March 26, 2023
पाठक ने कहा कि पहला प्रस्ताव हमारे पार्षद प्रवीण कुमार और सुनील चट्ढा जी लेकर आ रहे हैं। दिल्ली में लोकल और कॉमर्शियल शॉपिंग सेंटरों में बहुत बड़े पैमाने पर सीलिंग हुई थी। मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा तो कोर्ट ने जुडीशियल कमेटी बनाई जिसके अंतर्गत यह मामला पिछले कई महीनों से चल रहा है। दुर्भाग्य से उस वक्त भाजपा शासित एमसीडी की तरफ से जब भी कोई वकील खड़ा किया जाता था तो वह हमेशा व्यापारियों के खिलाफ बोलता था। इस कारण यह सीलिंग कभी खुल नहीं पाई। इसलिए इस प्रस्ताव के अनुसार अब एमसीडी का वकील जुडीशियल कमेटी के सामने व्यापारियों के पक्ष में बात करेगा। सारी सीलिंग खोलने के पक्ष में बात करेगा।

दूसरा प्रस्ताव रविंदर भारद्वाज और रेखा जी लेकर आ रही हैं। आजकल कनवर्जन समेत कई तरह के शुल्क निकाले जा रहे हैं। दूसरे प्रस्ताव के तहत कमिश्नर को हाउस आदेश देगा कि आगे से कोई भी नोटिस ना भेजा जाए। हमारा तीसरा प्रस्ताव पार्षद प्रेम चौहान और देवेंद्र कुमार लेकर आ रहे हैं। हमने देखा है कि पिछले कुछ समय में कनवर्जन शुल्क के नाम पर कई नोटिस भेजे गए हैं।
तीसरा प्रस्ताव यह कहता है कि जिनको भी यह नोटिस भेजे गए हैं, उनपर कोई कार्रवाई ना की जाए।
चौथा और सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव हमारे नेता सदन मुकेश गोयल जी और मोहनी जी लेकर आ रही हैं। इस प्रस्ताव के अनुसार दिल्ली के जितने भी लोकल और कॉमर्शियल शॉपिंग सेंटर हैं, एमसीडी के पास उन्हें नोटिस भेजने का कोई अधिकार नहीं है। इसलिए आगे से यहां किसी भी प्रकार का नोटिस ना भेजा जाए। जबतक एमसीडी कोई पॉलिसी नहीं बना लेती है तबतक किसी भी चीज पर कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है। यह चारों प्रस्तावों के पास होने पर व्यापारियों को बहुत खुशी और बहुत फायदा होगा। भाजपा के सभी पार्षदों से मेरा निवेदन है कि इन चारों प्रस्तावों पर हमारा समर्थन करें।
#CharchaConnect #News #Update #delhimcd#Delhi








