युवाओं का उत्साह और उनकी ऊर्जा भारत को आर्थिक रूप से सशक्त देश बनाएगी: श्री निसिथ प्रमाणिक

युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्यमंत्री श्री निसिथ प्रमाणिक ने आज नई दिल्ली स्थित संसद के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (एनवाईपीएफ) के फाइनल के दिन इस महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। पहले दिन प्रतियोगी सत्र का आयोजन किया गया। राज्य युवा संसद (एसवाईपी) के उनतीस विजेताओं कोआज राष्ट्रीय जूरी के समक्ष बोलने का अवसर मिला। इस जूरी में श्री अनुराग शर्मा, सांसद लोकसभा, श्री मनोज तिवारी, सांसद लोकसभा, श्री संजय कुमार, सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथाश्री कंचन गुप्ता, वरिष्ठ सलाहकार, सूचना और प्रसारण मंत्रालय शामिल थे।

इस अवसर पर श्री निसिथ प्रमाणिक ने कहा कि आज प्रतिभागियों द्वारा व्यक्त किए गए विचार देश के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में भी काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं का उत्साह और उनकी ऊर्जा भारत को आर्थिक रूप से सशक्त देश बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि “युवाओं का विजन इस देश के लोकतंत्र जितना ही शक्तिशाली है तथा युवा लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूत करेंगे”। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने यह भी कहा कि भारत दुनिया में अपनी अलग जगह बना रहा है और आत्मनिर्भर बन रहा है तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप भारत को आत्मनिर्भर बनाने में देश के युवाओं की अहम भूमिका होगी।

पहले तीन विजेताओं को 2 मार्च, 2023 को लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष बोलने का अवसर मिलेगा, जो इस अवसर पर युवाओं के साथ बातचीत भी करेंगे। लोकसभा अध्यक्षश्री ओम बिरला 2 मार्च, 2023 को नई दिल्ली स्थित संसद के सेंट्रल हॉल में सुबह 10:30 बजे राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (एनवाईपीएफ) के चौथे संस्करण के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। इस महोत्सव के तीन राष्ट्रीय विजेता कार्यक्रम के दौरान अपने विचार व्यक्त करेंगे। इस अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर और युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्यमंत्री श्री निसिथ प्रमाणिक भी उपस्थित रहेंगे। युवा कार्यक्रम एवंखेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर भी प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे।

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव, 2023 के चौथे संस्करण की शुरुआत “एक बेहतर भविष्य के लिए विचार: विश्व के लिए भारत” विषय के साथ की गई थी। 25 जनवरी से 29 जनवरी, 2023 के दौरान जिला युवा संसद का आयोजन किया गया था। देश भर के 150 स्थानों पर सभी राज्यों और केन्द्र-शासित प्रदेशों के 748 जिलों के 2.01 लाख से अधिक युवाओं ने इसमें भाग लिया। जिला युवा संसद (डीवाईपी) में प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों ने 3 फरवरी से 7 फरवरी, 2023 के दौरान राज्य युवा संसद महोत्सव में भाग लिया। जिला और राज्य स्तर पर आयोजित युवा संसद के दौरान, प्रतिभागियों ने दिए गए विषयों पर अपने विचार रखे।

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (एनवाईपीएफ) का उद्देश्य युवाओं की आवाज सुनना है, जो आने वाले वर्षों में सार्वजनिक सेवाओं सहित विभिन्न करियर में शामिल होंगे। एनवाईपीएफ प्रधानमंत्री द्वारा 31 दिसंबर, 2017 को अपने ‘मन की बात’ संबोधन में दिए गए विचार पर आधारित है। इस विचार से प्रेरणा लेते हुए, एनवाईपीएफ 2019 का पहला संस्करण “नए भारत की आवाज बनें और समाधान खोजेंएवं नीति- निर्माण में योगदान करें” विषय के साथ आयोजित किया गया था जिसमें 88,000 युवाओं ने वास्तविक रूप से भाग लिया था। राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2021 का दूसरा संस्करण “युवा- उत्साह नए भारत का” विषय के साथ आयोजित किया गया था, जिसे देश भर के 23 लाख से अधिक युवाओं और हितधारकों ने वर्चुअल माध्यम से देखा। राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव, 2022 का तीसरा संस्करण “नए भारत की आवाज बनें और समाधान खोजें एवं नीति-निर्माण में योगदान करें” विषय के साथ आयोजित किया गया था, जिसमें 2.44 लाख से अधिक युवाओं ने भागीदारी की।

Press Release

  • Team Charcha

    टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

    Related Posts

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

    लॉर्ड्स पर जीत- क्रिकेट में कुछ सफलताएं ऐसी होती हैं जो सिर्फ सफलता नहीं , बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का क्षण बन जाती हैं । भारतीय महिला क्रिकेट…

    Chennai Super Kings 2026 Squad

    Chennai Super Kings चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वाड विश्लेषण 2026 | CSK Team Analysis, Squad, Strength Chennai Super Kings IPL की सबसे स्थिर टीमों में गिनी जाती है।टीम अपने अनुभव और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    2 − 1 =

    You Missed

    शहीद शिवराम राजगुरु

    शहीद शिवराम राजगुरु

    राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

    राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अदम्य संघर्ष

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अदम्य संघर्ष

    मदनलाल ढींगरा – स्वंत्रता आंदोलन के युवा क्रन्तिकारी

    मदनलाल ढींगरा – स्वंत्रता आंदोलन के युवा क्रन्तिकारी

    अरविंद घोष: राष्ट्रसेवा से अध्यात्म तक की प्रेरणादायी यात्रा

    अरविंद घोष: राष्ट्रसेवा से अध्यात्म तक की प्रेरणादायी यात्रा

    LIC hands over its dividend cheque to the Government of India.

    LIC hands over its dividend cheque to the Government of India.