दिल्ली के श्रम मंत्री से मिला निर्माण क्षेत्र के संगठनों का प्रतिनिधिमंडल

निर्माण क्षेत्र की यूनियनो के पधाधिकारीयो का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल DBOCWW बोर्ड से सम्बंधित मुद्दो को लेकर दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री राजकुमार आनंद  एवं दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव से मिला। क्या हैं मुद्दे- श्रमिक प्रतिनिधियो ने बोर्ड के नये पोर्टल की अभी तक शुरुआत न होना, उसमे कई तकनीकि त्रुटियों का होना, पंजीकरण बन्द होने के कारण मजदूरों को आ रही समस्याओ, सेल्फ सर्टिफिकेशन को समाप्त करवाना , पेंशन, विवाह, मातृत्व लाभ, शैक्षिक सहायता जैसे हितलाभ के लम्बित पड़े आवेदनों पर कार्यवाही ना होना , बोर्ड एवं सलाहकार समिति की बैठक का नियमित रूप से ना होना , बोर्ड के फंड का दुरुपयोग आदि कई मुद्दों पर चर्चा की थानेश्वर दयाल आदिगौड़ ने जानकारी देते हुए कहाँ , श्रम मंत्री ने पधादिकारियो को आश्वास्त किया है की शीघ्र इन सभी मामलों को लेकर बोर्ड के अधिकारियो के साथ बैठक कर इनका समाधान करेंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न श्रमिक संगठनो की ओर से थानेश्वर दयाल आदिगौड़, खालिद रजा खान,विनय सिंह ,अमिता उप्पल, विकास शर्मा एवं साबिर अली ने भाग लिया।

Read more

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक वर्ल्ड एचआरडी कांग्रेस द्वारा “सीईओ विथ एचआर ओरिएंटेशन” पुरस्कार से सम्मानित

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक वर्ल्ड एचआरडी कांग्रेस द्वारा “सीईओ विथ एचआर ओरिएंटेशन” पुरस्कार से सम्मानित नई दिल्ली, मार्च 28: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. नलिन सिंघल को वर्ल्ड एचआरडी कांग्रेस द्वारा “सीईओ विथ एचआर ओरिएंटेशन” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। डॉ. नलिन सिंघल के नेतृत्व में बीएचईएल ने भविष्य की अपेक्षाओं के अनुरूप बीएचईएल टीम बनाने और संगठन के हितों के साथ हितधारकों के हितों के संरेखण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निष्पादन प्रबंधन, ज्ञानार्जन एवं विकास, कैरियर प्रगति, सक्सेशन प्लानिंग आदि से संबंधित मानव संसाधन प्रक्रियाओं और नीतियों के सुधार पर ध्यान केंद्रित किया है। बीएचईएल को नया स्वरूप और दिशा देने के डॉ. सिंघल के प्रयासों की मान्यता स्वरूप, दुनिया के वरिष्ठ पेशेवरों की एक स्वतंत्र ज्यूरी ने डॉ. सिंघल को इस पुरस्कार के लिए चुना। मुंबई में आयोजित वर्ल्ड एचआरडी कांग्रेस के 30वें एडिशन के दौरान यह पुरस्कार दिया गया।

Read more

यू आर एम यू के त्रिवार्षिक अधिवेशन में केंद्रीय कार्यकारिणी का चुनाव

यू आर एम यू के त्रिवार्षिक अधिवेशन में केंद्रीय कार्यकारिणी का चुनाव पी एन शर्मा मेमोरियल हाल में दिनांक 10/4/23 से 12/4/23 तक चल रहे यू आर एम यू के त्रिवार्षिक अधिवेशन में केंद्रीय कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ जिसमे एस एन मालिक को केंद्रीय अध्यक्ष, डी के चावला व प्रेम कुमार सोलंकी को केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, अजय किशोर दुबे, उर्मिला डोगरा, दलजीत सिंह,जगदम्बा तिवारी को केंद्रीय उपाध्यक्ष, बी सी शर्मा को महामंत्री , रमणीक शर्मा, पी डी शर्मा, मनोज कुमार,राजेशकुमार को सहायक महामंत्री, टी के शर्मा को कोषाध्यक्ष, मुकेश कुमार को संगठन मंत्री तथा सुभाष चंद को मीडिया मंत्री चुना गया   एस एन मालिक  केंद्रीय अध्यक्ष व बी सी शर्मा को महामंत्री पुनर्निर्वाचित 

Read more

ईएसआई योजना के अंतर्गत फरवरी, 2023 में 16.03 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए

