेत्र उनके लिए नया नहीं था, बल्कि इसी क्षेत्र में काम के दौरान उन्हें एक मौका मिला। एक खिलाड़ी के रूप में लोग उन्हें पहचानते थे, और इसी वजह से उन्हें मुंबई जाने का भी मौका मिला।
मुंबई में अभिनय की दुनिया में नई शुरुआत
सपनों का शहर मुंबई, जहां लोग नए सपने लेकर आते हैं। प्राची ने अपना फिल्मी करियर यहीं से शुरू किया। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी पहुंच और लोकप्रियता के चलते उन्हें अभिनय के प्रस्ताव मिलने लगे। अब उनके सामने नई चुनौतियां थीं, कैमरे के सामने खुद को साबित करना।
टीवी सीरियल ‘दीया और बाती हम’ से डेब्यू
2016 में उन्हें सफलता मिली। उस समय “दीया और बाती हम” एक प्रसिद्ध टेलीविजन सीरियल हुआ करता था, जिसमें उन्हें काम करने का मौका मिला। हिंदी टीवी दर्शकों ने उनके अभिनय को सराहा, और यहीं से उन्हें लगातार सफलता मिलती चली गई। इस सीरियल के बाद स्टार प्लस के सीरियल “इक्यावन” में भी उन्होंने काम किया
• टीवी में टीवी पर उनका डेब्यू सीरियल- दीया और बाती हम: जनवरी 2016
‘इक्यावन’ और अन्य टेलीविजन प्रोजेक्ट
• इक्यावन (2017): टीवी सीरीज
• बैंड बाजा बंद दरवाजा (2019)
पंजाबी और मलयालम फिल्मों में काम
जिन फिल्मो में काम किया
बैलारस (2017): पंजाबी फिल्म
अर्जन (2017)
मामांगम (2019) मलयालम
त्रिशंकु: तेलगु
वेब सीरीज की बात करें तो द बैड्स ऑफ बोर्डरूम (The Bads of Boardroom): कुकू टीवी की इस सीरीज में प्राची नंदिनी की भूमिका ने नजर आई ।
वहीँ एक और वेब सीरीज तुम वो नहीं में आरोही का किरदार निभाया ।
समाजसेवी के रूप में नई पहचान
काम के अलावा प्राची समाज के लिए भी कुछ करने का लक्ष्य है । बचपन में उन्होंने अपने परिवार की महिलाओं को पूरी लगन से शिक्षा के काम में लगे देखा। माताजी और नानी की यह सीख वो कभी नहीं भूली , और शिक्षा आगे चलकर उनके जीवन का बड़ा मकसद बन गई।
इसी सोच से आगे बढ़कर उन्होंने PTF, यानी प्राची तेहलान फाउंडेशन शुरू किया। उनके लिए यह ऐसी जगह है जहां से वे उन लोगों तक पहुंच सकें जिन्हें पढ़ने और आगे बढ़ने के मौके नहीं मिलते।
फाउंडेशन महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और खेलों को बढ़ावा देने पर काम करता है। बच्चों को खेल का सामान और किट भी मुहैया कराइ जाती है, करियर को लेकर सलाह दी जाती है, बेटियों की पढ़ाई को बढ़ावा मिलता है और महिलाओं को कोई हुनर सिखाने की कोशिश होती है।
कानून की पढ़ाई के साथ एक और नया पड़ाव
प्राची की जिंदगी पर नजर डालें तो अलग-अलग क्षेत्रों में उनकी पहचान दिखती है। रास्ते में मुश्किलें आईं, पर हर बार उन्होंने फिर से शुरुआत की। हाल ही में उन्होंने कानून की डिग्री पूरी की, बार काउंसिल की परीक्षा पास की और अब बतौर एडवोकेट भी अपने करियर की शुरुआत कर चुकी है।
कोच्चि में जिंदगी का नया अध्याय
दिल्ली वाली प्राची तेहलान अब प्राची केरल के कोच्चि में रहती हैं। वहां की संस्कृति और रहन-सहन उनकी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। वे फिटनेस पर ध्यान देती हैं, अलग अलग जगह घूमने का शौक हैं, अलग-अलग जगहों की संस्कृति और खान-पान को जानती हैं और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी करती हैं।यह उनके इंस्टाग्राम पर भी तस्वीरों से पता चलता हैं ।
#PrachiTehlan #PrachiTehlanBiography #PrachiTehlanJourney #NetballPlayer #IndianActress #WomenEmpowerment #SocialWork #PrachiTehlanFoundation #IndianTelevision #CharchaConnect
चर्चा कनेक्ट | कहानियाँ। दृष्टिकोण। संवाद।








