मसाला बोर्ड ने 36वीं वर्षगांठ मनाई

श्री राजेश अग्रवाल आईएएस, अपर सचिव, वाणिज्य मंत्रालय ने कोच्चि में मसाला बोर्ड की 36वीं वर्षगांठ समारोहों का उद्घाटन करते हुए कहा, ‘‘ निर्यात बाजारों का विविधीकरण और मसाला सेक्टर में ब्रांड भारत का सृजन भारत को मसालों के निर्यात में अधिक टिकाऊ और गतिशील बनाने में सहायता करेगा। यह समस्त मूल्य श्रंखला को सुदृढ़ बनाएगा। ‘‘

मसाला उद्योग के अग्रणी व्यक्तियों तथा निर्यातकों के साथ परस्पर बातचीत करते हुए, अपर सचिव ने विचार व्यक्त किया, ‘‘ अगर अर्थव्यवस्था के भीतर अधिक मूल्य वर्धन होता है तो यह सेक्टर को और अधिक लचीला बना देगा। ‘‘ उन्होंने मसाला सेक्टर में और अधिक वृद्धि तथा विकास करने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने तथा सार्वजनिक-निजी साझीदारियां करने की भी अपील की।

समारोह में निर्यातकों एवं अन्य हितधारकों को संबोधित करते हुए, मसाला बोर्ड के सचिव आईएफएस श्री डी. साथियन ने जानकारी दी कि बोर्ड 2030 तक मसालों के निर्यात में 10 बिलियन डॉलर अर्जित करने के लिए कार्यनीति बनाता रहा है और उन्होंने हितधारकों से प्रमुख संभावित तथा उभरते बाजारों पर तथा सामूहिक कार्रवाई मसालों के व्यापार में आने वाली बाधाओं पर अंतदृष्टि के लिए अनुरोध किया।

अपनी 36वीं वर्षगांठ समारोहों के एक हिस्से के रूप में, निर्यात को दोगुना करने पर मसाला उद्योग के अग्रणी व्यक्तियों तथा निर्यातकों के साथ एक पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। पैनल चर्चा की अध्यक्षता श्री राजेश अग्रवाल आईएएस द्वारा की गई जिसमें मसाला उद्योग के विभिन्न सेक्टरों के विशेषज्ञों तथा मसाला निर्यातक संघों के प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता देखी गई। पैनल चर्चा के दौरान, यस बैंक और मसाला बोर्ड द्वारा मसाला निर्यातकों के लिए तैयार की गई और संकलित प्रमुख स्कीमों पर एक सार-संग्रह अपर सचिव श्री राजेश अग्रवाल आईएएस द्वारा जारी की गई और मसालों के निर्यात के लिए मसाला बोर्ड की गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली में तैयार की गई अपील तंत्र की रूपरेखा हितधारकों के समक्ष प्रस्तुत की गई।

अपने 36वें संस्थापना दिवस पर, मसाला बोर्ड ने अतिरिक्त गुणवत्ता वाले मसालों के उत्पादन के लिए खाद्य सुरक्षा और मसालों की गुणवत्ता पर संदेश और जागरुकता फैलाने के लिए 20 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करते हुए ‘ स्वच्छ और सुरक्षित मसालों ‘ पर एक राष्ट्रव्यापी अभियान का भी आयोजन किया।

भारतीय मसालों के विकास तथा विश्व व्यापी संवर्धन के लिए मसाला बोर्ड ( वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार) का गठन तत्कालीन इलायची बोर्ड तथा मसाला निर्यात संवर्धन परिषद के विलय के साथ 26 फरवरी 1987 को किया गया था। मसाला बोर्ड भारतीय निर्यातकों और विदेशों में स्थित आयातकों के बीच एक अंतर्राष्ट्रीय कड़ी के रूप में काम करता है और यह विभिन्न कार्यकलापों में शमिल रहा है जो मसाला सेक्टर के प्रत्येक वर्ग को छूता है।

