दिल्ली में यमुना तट सौंदर्यीकरण करवाने के लिए दिल्ली की जनता उपराज्यपाल की आभारी है- वीरेन्द्र सचदेवा
तीन माह में सम्भवतः दिल्ली में पूरा यमुना तट एक टूरिज्म लोकेशन की तरह विकसित हो जायेगा – वीरेन्द्र सचदेवा दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि हर्ष का विषय है कि दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के सघन प्रयासों से गत 6 माह में दिल्ली के यमुना सफाई एवं तटीय सौंदर्यीकरण कार्य करवाने के लिए दिल्ली की जनता उनकी आभारी है । वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा उपराज्यपाल महोदय के प्रयासों से दिल्ली में यमुना तट का 50 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र साफ एवं स्वच्छ हो चुका है और आगामी तीन माह में सम्भवतः दिल्ली में पूरा यमुना तट एक टूरिज्म लोकेशन की तरह विकसित हो जायेगा । सचदेवा का कहना हैं कि यह खेद पूर्ण है कि गत 8 साल में अरविंद केजरीवाल सरकार ने यमुना सफाई के काम को घोषणाओं तक सीमित कर दिया है अगर केजरीवाल सरकार ने गत आठ साल में यमुना सफाई पर आंशिक भी काम किया होता तो आज उपराज्यपाल को खुद यमुना सफाई का अभियान ना चलाना पड़ता ।
Read moreशिक्षा के मुद्दों को इवेंट मैनेजमेंट के तौर पर देखना बंद करें -दिल्ली भाजपा अध्यक्ष की मुख्यमंत्री से अपील
दिल्ली भाजपा लगातार दिल्ली के मुद्दों को उठाकर मजबूत विपक्ष की भूमिका में हैं। इसी क्रम में दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने प्रेस वार्ता कर शिक्षा से जुड़े सवाल उठाए हैं । दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है और आज एक स्कूल की आधारशिला रखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्कूल देने का दावा महज भद्दा मजाक है । वीरेंद्र सचदेवा ने कहाँ दिल्ली में कोई शिक्षा क्रांति नहीं है बल्कि हमने दिल्ली में शासन में भ्रष्टाचार का चरम देखा है । हर साल सरकारी स्कूलों से स्कूल छोड़ने वाले छात्रों की संख्या बढ़ रही है और सरकारी स्कूलों में विफलता दर में भारी वृद्धि हुई है । यह सब दिल्ली के एक कम पढ़े – लिखे पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा लागू की गई नो डिटेंशन पॉलिसी का नतीजा है । ट्विटर से हर साल सरकारी स्कूलों से स्कूल छोड़ने वाले छात्रों की संख्या बढ़ रही है और सरकारी स्कूलों के विफलता दर में भी वृद्धि हुई है। यह सब दिल्ली के एक कम पढ़े-लिखे पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष…
Read moreकेजरीवाल सरकार की गलत नीतियों के कारण राजधानी में बेरोजगारी दर बढ़ रही है- अनिल भारद्वाज
9 वर्षों में एक भी नया अस्पताल नही, कैसा स्वास्थ्य मॉडल है केजरीवाल सरकार का? स्वास्थ्य ढांचा चरमराया हुआ है। – कैसा स्वास्थ्य मॉडल है केजरीवाल सरकार का? अनिल भारद्वाज प्रेस विज्ञप्ति-दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में अनिल भारद्वाज ने कहाँ स्वच्छ पानी के नाम पर केजरीवाल दिल्लीवालों को दूषित जल पिला रहे है – दिल्ली जल बोर्ड 71000 करोड़ का कर्जदार।- अनिल भारद्वाज केजरीवाल सरकार की गलत नीतियों के कारण रोजगार देने वाली राजधानी में आज बेरोजगारो की दर बढ़ रही है। – अनिल भारद्वाज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने अभी तक 9 वर्षों के कुल बजट 5,35,329 करोड़ रुपये जनता के टैक्स का पैसा अर्जित किया परंतु अरविन्द केजरीवाल दिल्ली के विकास के हर मोर्चें पर विफल साबित रहे हैं और फ्री फंड की सेवा के नाम पर दिल्ली की जनता को गुमराह कर रहे हैं। क्यों केजरीवाल यह सार्वजनिक नही करते कि दिल्ली सरकार पर कितना कर्जा है। कोई नीति नही है सिर्फ प्रचार अनिल भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल को जिस…
Read moreअक्टूबर से अब तक बिजली पर सब्सिडी के लिए प्राप्त आवेदन अप्रैल 2024 तक वैध माने जाएंगे- आतिशी
