पेंशन कर्मचारी की सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है:डॉ- जी संजीवा रेड्डी

नई दिल्ली: देश में पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर इंटक के नेतृत्व में केंद्रीय श्रम संघों (सीटीयू) की घेराबंदी को देखते हुए केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन ने वित्त सचिव टी वी सोमनाथन की अध्यक्षता में विशेष समिति का गठन करने का प्रस्ताव रखा है। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वित्त सचिव के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई जाएगी जो नई पेंशन स्कीम का रिव्यू करेगी। वित्त मंत्री ने लोक सभा में फाइनेंस बिल पेश किय और हंगामें के बीच ही इस पर वोटिंग हुई। लोकसभा में फाइनेंस बिल को पास करा लिया गया। बता दें कि केंद्रीय श्रमिक संगठन एक लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की सरकार से मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं हिमाचल प्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़,राजस्थान और झारखंड की राज्य सरकारों ने अपने कर्मियों की पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी है। अन्य राज्यों के कर्मचारी भी पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ- जी संजीवा रेड्डी ने कहा कि पेंशन कर्मचारी की सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। दी इंडियन वर्कर में प्रकाशित समाचार…

Read more

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ट्वीट पर टिपण्णी करते हुए कहाँ कि आज सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का एक ट्वीट देखा जिसमें पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर विश्व के 40 देशों के शहरों की सूची में दिल्ली के 35 वें स्थान पर आने पर वह गर्व महसूस कर रहे हैं l केवल अरविंद केजरीवाल की दुनिया के ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो अपने शहर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट के विश्व के 40 शहरों की सूची में 35 वे स्थान पर आने की खुशी मना सकते हैं l सचदेवा ने कहा कि इस तरह आज मुख्यमंत्री ने विधानसभा में दावा किया कि बहुत शीघ्र दिल्ली में 1600 इलेक्ट्रिक बसें आएंगी पर वह यह बताना भूल गए कि जो इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली में आई है या आने वाली हैं वह सभी केंद्र सरकार द्वारा फेम-2 योजना के अंतर्गत दी गई हैं l #CharchaConnect #News #Update #Kamgar #Labour #Delhi

Read more

ईपीएफ के (सीबीटी) ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए ईपीएफ ग्राहकों को 8.15 प्रतिशत ब्याज दर की अनुशंसा की

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में ईपीएफ के  केंद्रीय न्यासी बोर्ड की 233वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान उपाध्यक्ष केंद्रीय श्रम और रोजगार, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री श्री रामेश्वर तेली और सह-उपाध्यक्ष श्रम और रोजगार सचिव सुश्री आरती आहूजा और  सदस्य सचिव, केंद्रीय पीएफ़ आयुक्त श्रीमती नीलम शमी राव भी उपस्थित थीं। केंद्रीय बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए सदस्यों के खातों में ईपीएफ संचयों पर 8.15 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर जमा करने की अनुशंसा की। वित्त मंत्रालय के अनुमोदन के बाद सरकारी राजपत्र में ब्याज दर को आधिकारिक रूप से अधिसूचित किया जाएगा, जिसके बाद ईपीएफओ अपने ग्राहकों के खातों में ब्याज दर जमा करेगा। सीबीटी ने सुरक्षा उपायों के लिए विकास और अधिशेष निधि दोनों को संतुलित करने वाली राशि की अनुशंसा की। 8.15 प्रतिशत की अनुशंसित ब्याज दर अधिशेष की सुरक्षा के साथ-साथ सदस्यों की आय में वृद्धि की गारंटी देती है। वास्तव में, 8.15 प्रतिशत की ब्याज दर और 663.91 करोड़ का अधिशेष पिछले वर्ष की ब्याज दर की तुलना में अधिक है। बोर्ड की अनुशंसा में लगभग 11 लाख करोड़ रुपये की कुल मूल राशि पर सदस्यों के खाते में 90,000 करोड़ रुपये से अधिक का…

Read more

भाजपा के सभी पार्षदों से मेरा निवेदन है कि कल सदन में इन चारों प्रस्तावों पर हमारा समर्थन करें- दुर्गेश पाठक