  • Team Charcha

    टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

    Related Posts

    अक्षय कुमार बर्थडे स्पेशल: चांदनी चौक तक का सफर

    अक्षय कुमार बर्थडे चांदनी चौक से बॉलीवुड के “खिलाड़ी” तक का सफर बॉलीवुड में जब कभी धमाकेदार एक्शन और जबरदस्त कॉमेडी फिल्मों की चर्चा होती है। तो अक्षय कुमार का नाम बिना किसी परिचय के दिमाग में आता है। अक्षय कुमार बर्थडे -9 सितंबर को यह बॉलीवुड सुपरस्टार अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। इस खास मौके पर हम उनके प्रेरणादायक फिल्मी सफर पर नज़र डालेंगे। दिल्ली की गलियों से लेकर हिंदी सिनेमा के सबसे हार्डवर्किंग और भरोसेमंद एक्टर बनने तक का यह सफर है। कौन हैं अक्षय कुमार? अक्षय कुमार का रियल नेम राजीव हरिओम भाटिया है।उनका जन्म 9 सितंबर 1967 को अमृतसर, पंजाब में हुआ।उनकी परवरिश पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक में हुई।बचपन से ही उनका झुकाव पढ़ाई से ज्यादा स्पोर्ट्स, बॉडी बिल्डिंग और मार्शल आर्ट की तरफ था। स्कूली शिक्षा के बाद अक्षय मुंबई गए और मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली। इसके बाद बैंकॉक में उन्होंने अपने एक्शन स्टंट्स को निखारा।यहीं से मॉडलिंग और फिर एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई। बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के, अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर अक्षय कुमार बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ बने।उनकी फिल्म “चांदनी चौक टू चाइना” (2009) भी उनके सफर…

    Read more

    मनाली घूमने की बेहतरीन जगहें

    मनाली घूमने की बेहतरीन जगहें– क्या आप प्रकृति प्रेमी हैं और किसी रोमांचक जगह की तलाश में हैं? तो आपको मनाली जरूर जाना चाहिए। कुल्लू घाटी में बसा यह खूबसूरत हिल स्टेशन अपनी हरी-भरी वादियों, बर्फ से ढके पहाड़ों और शानदार नज़ारों के लिए जाना जाता है। यहां करने के लिए बहुत कुछ है और देखने के लिए अनगिनत खूबसूरत जगहें हैं-यह एक ऐसा डेस्टिनेशन है जो हर तरह के यात्रियों को आकर्षित करता है। कैसे पहुंचे मनाली सड़क मार्ग से यात्रा करने वालों के लिए दिल्ली से वोल्वो और प्राइवेट बसों की सुविधा उपलब्ध है। दिल्ली से भी हिमाचल पर्यटन व अन्य बसें उपलब्ध है, चंडीगढ़ से भी मनाली अच्छी तरह जुड़ा हुआ है, जहां से लगभग 8 से 10 घंटे में सड़क मार्ग से पहुंचा जा सकता है। कब जाये मनाली घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी के बीच माना जाता है, जब यहां बर्फबारी का आनंद लिया जा सकता है। हालांकि, मार्च से जून तक का समय भी यात्रियों के लिए बेहतरीन रहता है, क्योंकि इस दौरान मौसम सुहावना और घूमने के लिए अनुकूल होता है। अगर आप यहां से कुछ खरीदना चाहते हैं,…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    20 − fourteen =

    You Missed

    संविधान सभा के सदस्य स्व: चौधरी रणवीर सिंह की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

    संविधान सभा के सदस्य स्व: चौधरी रणवीर सिंह की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

    एनएचपीसी का 52 वा स्थापना दिवस मनाया गया

    एनएचपीसी का 52 वा स्थापना दिवस मनाया गया

    प्रतिज्ञा से रील प्रतियोगिता तक: एनबीसीसी ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह

    प्रतिज्ञा से रील प्रतियोगिता तक: एनबीसीसी ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह

    भारत बनाम न्यूज़ीलैंड: गेंदबाज़ों ने दिलाई जीत

    भारत बनाम न्यूज़ीलैंड: गेंदबाज़ों ने दिलाई जीत

    भारत अंडर-19 एशिया कप चैंपियन

    भारत अंडर-19 एशिया कप चैंपियन

    एनएचपीसी का 52वां स्थापना दिवस

    एनएचपीसी का 52वां स्थापना दिवस