अक्टूबर से अब तक बिजली पर सब्सिडी के लिए प्राप्त आवेदन अप्रैल 2024 तक वैध माने जाएंगे- आतिशी अरविंद केजरीवाल की सरकार की यह प्रतिबद्धता है कि दिल्लीवालों को न सिर्फ 24 घंटे बिजली मिलेगी बल्कि फ्री बिजली मिलेगी। बिजली मंत्री आतिशी ने कहा अरविंद केजरीवाल की सरकार की यह प्रतिबद्धता है कि दिल्लीवालों को न सिर्फ 24 घंटे बिजली मिलेगी बल्कि फ्री बिजली मिलेगी। आने वाले साल में भी उसी तरह से बिजली सब्सिडी जारी रहेगी, जैसे पिछले सालों में रही है। 200 यूनिट तक की बिजली जो भी दिल्ली में घरेलु उपभोक्ता अपने घर में इस्तेमाल करेगा, वो बिजली फ्री रहेगी। 200 से 400 यूनिट पर 50 फीसद की छूट रहेगी। वकीलों, किसानों और 1984 के दंगा पीड़ितों को जैसे पहले बिजली सब्सिडी मिल रही थी, वो भी जारी रहेगी। ऊर्जा मंत्री @AtishiAAP ने कहाँ "केजरीवाल की सरकार का दिल्ली वालो को कमिटमेंट हैं कि न सिर्फ दिल्ली वालो को 24 घंटे बिजली मिलेगी बल्कि फ्री बिजली मिलेगी आने वाले साल में भी बिजली सब्सिडी जारी रहेगी जैसे पहले जैसे पहले सालो में रही हैं "#AAP #Kejriwal #electricity pic.twitter.com/BkJe0d8waO — charcha connect (@charchaconnect) April 4, 2023 बिजली…
Read moreरामलीला मैदान में मजदूरों-किसान संगठनों की विशाल रैली
रामलीला मैदान में मजदूरों-किसान संगठनों की विशाल रैली किसानों और मजदूरों का प्रतिनिधित्व करने वाले 3 संगठनों ने संयुक्त रूप से आज दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली कर मजदूरों और किसानो की मांगो को मजबूती से रखा है । जिन तीन संगठनो ने रैली का आयोजन किया उनमे सीटू (भारतीय ट्रेड यूनियनों का केंद्र); एआईकेएस (अखिल भारतीय किसान सभा); और AIAWU (ऑल इंडिया एग्रीकल्चरल वर्कर्स यूनियन) शामिल हैं । किसान और मजदूर संगठनों की एक विशाल रैली दिल्ली के रामलीला मैदान में हो रही है इस भीड़ को देखकर रैली को सफल बताया जा रहा है। किसान संगठनों और मजदूर संगठन सांझा रैली के माध्यम से कई बड़ी मांगे उठा रहे हैं।@cituhq #farmers #MazdoorKisanSangharshRally pic.twitter.com/kYDusb0Zww — charcha connect (@charchaconnect) April 5, 2023 प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया की जनता की मांगों को लेकर देशभर में व्यापक अभियान चल रहा है। अभियान को आम लोगों से अभूतपूर्व उत्साह और समर्थन मिला है। स्थिर मजदूरी/आय, मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, नौकरी की असुरक्षा, कृषि उपज के लिए कम रिटर्न कुछ ऐसे प्रमुख मुद्दे हैं जो सरकार के प्रति मोहभंग पैदा कर रहे हैं। बढ़ती असमानता और अमीरों के प्रति सरकार के…
Read moreकोयला वेतन समझौता को जल्द पूरा न करने पर कोल उद्योग में होगा तीव्र आंदोलन- के.लक्ष्मा रेड्डी
कोयला वेतन समझौता को जल्द पूरा न करने पर कोल उद्योग में होगा तीव्र आंदोलन- के.लक्ष्मा रेड्डी बीएमएस की प्रेस विज्ञप्ति में कहाँ गया हैं – कोयला उद्योग में कार्यरत कामगारों का वेतन समझौता – II का सिर्फ मिनिमम गारंटी बेनिफिट 19 प्रतिशत में ही जे बी सी सी आई कि 8 वीं बैठक मे सहमति बनी है। अन्य सभी शेष बिंदुओंपर जल्द बैठक बुलाकर मार्च 2023 के अंत तक फाइनल करने का भारतीय मजदूर संघ ने पुरजोर प्रयास किया । प्रेस विज्ञप्ति में कहाँ गया हैं लेकिन कोल इंडिया प्रबंधन के कुछ शीर्ष अधिकारी जानबूझकर किसी संघठन विशेष को मदद करने के चक्कर में ।0 फरवरी 2023 को कोलकाता हाईकोर्ट का निर्णय आने के पश्चात भी जेबीसीआई कि 9वी बैठक आयोजित करने में जानबूझकर विलंब किया।जिससे अन्य जे बी सी सी आई II के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर अभीतक चर्चा कर सहमति बनाना शेष रह गया है। भारतीय मजदूर संघ प्रयासरत है कि जल्द ही जेबीसीसीआई की होनेवाली बैठक में सभी यूनियन से समन्वय बनाकर 11वें वेतन समझौता को अंतिम रूप दिया जाएगा उसके बाद ही इसे मंत्रालय को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। जे बी सी सी…
Read moreदिल्ली की शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के तरीको पर सर्वदलीय बैठक में चर्चा हो – वीरेन्द्र सचदेवा
