त्रिपुरा और नागालैंड में भारतीय जनता पार्टी की शानदार विजय हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व की जीत
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा की जीत पर भाजपा मुख्यालय में क्या कहाँ त्रिपुरा और नागालैंड में भारतीय जनता पार्टी की शानदार विजय हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व की जीत है, नॉर्थ-ईस्ट के डेवलपमेंट के प्रति उनके विजन की जीत है। जिस तरह से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा की दोबारा सरकार बनाने के लिए हमारा नेतृत्व किया और मेघालय में भी हमारा संगठन हर बूथ तक पहुंचा, इस अथक प्रयास के लिए मैं आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ। ● त्रिपुरा और नागालैंड में भारतीय जनता पार्टी की लगातार दूसरी बार विजय अनायास ही नहीं हुई है बल्कि यह आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदृष्टि और पूर्वोत्तर को भारत के विकास की मुख्यधारा में जोड़ने के उनके अहर्निश कार्यों के बल पर संभव हुआ है। वर्षों तक पूर्वोत्तर के राज्यों की उपेक्षा की जाती थी, उसे आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने विकास का केंद्र बिंदु बनाया है। ● मैं त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के निष्ठावान, समर्पित और देवतुल्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता…
Read moreस्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री राजकुमार आनंद शनिवार को बच्चों के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक गीत चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय का अचानक औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और ओपीडी में इलाज करा रहे बच्चों से मुलाकात की। उनसे इलाज के साथ ही सुविधाओं के बारे में बातचीत कर व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही अस्पताल में मरीजों को अच्छा इलाज मिले, इस पर फोकस करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री राजकुमार आनंद ने स्टाफ से कहा किया कि इलाज के लिए आने वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिले। साथ ही अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। अस्पताल के डॉक्टर्स व स्टाफ से स्वास्थ्य मंत्री ने बच्चों के खानपान व दवा इत्यादि की गहनता से जानकारी ली। दिल्ली के स्वास्थ्य ढांचे को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए अस्पतालों का कायाकल्प किया जा रहा है।
Read moreWPL 2023-मुंबई इंडियंस की एकतरफा जीत
WPL 2023 -डीवाई पाटिल स्टेडियम नवी मुंबई में हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच मैच खेला गया l एकतरफ़ा से मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जाएंट्स को शिकस्त दी l हरमिनप्रीत कौर के 65 रन के योगदान से मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रन बनाये l हरमनप्रीत ने 30 गेंदों पर शानदार 65 रन बनाये हेली मैथ्यूज ने 47 व अमीलिया कर ने 45 रनों का योगदान दियाl बना डाला इतिहास हुआ ये कि गुजरात जायंट्स की 143 रन की हार टी20 महिला लीग में सबसे बड़ा अंतर हैं मुंबई इंडियंस से किसने कितने रन बनाए हरमनप्रीत 65 रन हेली मैथ्यूज ने 47 रन अमीलिया कर 45 रन साइका इशके ने 4 विकेट चटकाए गुजरात जायंट्स हेमलता 29 रन
Read moreबातों ही बातों में कमला नगर मार्किट की सैर
कमला नगर मार्केट के बारे में अगर बात की जाए तो नॉर्थ केंपस के साथ सटी एक ऐसी मार्केट है जहां आपके लिए नए ट्रेंड्स से लेकर ट्रेडिशनल ऑप्शन भी मौजूद हैं l कमला नगर मार्केट को युवा मार्केट की पसंदीदा मार्कीट्स में से एक माना जाता हैं और हो भी क्यों न नजदीकी भी हैं l नॉर्थ कैंपस के नजदीक होने के कारण यहाँ युवाओं की बड़ी उपस्थिति रहती है l नए ट्रेंड्स के साथ ट्रेडिशनल ऑप्शन भी मौजूद हैं ब्रांड्स के साथ आपको किफायती विकल्प भी यहाँ देखने को मिलेंगे l बंगला रोड, कमला नगर , कोल्हापुर रोड ये सभी नजदीकी मार्कीट्स हैं जहाँ आप एक दिन में घूम भी सकते हैं शॉपिंग भी कर सकते हैं और लजीज पकवान का आनंद भी ले सकते हैं l खाने की लजीज दुकाने जो की अपने व्यंजनों की खुशबु से आपको अपनी तरफ खींच लेती हैं l बेड़मी पूरी,छोले भठूरे,कचौरी,गोल गप्पे , दही भल्ले क्या क्या खाए यह सोच कर कुछ आगे बढ़ कर भेल पूरी खाने का मन करता हैं l