कर्मचारी राज्‍य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा जारी अनंतिम पेरोल डाटा के अनुसार फरवरी, 2023 में कर्मचारी राज्‍य बीमा योजना (ईएसआई योजना) में 16.03 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं। डाटा के अनुसार फरवरी, 2023 में कर्मचारी राज्‍य बीमा योजना के अंतर्गत 11,000 नए प्रतिष्‍ठान पंजीकृत किए गए हैं, जो अपने कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा कवर सुनिश्चित करते हैं। नए पंजीकरण में 25 वर्ष तक के आयु वर्ग के कर्मचारियों की अधिकता है, क्‍योंकि महीने में जोड़े गए कुल कर्मचारियों का 46 प्रतिशत यानी 7.42 लाख कर्मचारी इस आयु वर्ग के हैं। यह दिखाता है कि देश के युवाओं को देश में रोजगार के अच्‍छे अवसर प्राप्‍त हो रहे हैं। फरवरी, 2023 के पेरोल आंकड़ों का लिंग के अनुसार विश्‍लेषण से संकेत मिलता है कि कर्मचारी राज्‍य बीमा योजना के अंतर्गत 3.12 लाख महिला कर्मचारी शामिल की गई हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि फरवरी, 2023 में कुल 49 ट्रासजेंडर कर्मचारियों ने ईएसआई योजना के अंतर्गत पंजीकरण कराया है। यह दिखाता है कि ईएसआई समाज के प्रत्‍येक वर्ग तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

Read more

मोहल्ला बस योजना की रूपरेखा विकसित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के साथ परामर्श

दिल्ली सरकार शहर की सड़कों पर छोटे आकार की इलेक्ट्रिक मोहल्ला बसें चलाकर शहर की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में सुधार करना चाहती हैं । इस कदम का उद्देश्य उन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए परिवहन पहुंच में सुधार करना है जहां सड़क की चौड़ाई कम है या जहां भीड़भाड़ के कारण नियमित 12-मीटर बसें नहीं चल सकती हैं। मोहल्ला बस योजना की घोषणा इस साल की शुरुआत में दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने की थी। कैलाश गहलोत के पास ही परिवहन मंत्री का पोर्टफोलियो भी है। इस योजना का उद्देश्य घरों के आस-पास बस सेवा प्रदान करने के लिए 9 मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बसों को तैनात करना है। केजरीवाल सरकार की योजना 2025 तक कुल 2,180 ऐसी बसें चलाने की है। बैठक को संबोधित करते हुए, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, “दिल्ली सरकार द्वारा किए गए रूट रेशनलाइजेशन अध्ययन, जिसने सार्वजनिक परिवहन उपयोगकर्ताओं की जरूरतों और मांगों को समझा, ने दिल्ली में मोहल्ला बसों को शुरू करने का मार्ग प्रशस्त किया है। ये बसें दिल्ली में कम दूरी के लिए चलेंगी और आसपास के इलाकों में ट्रांसपोर्ट हब जैसे मेट्रो स्टेशनों सहित महत्वपूर्ण जगहों…

Read more

इकोसिस्टम की रक्षा से मिल सकती है जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने में मदद

इकोसिस्टम की रक्षा करने और उसे बहाल करने से जलवायु परिवर्तन की मात्रा में कमी लाने में और इसके प्रभावों से निपटने में हमें सहायता मिल सकती है भारत ने जी-20 की अपनी अध्यक्षता में भूमि क्षरण को रोकने, इकोसिस्टम की बहाली की गति मे तेजी लाने और जैवविविधता को समृद्ध करने के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में न्यूनीकरण और अनुकूलन को गहराई से सन्निहित किया है : श्री भूपेंद्र यादव केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री  भूपेंद्र यादव ने कहा है कि इकोसिस्टम की रक्षा करने और उसे बहाल करने से जलवायु परिवर्तन की मात्रा में कमी लाने में और इसके प्रभावों से निपटने में हमें सहायता मिल सकती है। जापान के सैप्पारो में जलवायु, ऊर्जा एवं पर्यावरण पर जी7 मंत्रियों की बैठक में पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि हम पर्यावरणगत कदमों के साथ साथ समग्र रूप से जलवायु परिवर्तन से संबंधित मुद्दों पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि हम जरुर यह उम्मीद करते कि जी7 देशों के जलवायु, ऊर्जा एवं पर्यावरण मंत्रियों की इस बैठक के विचार विमर्शों के यह मूल में हो। Spoke…

