सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा : भूपेंद्र यादव
केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि दुनिया ने एक साथ उबरने और रिकवरी को मानव केंद्रित प्रक्रिया बनाने का संकल्प लिया है। अमृतसर में आयोजित एल20 स्थापना बैठक को वर्चुअल रुप से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें सामूहिक रूप से यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि हमारे कार्यकर्ता इस गतिशील वातावरण में उन्नति के पथ पर आगे बढ़ने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान से लैस हों। जी20 की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम’ एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य की अवधारणा को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि जी20 को निर्णायक और कार्रवाई उन्मुख बनाने का प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का दृष्टिकोण हमें जी20 बैठकों से ठोस परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रेरणा देने के साथ-साथ उत्साह प्रदान करता है। ने कहा कि जी20 के तत्वावधान में एल20 ने सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा कोष की सुवाह्यता, श्रम शक्ति में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और कार्य के भविष्य जैसे बहुत से ठोस और प्रासंगिक विषयों को चुना है। श्री यादव ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जी20 देशों के सभी व्यापार संघ कार्रवाई योग्य परिणामों के साथ सामने आएंगे। मंत्री महोदय ने कहा कि भारत के द्वारा जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करना एक…
Read moreव्यापारियों ने सील की गई दुकानों का मसला उठाया
व्यापारियों ने सील की गई दुकानों का मसला उठाया लोकल शॉपिंग सेंटर (एलएससी) में एमसीडी की तरफ से लगाए जाने वाले अवैध कन्वर्जन और पार्किंग शुल्क पर सीएम अरविंद केजरीवाल जल्द राहत दे सकते हैं। अवैध कन्वर्जन और पार्किंग शुल्क न देने पर सील पांच सौ दुकानों के व्यापारियों ने आज सीएम से मुलाकात की। व्यापारियों ने अवैध कन्वर्जन और पार्किंग चार्ज न देने पर एमसीडी की ओर से सील की गई करीब 500 दुकानों का मसला उठाया। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा -हम आपके साथ, जल्द रास्ता निकालेंगे। कई सालों से व्यापारी भाइयों की 500 से ज्यादा दुकानें सील पड़ी हैं। मैंने शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज और एमसीडी मेयर शैली ओबरॉय को समस्या का जल्द समाधान निकालने के निर्देश दिए हैं। जिन बाजारों में सीलिंग चल रही है उनके लिए भी समाधान निकाला जाएगा। दिल्ली के शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एमसीडी ने कुछ वर्ष पहले मार्केट को कन्वर्जन और पार्किंग शुल्क के नोटिस देने शुरू किए जो कि लाखों रुपए में थे। उन नोटिस के चलते दुकानों को सील कर दिया। सिविल लाइंस स्थित सीएम आवास पर लोकल शॉपिंग सेंटर (एलएससी) फेडरेशन के…
Read moreसीटू महासचिव तपन सेन ने आधार को पैन से लिंक करने के आदेश पर वित्त मंत्री को पत्र लिखा
सीटू महासचिव तपन सेन ने आधार को पैन से लिंक करने के सरकारी आदेश पर वित्त मंत्री को पत्र लिख मांग की हैं कि पैन लिंकेज कम से कम एक और एक वर्ष की अवधि के लिए नि: शुल्क हो व् इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार किया जाना चाहिए ताकि आम लोग प्रक्रिया का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहाँ कि आधार को हर चीज के साथ जोड़ने को लेकर हमें गंभीर आपत्ति है और यह हर चीज के लिए सार्वभौमिक और अनिवार्य है। इसके अलावा, यहां जिस तरह से पैन के साथ आधार लिंकेज के प्रावधान को लागू करने की मांग की जा रही है, उस पर गंभीर पुनर्विचार और समीक्षा की आवश्यकता है, क्या कहाँ पत्र के माध्यम से तपन सेन ने – “The Hon’ble Minister for Finance Government of India New Delhi-110001 Dear Madam, Sub: Govt order on AADHAR link with PAN The Finance Act, 2017 with effect from 1st April, 2017, has inserted section 139AA in the Income-tax Act, 1961, making it mandatory for a taxpayer who is eligible to obtain Aadhaar, to quote his/her Aadhaar in the application form for PAN…
Read moreश्रम-20 की स्थापना बैठक में काम के भविष्य के केंद्र में महिलाओं के साथ सामाजिक सुरक्षा के सार्वभौमीकरण पर ध्यान केंद्रित