Read moreकैलाश गहलोत ने कार्यभार संभालने के बाद सचिवों और आयुक्तों के साथ बैठक की
केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने आज नए आवंटित विभागों का कार्यभार संभालने के बाद सचिवों और आयुक्तों के साथ बैठक की। पुरे दिन चली बैठकों की श्रृंखला में ऊर्जा सचिव, वित्त एवं योजना विभाग के प्रमुख सचिव और आबकारी विभाग के आयुक्त ने वर्त्तमान में चल रही विभिन्न परियोजनाओं और योजनाओं की स्थिति के बारे में मंत्री को अवगत कराया। वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने अधिकारियों के साथ बजट की तैयारियों पर भी चर्चा की और लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने को कहा।
Read moreदिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को ठीक करने में टीचर्स-पैरेंट्स, सबने अपनी सहभागिता दी है- अरविंद केजरीवाल
सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्कूलों और उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को आज सम्मानित किया। राउज एवेन्यू स्थित सर्वाेदय बाल विद्यालय में सीबीएसई की 10वीं-12वीं परीक्षा में टॉप करने वाले 33 स्कूलों और 239 छात्रों के साथ 50 दिव्यांग छात्रों को एक्सीलेंस इन एजुकेशन अवॉर्ड 2022 देकर सम्मानित किया गया। दिल्ली सरकार ने चार कटेगरी स्टेट बेस्ट, डिस्ट्रिक्ट बेस्ट, जोनल बेस्ट गवर्नमेंट स्कूल और टॉपर्स स्टूडेंट्स कटेगरी में ये अवॉर्ड दिए। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने मोती नगर के सर्वोदय कन्या विद्यालय को स्टेट बेस्ट गवर्नमेंट स्कूल अवॉर्ड से सम्मानित किया। सभी छात्रों और स्कूलों का उत्साहवर्धन करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की शिक्षा क्रांति का ही असर है कि अब हमारे स्कूल और छात्र लगातार नए-नए रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में ‘‘आप’’ सरकार द्वारा किए गए प्रयासों के चलते सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के बीच की खाई खत्म हो गई है। दिल्ली में अब समान शिक्षा प्रणाली है। हम एमसीडी के 1800 स्कूलों को भी जल्द ठीक करेंगे और दिल्ली को पूरी दुनिया के लिए शिक्षा का केंद्र बनाएंगे।…
Read moreहमने अपने दोनों मंत्री बदल दिए हैं-अरविंद केजरीवाल
हमने अपने दोनों मंत्री बदल दिए हैं, अब आतिशी और सौरभ भारद्वाज उनका काम संभालेंगे- अरविंद केजरीवाल ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह कोई इत्तेफाक नहीं है कि शिक्षा और स्वास्थ्य में हमारा सबसे अच्छा काम हुआ है और शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री को जेल में डाल दिया गया। इसलिए शराब नीति सिर्फ बहाना है, हमारे अच्छे काम रोकना ही इनका असली मकसद है। मैं दिल्ली और देश की जनता को आश्वासन देना चाहता हूं कि काम नहीं रूकेगा। दिल्ली का अच्छा काम जारी रहेगा। पहले अगर हम 80 की स्पीड से चल रहे थे, तो अब 150 की स्पीड से काम चलेगा। इन्होंने हमारे दो मंत्री जेल में डाल दिए हैं। हमने अपने दोनों मंत्री बदल दिए हैं। आतिशी और सौरभ भारद्वाज बहुत पढ़े-लिखे, पेशेवर लोग हैं, अब ये दोनों लोग उनका काम संभालेंगे। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जो काम कर रहे थे, वो काम अब दोगुनी गति से चलेगा। हम किसी भी हालत में दिल्ली के लोगों के काम को रूकने नहीं देंगे।
Read moreनितिन गडकरी ने भारत में ऑस्ट्रिया गणराज्य की राजदूत सुश्री कैथरीना वीजर के नेतृत्व में ऑस्ट्रियाई प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की
केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज भारत में ऑस्ट्रिया गणराज्य की राजदूत सुश्री कैथरीना वीजर के नेतृत्व में ऑस्ट्रियाई प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस बैठक में, सड़क अवसंरचना विकास और हरित प्रौद्योगिकियों में नवीनतम तकनीकों एवं नवाचारों के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया गया। ऑस्ट्रियाई कंपनियों के प्रतिनिधियों ने केन्द्रीय मंत्री को विभिन्न नवीन तकनीकों और उनके द्वारा निर्मित किए जा रहे नवीन उत्पादों के बारे में जानकारी दी। श्री गडकरी ने बताया कि भारत द्वारा कई रोपवे एवं केबल कार परियोजनाओं को क्रियान्वित किया रहा है। उन्होंने ऑस्ट्रियाई कंपनियों द्वारा निर्मित किए जा रहे रोपवे तथा केबल कार के उच्च गुणवत्ता वाले घटकों एवं उपकरणों की सराहना की और भारत में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और इसके निर्माण में सहयोग पर जोर दिया। उन्होंने इस कंपनियों को समग्र लागत को कम करने के उद्देश्य से भारत में उत्पादन संयंत्र स्थापित करने के लिए भी आमंत्रित किया। सहयोग के अन्य संभावित क्षेत्रों जैसे राजमार्ग निर्माण, सुरंग निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक टोल सिस्टम, कुशल परिवहन प्रणाली, यातायात प्रबंधन प्रणाली, हरित प्रौद्योगिकी सुरंग निगरानी प्रणाली और सड़क सुरक्षा में नई तकनीकों के बारे में भी विचार-विमर्श हुआ। इस बैठक ने सड़क परिवहन क्षेत्र में…
Read moreमसाला बोर्ड ने 36वीं वर्षगांठ मनाई
श्री राजेश अग्रवाल आईएएस, अपर सचिव, वाणिज्य मंत्रालय ने कोच्चि में मसाला बोर्ड की 36वीं वर्षगांठ समारोहों का उद्घाटन करते हुए कहा, ‘‘ निर्यात बाजारों का विविधीकरण और मसाला सेक्टर में ब्रांड भारत का सृजन भारत को मसालों के निर्यात में अधिक टिकाऊ और गतिशील बनाने में सहायता करेगा। यह समस्त मूल्य श्रंखला को सुदृढ़ बनाएगा। ‘‘ मसाला उद्योग के अग्रणी व्यक्तियों तथा निर्यातकों के साथ परस्पर बातचीत करते हुए, अपर सचिव ने विचार व्यक्त किया, ‘‘ अगर अर्थव्यवस्था के भीतर अधिक मूल्य वर्धन होता है तो यह सेक्टर को और अधिक लचीला बना देगा। ‘‘ उन्होंने मसाला सेक्टर में और अधिक वृद्धि तथा विकास करने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने तथा सार्वजनिक-निजी साझीदारियां करने की भी अपील की। समारोह में निर्यातकों एवं अन्य हितधारकों को संबोधित करते हुए, मसाला बोर्ड के सचिव आईएफएस श्री डी. साथियन ने जानकारी दी कि बोर्ड 2030 तक मसालों के निर्यात में 10 बिलियन डॉलर अर्जित करने के लिए कार्यनीति बनाता रहा है और उन्होंने हितधारकों से प्रमुख संभावित तथा उभरते बाजारों पर तथा सामूहिक कार्रवाई मसालों के व्यापार में आने वाली बाधाओं पर अंतदृष्टि के लिए अनुरोध किया। अपनी 36वीं वर्षगांठ समारोहों के एक हिस्से के रूप में, निर्यात को दोगुना करने पर मसाला उद्योग के अग्रणी…
Read moreयुवाओं का उत्साह और उनकी ऊर्जा भारत को आर्थिक रूप से सशक्त देश बनाएगी: श्री निसिथ प्रमाणिक
युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्यमंत्री श्री निसिथ प्रमाणिक ने आज नई दिल्ली स्थित संसद के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (एनवाईपीएफ) के फाइनल के दिन इस महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। पहले दिन प्रतियोगी सत्र का आयोजन किया गया। राज्य युवा संसद (एसवाईपी) के उनतीस विजेताओं कोआज राष्ट्रीय जूरी के समक्ष बोलने का अवसर मिला। इस जूरी में श्री अनुराग शर्मा, सांसद लोकसभा, श्री मनोज तिवारी, सांसद लोकसभा, श्री संजय कुमार, सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथाश्री कंचन गुप्ता, वरिष्ठ सलाहकार, सूचना और प्रसारण मंत्रालय शामिल थे। इस अवसर पर श्री निसिथ प्रमाणिक ने कहा कि आज प्रतिभागियों द्वारा व्यक्त किए गए विचार देश के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में भी काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं का उत्साह और उनकी ऊर्जा भारत को आर्थिक रूप से सशक्त देश बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि “युवाओं का विजन इस देश के लोकतंत्र जितना ही शक्तिशाली है तथा युवा लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूत करेंगे”। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने यह भी कहा कि भारत दुनिया में अपनी अलग जगह बना रहा है और आत्मनिर्भर बन रहा है तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप भारत को आत्मनिर्भर बनाने में देश के युवाओं की…
Read more