March 26, 2023 पाठक ने  कहा कि पहला प्रस्ताव हमारे पार्षद प्रवीण कुमार और सुनील चट्ढा जी लेकर आ रहे हैं। दिल्ली में लोकल और कॉमर्शियल शॉपिंग सेंटरों में बहुत बड़े पैमाने पर सीलिंग हुई थी। मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा तो कोर्ट ने जुडीशियल कमेटी बनाई जिसके अंतर्गत यह मामला पिछले कई महीनों से चल रहा है। दुर्भाग्य से उस वक्त भाजपा शासित एमसीडी की तरफ से जब भी कोई वकील खड़ा किया जाता था तो वह हमेशा व्यापारियों के खिलाफ बोलता था। इस कारण यह सीलिंग कभी खुल नहीं पाई। इसलिए इस प्रस्ताव के अनुसार अब एमसीडी का वकील जुडीशियल कमेटी के सामने व्यापारियों के पक्ष में बात करेगा। सारी सीलिंग खोलने के पक्ष में बात करेगा। दूसरा प्रस्ताव रविंदर भारद्वाज और रेखा जी लेकर आ रही हैं। आजकल कनवर्जन समेत कई तरह के शुल्क निकाले जा रहे हैं। दूसरे प्रस्ताव के तहत कमिश्नर को हाउस आदेश देगा कि आगे से कोई भी नोटिस ना भेजा जाए। हमारा तीसरा प्रस्ताव पार्षद प्रेम चौहान और देवेंद्र कुमार लेकर आ रहे हैं। हमने देखा है कि पिछले कुछ समय में कनवर्जन शुल्क के नाम पर कई नोटिस भेजे गए…

Read more

बोर्ड का कल्याण फण्ड योजनाओं पर खर्च होगा तो दिल्ली सरकार के बजट में घोषणा क्यो –

दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार के द्वारा वर्ष 2023-2024के लिये विधान सभा में जो बजट पेश किया गया है उसमें निर्माण मजदूरो के लिये 4 योजनाओं की घोषणा की गई है। जिनमे ये चार योजनाए शामिल हैं 1.निर्माण स्थल पर ही श्रमिकों के बच्चों के लिये क्रेच की सुविधा शुरु करना 2.दो लाख निर्माण श्रमिकों को ऑन साइट प्रशिक्षित करना 3.प्रशिक्षण के बाद फ़्री टूल किट का वितरण करना 4.निर्माण स्थल पर स्वस्थ जाँच के लिये डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना निर्माण मजदूर अधिकार अभियान (नमा) के नया थानेश्वर दयाल आदिगौड़ ने कहाँ कि उक्त चारों योजनाओं को दिल्ली भवन एवम् अन्य सनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड की दिनाक 1-8-2022को हुई 39 वी बैठक में बिना चर्चा एवं श्रमिक प्रतिनिधियों की सहमती के बिना ही बोर्ड के तत्कालीन चेयरमैन एवं उप मुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया ने इनकी घोषणा कर दी थी। लेकिन श्रमिक संगठनो के विरोध के कारण इन्हे ठन्डे बस्ते में डाल दिया गया था। लेकिन अब एक बार फिर से इन योजनाओं की पुन: घोषणा सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में की गई है। अब सवाल यह उठता है की :- –क्या इन योजनाओं पर जो धन राशि…

Read more

आज जन्मदिन हैं प्रसिद्द अभिनेता इमरान हाशमी का

  इमरान अनवर हाशमी – अभिनेता जन्म मुंबई में हुआ पहली फिल्म – फुटपाथ कुछ अन्य फिल्मे – मर्डर, गैंगस्‍टर, द डर्टी पिक्‍चर, हमारी अधूरी कहानी तीन फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार पा चुके हैं इमरान हाशमी Happy Birthday to Emraan Hashimi #Birthday #Bollywood #bollywoodupdate #emranhashmi #Charcha_Connect #Entertainment #happybirthday #Mumbai

Read more

दिल्ली की शिक्षा क्रांति में बड़ी भूमिका निभायेंगे हमारे प्रिंसिपल-शिक्षा मंत्री आतिशी

यूपीएससी द्वारा चयनित 334 प्रिंसिपल में से दिल्ली सरकार स्कूलों के लगभग 100 शिक्षक और उपप्रधानाचार्य चयनित हुए और पुरुष व महिला दोनों श्रेणी में प्रथम,द्वितीय व तृत्रीय स्थान पर दिल्ली सरकार के स्कूलों के शिक्षक काबिज रहे। शिक्षा मंत्री आतिशी नवनियुक्त प्रिंसिपलों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे नवनियुक्त प्रिंसिपलो के पास शिक्षा के क्षेत्र में वर्षों का लंबा अनुभव हैं और ये सभी इन स्कूलों की चुनौतियों और ज़रूरतों को बेहतर ढंग से समझते है। ये हमारे स्कूलों की प्रशासनिक क्षमता में वृद्धि करेंगे और स्कूल लीडर के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि यूपीएससी द्वारा आयोजित प्रिंसिपल भर्ती की परीक्षा में पूरे देश के शिक्षकों ने भाग लिया और भर्ती किए गए कुल प्रिंसिपलों में से लगभग एक-तिहाई दिल्ली सरकार स्कूलों से हैं और शिक्षा को लेकर सरकार के विज़न से अवगत हैं।उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कहा कि अबतक आपने शिक्षक के रूप में भूमिका निभाई और अब आप सभी स्कूल लीडर के रूप में दिल्ली की शिक्षा क्रांति बड़ी भूमिका निभायेंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व…