उद्घाटन सत्र में श्रम-20 के अध्यक्ष और भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हिरण्मय पंड्या ने कहा कि 2023 में जी-20 की भावना के अनुरूप, विश्व की कार्य शक्ति एक परिवार है। उन्होंने जी-20 के विषय #एक पृथ्वी #एक परिवार#एक भविष्य पर प्रकाश डाला और बताया कि यह अवधारणा विश्व स्तर पर श्रमिक आंदोलनों के लिए कैसे प्रासंगिक है। श्रम-20 बैठक में जी-20 में शामिल अन्य देशों के श्रम संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा, जी-20 के पिछले अध्यक्ष, इंडोनेशिया और अगले अध्यक्ष ब्राजील के प्रतिनिधि भी भाग ले रहे हैं। भारतीय मजदूर संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सी. के. साजी नारायणन ने कहा कि श्रम-20 बैठक कल सामाजिक सुरक्षा और महिला और काम के भविष्य के सार्वभौमीकरण पर एक संयुक्त बयान के साथ समाप्त होगी। इस बैठक में दोनों विषयों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। श्री सी. के. साजी नारायणन ने कहा कि आर्थिक संकट महिलाओं पर सबसे अधिक प्रतिकूल प्रभाव डालता है, और इसलिए काम का भविष्य प्रमुख रूप से महिला कार्यबल पर निर्भर करता है, जिसे विश्व स्तर पर दिशा की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में श्रम प्रवास…
Read moreजी20 लेबर20 की प्रारंभिक बैठक के लिए 20 देशों के प्रतिनिधि एवं विशेषज्ञ अमृतसर पहुंचे
देश भर से ट्रेड यूनियन नेताओं और श्रम विशेषज्ञों के अतिरिक्त 20 देशों के ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि, विशेषज्ञ तथा श्रमिक नेता पंजाब के अमृतसर में आयोजित होने वाली लेबर20 (एल20) की प्रारंभिक बैठक के लिए पहुंच रहे हैं, जी20 का एक प्रमुख सहयोगी संगठन है लेबर20, जो दुनिया के शीर्ष विकसित और विकासशील देशों का एक वैश्विक समूह है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री भूपेंद्र यादव और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एल20 की उद्घाटन बैठक में अतिथि प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। वर्ष 2023 में भारत की जी20 की अध्यक्षता महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर विश्व के साथ सहयोग करने का एक ऐतिहासिक अवसर है। देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ, लेबर20 सहयोगी समूह की मेजबानी कर रहा है। भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हिरण्मय पंड्या एल20 के अध्यक्ष होंगे। वह शहर में आरंभिक उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। भारत के कई अन्य प्रमुख ट्रेड यूनियन भी इस बैठक में शामिल होने के लिए अमृतसर पहुंचे हुए हैं। भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हिरण्मय पंड्या ने आज मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कल से शुरू हो रही एल20 बैठक के विवरण की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि आरंभिक बैठक में सामाजिक सुरक्षा के सार्वभौमीकरण सहित कई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इनमें श्रमिकों का अंतर्राष्ट्रीय प्रवास: सामाजिक सुरक्षा कोष की पोर्टेबिलिटी; अनौपचारिक श्रमिकों के लिए सामाजिक संरक्षण; कौशल प्रशिक्षण व कौशल उन्नयन और नियोक्ताओं, कर्मचारियों एवं सरकारों की भूमिका तथा जिम्मेदारियां शामिल हैं। वैश्विक स्तर पर श्रम परिदृश्य में आ रहे कुछ नए रुझान जैसे कि कार्य की बदलती स्थितियां; जी-20 के देशों में रोजगार के नए अवसर; सतत विकास के लिए सम्माननीय कार्य को बढ़ावा देना; वेतन के मुद्दे पर संगठन के देशों के अनुभवों को साझा करने के अलावा महिलाएं और काम के भविष्य पर भी अगले दो दिनों में एल20 के आरंभिक उद्घाटन कार्यक्रम में विचार-विमर्श के लिए प्रमुख विषय रखे जाएंगे। श्रम मुद्दों पर अपने अनुभव साँझा करेंगे जाने-माने विशेषज्ञ श्रम मुद्दों पर अपने विचार रखने वाले जाने-माने विशेषज्ञ जैसे प्रोफेसर संतोष मेहरोत्रा, डॉ. प्रवीण सिन्हा, प्रोफेसर रवि श्रीवास्तव, एडवोकेट सी के साजी नारायणन, तमिलनाडु के डॉ बी आर अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी से वाइस चांसलर प्रोफेसर एन संतोष कुमार और बिलासपुर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ए डी एन वाजपेयी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे विचार-विमर्श में भाग लें और अपने अनुभवों से सभी भागीदारों को समृद्ध करेंगे। चुनिंदा मित्र देशों के अलावा विभिन्न जी20 देशों और संगठनों के श्रम विशेषज्ञ तथा ट्रेड यूनियन नेता उपरोक्त विषयों पर चर्चा करेंगे।
Read moreE टेंडर प्रणाली पर दिल्ली श्विविधालय एवं कर्मचारी यूनियनो का विरोध
दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रशासन के E टेंडर प्रणाली से कर्मचारियों की भर्ती का दिल्ली विश्विविधालय एवं कॉलेज कर्मचारी यूनियन विरोध कर रहे हैं इसी कड़ी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने कर्मचारी यूनियन के धरने में जा कर समर्थन किया। देवेंद्र यादव ने कहाँ बड़े दुख की बात है, दिल्ली विवि के शिक्षकों व कर्मचारियों को पिछले 1 माह से ठेकेदारी प्रथा शुरू करने के ख़िलाफ़ लड़ना पड़ रहा है। पूंजीपतियों के इशारों पर चलते हैं @ArvindKejriwal और @BJP4India सरकार। बड़े दुख की बात है, दिल्ली विवि के शिक्षकों व कर्मचारियों को पिछले 1 माह से ठेकेदारी प्रथा शुरू करने के ख़िलाफ़ लड़ना पड़ रहा है। BJP और केजरीवाल के पूंजीपतियों मित्रों के ख़िलाफ़ हम शिक्षकों के साथ खड़े हैं। pic.twitter.com/rYtWlphixD — Devender Yadav (@devendrayadvinc) March 14, 2023 #news #CharchaConnect
Read moreपहला श्रम20 (एल20) सम्मेलन 19 से 20 मार्च 2023 के दौरान पंजाब के अमृतसर में होगा पहला श्रम20 (एल20) सम्मेलन 19 से 20 मार्च 2023 के दौरान पंजाब के अमृतसर में आयोजित होगा। एल20, जी20 के तहत विभिन्न सहभागिता समूहों में से एक है। इसमें जी20 देशों के श्रमिक संघों के नेता एवं प्रतिनिधि शामिल हैं जो श्रम संबंधी मुद्दों को हल करने के उद्देश्य से विश्लेषण और नीतिगत सिफारिशें प्रदान करते हैं। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) भारत की जी20 की अध्यक्षता के तहत एल20 के पहले सम्मेलन के आयोजन से संबद्ध अग्रणी राष्ट्रीय श्रमिक संघ है। इस बैठक के अलावा, एल20 सम्मेलन के प्रतिभागियों को अमृतसर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराने के लिए विभिन्न पर्यटन स्थलों पर ले जाया जाएगा।
Read moreयुवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
युवा कांग्रेस ने आज दिल्ली में राजभवन के पास प्रदर्शन कर विरोध दर्ज किया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास की अगुवाई में बाहरी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठा हुए । भारतीय युवा कांग्रेस ट्विटर “सत्ता पक्ष के लोग ही संसद नहीं चलने दे रहे। अडानी के खिलाफ JPC जांच न करवाकर मोदी सरकार दोस्ती निभा रही है। गरीबों का पैसा लूटा जा रहा है।- श्री @srinivasiyc”
Read moreकेंद्रीय मंत्री परशोत्तम रुपाला ने लेह (लद्दाख) का दौरा किया
केंद्रीय मंत्री परशोत्तम रुपाला ने देश में मत्स्यपालन इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लेह (लद्दाख) का दौरा किया केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री परशोत्तम रुपाला ने समीक्षा बैठक कार्यक्रम के लिए केंद्रशासित प्रदेश लेह (लद्दाख) की यात्रा की। उनकी यह यात्रा 11 मार्च, 2023 को लेह (लद्दाख) से शुरू हुई थी और 12 मार्च, 2023 को कारग्यम सातू व फोबरांग में समाप्त हुई। इस यात्रा की सोच और उद्देश्य अन्य कार्यों सहित मत्स्यपालन क्षेत्र के विकास को मजबूत करना था। इस तरह की समीक्षा बैठक कार्यक्रम देश के अन्य राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में पहले ही शुरू की जा चुकी है। इसमें श्री परशोत्तम रुपाला ने मत्स्यपालन क्षेत्र के विकास के संबंध में लाभार्थियों और अन्य संबंधित हितधारकों के साथ बातचीत की है।
Read moreअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के 100 दिनों के काउंटडाउन की शुरुआत
केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने किया 3 दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन कारपोरेट सेक्टर से कार्यस्थल पर योग प्रकोष्ठ स्थापित करने की अपील की योग महोत्सव 2023, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के 100 दिनों के काउंटडाउन की शुरुआत के तहत आज नई दिल्ली में केंद्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोणोवाल ने तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री जी ने कहा कि,’योग के प्रचार और इसकी व्यापक स्वीकृति ने भारत को वैश्विक स्वास्थ्य और कल्याण के क्षेत्र में एक सशक्त नेतृत्व के रूप में स्थापित किया है’। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के महत्व को रेखांकित करते हुए आज सोमवार को ही माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के माध्यम से अपील की कि- “योग दिवस के सौ दिनों के साथ, आप सभी से इसे उत्साह के साथ मनाने का आग्रह करता हूं। और, अगर आपने अभी तक योग को अपने जीवन का हिस्सा नहीं बनाया है, तो जल्द से जल्द इसे अपनाएं व जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।” तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (डोनर) मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी, मणिपुर के मुख्यमंत्री श्री एन. बीरेन सिंह, केंद्रीय विदेश व संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी व केंद्रीय राज्य मंत्री, आयुष और महिला…
Read more
