Read more

‘सौर ऊर्जा में सर्वश्रेष्ठ योगदान’ के लिए बीएचईएल को सम्मान 

‘सौर ऊर्जा में सर्वश्रेष्ठ योगदान’ के लिए बीएचईएल को सम्मान  भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) को ‘सौर ऊर्जा में सर्वश्रेष्ठ योगदान’ के लिए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) को केंद्रीय सिंचाई और बिजली बोर्ड (सीबीआईपी) पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है।पुरस्कार भेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ0 नलिन शिन्घाल और भेल की निर्देशक (आईएस एंड पी) सुश्री रेणुका गेरा ने केन्द्रीय विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह से सीबीआईपी दिवस पर प्राप्त किया। सीबीआईपी पुरस्कार जल, बिजली और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रें के विकास में उत्कृष्ठ योगदान के लिए प्रदान किए जाते हैं।

Read more

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय रोजगार मेले को संबोधित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय रोजगार मेले को संबोधित किया। उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त कर्मियों को लगभग 71,000 नियुक्ति पत्र वितरित किए। देश भर से चुने गए नवनियुक्त कर्मियों को भारत सरकार के तहत ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, वरिष्ठ वाणिज्यिक लिपिक सह टिकट लिपिक, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, स्टेनोग्राफर, कनिष्ठ लेखापाल, डाक सहायक, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, टैक्स सहायक, सीनियर ड्राफ्ट्समैन, जेई / सुपरवाइजर, सहायक प्रोफेसर, शिक्षक, पुस्तकालयाध्यक्ष, नर्स, परिवीक्षा अधिकारी, पीए, एमटीएस और अन्य जैसे पदों पर कार्य करने के लिए शामिल किया जाएगा। नवनियुक्त कर्मियों को ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ के माध्यम से स्वयं को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिलेगा, जो विभिन्न सरकारी विभागों में सभी नवनियुक्त कर्मियों के लिए एक ऑनलाइन उन्मुखीकरण पाठ्यक्रम है। प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान 45 स्थानों को मेले से जोड़ा गया।   “आज भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है” “आज का नया भारत, उन नीतियों और रणनीतियों के साथ आगे बढ़ रहा है, जिन्होंने नयी संभावनाओं के द्वार खोले हैं” “2014 के बाद भारत ने एक सक्रिय दृष्टिकोण अपनाया है, जो पहले के समय के प्रतिक्रिया आधारित दृष्टिकोण के विपरीत है”…

Read more

“आप’’ को राष्ट्रीय पार्टी बनाकर देश के लोगों ने बताया कि हम उनकी उम्मीदों पर खरे उतरे- पंकज गुप्ता

राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय उम्मीद बन गई है।  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर मंगलवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय से शुरू हुआ जश्न का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। पार्टी मुख्यालय के बाद अब बुधवार को देश के सभी प्रदेश और जिला कार्यालयों पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रीय पार्टी बनने का जश्न बनाएंगे। यह जानकारी देते हुए ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि महज दस साल में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय उम्मीद बन गई है। राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने देशवासियो को बधाई और धन्यवाद देते हुए कहा कि देश के लोगों ने पिछले 10 साल में आम आदमी पार्टी पर भरोसा किया, हमारा हौसला बढ़ाया, हमे प्यार दिया और इस मुकाम तक पहुंचाया कि हम देश की जनता की उम्मीदों पर खरे उतर सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी बनने से सबसे पहला यह फर्क पड़ेगा कि हमें विभिन्न राज्यों में चुनाव लड़ने में सहूलियत मिलेगी। Press Release

Read more

DTC कर्मचारियों का मांगो के समर्थन में ट्विटर कैम्पेन

डीटीसी ,दिल्ली परिवहन निगम कर्मचारियों ने  ट्विटर पर “#हैशटैग डीटीसी बचाओ अभियान” चलाया है इस अभियान में लगातार वे अपनी मांगे उठा रहे हैं। साथ-साथ दिल्ली के कई इलाकों में डीटीसी कर्मचारियों द्वारा बैनर पोस्टर भी लगाए गए हैं । पोस्टर की मांगों पर गौर किया जाएं तो इसमें कई सवाल उठाए गए हैं जैसे डीटीसी फायदे में है तो बेचा क्यों जा रहा है, डीटीसी घाटे में है तो प्राइवेट लाला लोग क्लस्टर बस चलाने को तैयार क्यों, दिल्ली का कर्मचारी मांगे समान काम समान वेतन और स्थाई नौकरी। इसी बीच दिल्ली बीजेपी और दिल्ली युवा कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर वीडियो जारी किया हैं । https://twitter.com/search?q=congress%20DTC&src=typed_query&f=top एक और बात इस पोस्टर में उठाई गई है 9 साल में एक भी डीटीसी की बस नहीं खरीदी गई । यह पोस्टर डीटीसी कर्मचारी एकता यूनियन (रजि.) के नाम से जारी किया गया हैं।

Read more