Read more

नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में अंतरराष्ट्रीय वन दिवस मनाया गया

नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में अंतरराष्ट्रीय वन दिवस मनाया गया दिल्ली स्थित राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (दिल्ली चिड़ियाघर) में आज अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया गया। इस साल के अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस की विषय-वस्तु “वन और स्वास्थ्य” रखी गई है। यह दिवस हमारे जीवन में जंगलों के महत्त्व को उजागर करता है, क्योंकि यह एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र है जो पेड़-पौधों के माध्यम से हमें हमारी सेहत सही रखने के लिए कई चीजें प्रदान करता है फिर चाहे वो शुद्ध जल हो, शुद्ध हवा हो या फिर जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए कार्बन का अवशोषण करना क्यों न हो। वनों से हमें जीवन रक्षक दवाओं की आपूर्ति भी होती है।     अंतरराष्ट्रीय वन दिवस का यह आयोजन जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए वन संसाधनों के सतत प्रबंधन के महत्व के बारे में प्रतिभागियों के बीच जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से किया गया था। इस मौके पर प्राकृतिक संसाधनों का सोच-समझकर उपयोग करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण का संरक्षण करने हेतु प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी पर बल दिया गया।  

Read more

हर बच्चे को विश्वस्तरीय शिक्षा सुविधाएँ देना दिल्ली सरकार की प्राथमिकता है,-शिक्षा मंत्री आतिशी

शिक्षा मंत्री ने चिल्ला गाँव स्थित गवर्नमेंट को-एड सीनियर सेकंड्री स्कूल में बन रहे नए अकेडमिक ब्लॉक के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया| दिल्ली में हर तबके के बच्चों को वर्ल्ड-क्लास एजुकेशन देने के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी के विज़न को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली सरकार गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकंड्री स्कूल, खिचड़ीपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 76 क्लासरूम वाले शानदार स्कूल बिल्डिंग का निर्माण करवा रही है| सोमवार को शिक्षा मंत्री आतिशी ने शिक्षा विभाग व पीडब्ल्यूडी के अधिकारीयों के साथ इसका निरीक्षण किया| 4 मंजिला ये नई ईमारत पूरी तरह से बनकर तैयार है और आने वाले सत्र में यहाँ कक्षाएं चल सकेंगी| साथ ही शिक्षा मंत्री ने चिल्ला गाँव स्थित गवर्नमेंट को-एड सीनियर सेकंड्री स्कूल में बन रहे नए अकेडमिक ब्लॉक के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया| मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी के नेतृत्व में दिल्ली के हर बच्चे को शानदार शिक्षा देना हमारी प्राथमिकता है-इस दिशा में हमारी सरकार के प्रयासों का नतीजा है कि आज दिल्ली सरकार के स्कूलों में पेरेंट्स अपने बच्चों का मज़बूरी में नहीं बल्कि मंजूरी व पूरे आत्मविश्वास के साथ एडमिशन करवाते है| इस विश्वास को कायम रखने के…

Read more

सेवानिवृति बाद जीवन निर्वाह हेतु समुचित पेंशन कामगार वर्ग का मौलिक हक है-डॉ- जी संजीवा रेड्डी

हैदराबाद: राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ- जी संजीवा रेड्डी ने मोदी सरकार पर जनविरोधी होने का आरोप मढ़ते हुए रिटायर्ड कर्मियों की पेंशन राशि को जीवन निर्वाह की सुगमता तक बढ़ाने की मांग की है। सेवानिवृति बाद जीवन निर्वाह हेतु समुचित पेंशन कामगार वर्ग का मौलिक हक है। डॉ- रेड्डी ने कहा कि भारत में समुचित सामाजिक सुरक्षा के प्रावधान न होने की वजह से वृद्धों का जीवन दूभर हो रहा है। उन्होंने नियमित अंतराल पर घोषित महंगाई भत्ते के साथ न्यूनतम मासिक ईपीएस पेंशन मौजूदा 1,000 रुपये से बढ़ाकर 7,500 रुपये करने की मांग रखी। ज्ञात हो कर्मचारी पेंशन योजना 1995 या -95 सेवानिवृत्ति निधि निकाय ईपीएफओ द्वारा चलाया जाता है, जिसमें छह करोड़ से अधिक ग्राहक और 75 लाख से अधिक पेंशनभोगी लाभार्थी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ईपीएस-95 पेंशनभोगियों की पेंशन की बहुत कम राशि और चिकित्सा सुविधाओं की कमी के कारण मृत्यु दर में वृद्धि हो रही है। इंटक प्रमुख ने ईपीएस-95 के कवरेज को अन्य सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विस्तारित करने की भी मांग की, जिन्हें योजना में शामिल नहीं किया गया है। श्रमिक संगठन कर रहे…

Read more