दिल्ली की शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के तरीको पर सर्वदलीय बैठक में चर्चा हो – वीरेन्द्र सचदेवा दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल सरकार का स्वघोषित शिक्षा मॉडल फेल हो गया है और सरकारी स्कूल के शिक्षकों का फीडबैक शिक्षा मॉडल की विफलता को पूरी तरह से उजागर करता है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सचदेवा ने कहा है कि पिछले 8 वर्षो में हमने देखा है कि सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 वीं में पढ़ने वाले प्रत्येक 100 छात्रों में से 30 से 50 के बीच कक्षा 10वीं की परीक्षा नही देते और इसी तरह के ड्रॉप आउट का पैटर्न 11वीं से 12वीं में भी देखा जाता हैl दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली सरकार के स्कूल के शिक्षकों के फीडबैक के साथ-साथसमाचार रिपोर्टों से यह जानकर हैरानी होती है कि इस साल नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा का परिणाम इतना खराब रहा है कि शिक्षा निदेशालय को एक परिपत्र जारी कर शिक्षकों से अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की समीक्षा करने को कहा गया है। सफल छात्रों की संख्या को बढ़ाने के लिए 6 अप्रैल तक समय दिया गया है। हमें…
Read moreकपिल शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई ।
कपिल शर्मा जन्म – अमृतसर, पंजाब, 2 अप्रैल कपिल शर्मा भारत के फेमस एवं बेहद पसंदीदा कॉमेडियन है। कपिल शर्मा के द्वारा पेश किए गए लोकप्रिय कार्यकर्म– द ग्रेट इंडियन लाफ्टर,कॉमेडी सर्कस,कॉमेडी नाइट्स विद कपिल, द कपिल शर्मा शो आदि। कपिल शर्मा की फिल्में इन्होंने कुछ बॉलीवुड फिल्मों के जरिए भी लोगो को हसाया है जैसे किस किस को प्यार करू,फिरंगी,और इनकी नई फिल्म ज्विगेटो मे इनके दिल को छूने वाले अभिनय ने लाखो लोगो का दिल जीत लिया।
Read moreअजय देवगन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई ।
अजय देवगन जन्म-दिल्ली, 2 अप्रैल अवार्ड्स पद्मश्री फिल्मफेयर अवार्ड कई बार सम्मानित। नेशनल फिल्म अवार्ड कई बार सम्मानित हुए। और इसके अलावा भी अजय देवगन को मिलने वाले अवार्ड्स की फेरीस्त लंबी है। अजय देवगन की फिल्मे पहली फिल्म फूल और कांटे कुछ और फिल्मे जिनमे उनके अभिनय के चलते फैंस बस कहते है अजय देवगन हम आपके फैन है। दिलवाले,इश्क,प्यार तो होना ही था, गोलमाल में अलग अभिनय की छाप छोड़ने के बाद सिंघम के बाद तो फैंस बोल उठे सिंघम सिंघम, दृश्यम अजय ने अपने अभिनय ने गहरी छाप छोड़ी है।
Read moreदिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ रहे लाखों बच्चे अपने दिन की शुरुआत माइंडफुलनेस से करते है -शिक्षा मंत्री आतिशी
फाइल फोटो-शिक्षा मंत्री आतिशी शिक्षा मंत्री आतिशी ने त्यागराज स्टेडियम में शिक्षा विभाग द्वारा दिल्ली सरकार के सभी स्कूलों के प्रिंसिपलों व हैप्पीनेस कोऑर्डिनेटरों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में शिक्षकों को संबोधित करते हुए एक शिक्षक व एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में उनके जिम्मेदारियों पर चर्चा की| साथ ही उन्होंने दिल्ली सरकार के स्कूलों में सीखने-सीखाने की पूरी प्रक्रिया में हैप्पीनेस करिकुलम और उसके अंतर्गत माइंडफुलनेस ने किस प्रकार अपनी अहम् भूमिका निभाई है इसपर भी चर्चा की| इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने साझा करते हुए कहा कि हैप्पीनेस करिकुलम ने हमारे स्कूलों के बच्चों के बेहतर इंसान बनना तो सिखाया है| अब स्कूलों में इसकी सफलता के बाद हम इसे समाज में और लोगों तक भी लेकर जायेंगे| जहाँ स्कूली बच्चे हैप्पीनेस करिकुलम के अहम् कॉम्पोनेन्ट माइंडफुलनेस के जरिए लोगों को खुश रहना सिखायेंगे| शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि,आज दिल्ली सरकार के स्कूलों में में पढ़ रहे लाखों बच्चे अपने दिन की शुरुआत माइंडफुलनेस से करते है और शिक्षकों व बच्चों के लिए दिन की इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती है| उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे बहुत-सी सामाजिक व पारिवारिक चुनौतियों…
Read more















