भविष्य की चुनौतियों से निपटने खेती में तकनीक का समर्थन जरूरी-श्री तोमर

केंद्रीय कृषि मंत्री के मुख्य आतिथ्य में हुआ राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-खरीफ अभियान 2023 कृषि क्षेत्र की गतिविधियों को सैटेलाइट के माध्यम से मॉनीटर करने के लिए कृषि मैपर एप लांच केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि भविष्य की जरूरतों व चुनौतियों को देखते हुए जरूरी है कि कृषि क्षेत्र में तकनीक को समर्थन मिले। जैसे-जैसे टेक्नालॉजी बढ़ेगी, खेती में काम करना आसान होगा, मेहनत कम होगी व ज्यादा मुनाफे की स्थिति बन सकेगी। इससे आने वाली पीढिय़ों का भी खेती के प्रति रूझान बढ़ेगा, इसके लिए भारत सरकार ने कई योजनाएं बनाई हैं व इनका सुचारू क्रियान्वयन किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि कृषि राज्यों का विषय है, वहीं केंद्र सरकार फंड का इंतजाम कर सकती है, योजनाएं बना सकती है और बनी योजनाओं को लेकर उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर सकती है, लेकिन परिणाम तभी आएगा, जब राज्यों की गति बढ़ेगी, राज्य अनेक प्रकार के नवाचार करने के साथ ही कृषि के समक्ष विद्यमान चुनौतियों का समय-समय पर समाधान करेंगे। केंद्र और राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करने की वजह से हम खाद्यान्न, दलहन-तिलहन के उत्पादन, उद्यानिकी, निर्यात सहित तमाम…

Read more

पिछले पांच वर्षों के दौरान घरेलू कोयले का उत्पादन लगभग 23 प्रतिशत बढ़ा

कोयला मंत्रालय ने सतत खनन और उन्नत उत्पादन सुनिश्चित किया वित्त वर्ष 2018-2019 में 728.72 मिलियन टन की तुलना में वित्त वर्ष 2022-23 में भारत के कुल कोयला उत्पादन में लगभग 22.6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 893.08 मिलियन टन का उत्पादन हुआ। प्रतिस्थापन योग्य कोयले के आयात पर निर्भरता कम करने के लिए घरेलू कोयला उत्पादन को बढ़ाना कोयला मंत्रालय की प्राथमिकता है। पिछले 5 वर्षों में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का उत्पादन वित्त वर्ष 2018-2019 में 606.89 मिलियन टन की तुलना में 15.9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 703.21 मिलियन टन बढ़ा है। एससीसीएल ने वित्त वर्ष 2018-19 में 64.40 मिलियन टन से 4.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ वित्त वर्ष 2022-23 में 67.14 मिलियन टन उत्पादन कर प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की है। कैप्टिव और अन्य खदानों ने भी 113.7 प्रतिशत की वृद्धि के साथ वित्त वर्ष 2022-23 में 122.72 मिलियन टन उत्पादन दर्ज किया है, जो वित्त वर्ष 2018-19 में 57.43 मिलियन टन था। *Release

Read more

मनीष पाटिल ओएनजीसी निदेशक (मानव संसाधन) बने

मनीष पाटिल ने ऊर्जा महारत्न तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) के निदेशक (मानव संसाधन) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। उन्होंने 5 मई, 2023 को भारत की सबसे बड़ी ऊर्जा कंपनी के निदेशक (मानव संसाधन) का पदभार संभाला। गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, रायपुर के एक मैकेनिकल इंजीनियर, श्री पाटिल ने ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (HRM) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा के अलावा, गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से साइबर लॉ में डिप्लोमा, लजुब्जाना विश्वविद्यालय से एक कार्यकारी एमबीए की डिग्री भी प्राप्त की है। पाटिल ने  जिन्होंने डाउनस्ट्रीम महारत्न और फॉर्च्यून 500 ऊर्जा कंपनी, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (इंडियनऑयल) के साथ विभिन्न स्थानों और कार्यों में काम किया है।  उनके  प्रमुख प्रोफाइल में इंडियनऑयल के उत्तरी क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय मानव संसाधन प्रमुख होने के बाद दक्षिणी क्षेत्र में संस्थागत व्यवसाय के प्रमुख के रूप में एक उपयोगी कार्यकाल शामिल है। उन्होंने इंडियनऑयल के कॉर्पोरेट कार्यालय में मानव संसाधन और सीएसआर के कार्यकारी निदेशक के रूप में भी काम किया है।

Read more

पर्यावरण के अनुकूल और कुशल कोयला ढुलाई पर ध्यान

Press Release कोयला मंत्रालय के अपर सचिव श्री एम. नागराजू की अध्यक्षता में कोयला कंपनियों की फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी (एफएमसी) परियोजनाओं की प्रगति का आकलन करने के लिए समीक्षा बैठक हुई। कोयला मंत्रालय 67 एफएमसी परियोजनाओं (59-सीआईएल, 5-एससीसीएल और 3- एनएलसीआईएल) के साथ प्रति वर्ष 885 एमटी कोयला लोड करने की क्षमता के साथ काम करता है। ये परियोजनाएं 2027 तक पूरी हो जाएंगी। खानों से कोयले के सड़क द्वारा ढुलाई को खत्म करने के लिए मंत्रालय ने एफएमसी परियोजना के तहत मशीनीकृत कोयला ढुलाई और लोडिंग प्रणाली में सुधार की योजना विकसित की है। क्रशिंग, कोयले का आकार, और त्वरित कंप्यूटर-असिस्टेड लोडिंग कोल हैंडलिंग प्लांट्स (सीएचपी) और रैपिड लोडिंग सिस्टम वाले एसआईएलओ के फायदे हैं। कम मानवीय हस्तक्षेप, सटीक पूर्व-तौलित मात्रा, तेज लोडिंग, और बेहतर कोयले की गुणवत्ता – ये सभी एफएमसी परियोजनाओं के लाभ हैं। लदान समय कम होने पर रेक और वैगन अधिक आसानी से उपलब्ध होंगे। सड़कों पर कम ट्रैफिक होने की वजह से प्रदूषण कम होगा और डीजल की खपत भी कम होगी। कोयला मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025 में 1.3 बिलियन टन और वित्त वर्ष 2030 में 1.5 बिलियन टन कोयला उत्पन्न करने…

Read more

प्रदूषण पर सीएम केजरीवाल के बयान पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा प्रतिक्रिया

प्रदूषण पर सीएम केजरीवाल के बयान पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा प्रतिक्रिया 2016 और 2022 के बीच प्रदूषण की स्थिति में कोई राहत नहीं मिली है और सीएम केजरीवाल को दिल्ली में गंभीर और खराब प्रदूषण दिनों की संख्या में कमी के अपने दावे को सही ठहराने वाली तकनीकी रिपोर्ट सार्वजनिक डोमेन में डालनी चाहिए सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा यह कहना चौंकाने वाला है कि वह अब एमसीडी के साथ सहयोग करेंगे क्योंकि उनकी पार्टी सत्ता में है, जो स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि उनकी सरकार ने पिछले 8 वर्षों में बीजेपी संचालित एमसीडी के साथ सहयोग नहीं किया – वीरेंद्र सचदेवा सी.एम. केजरीवाल दिल्ली में गंभीर और खराब प्रदूषण दिनों की संख्या में कमी के अपने दावे को सही ठहराने वाली तकनीकी रिपोर्ट सार्वजनिक करें। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा है कि 2016 और 2022 के बीच प्रदूषण की स्थिति में कोई राहत नहीं मिली है और सी.एम. को बताना चाहिए कि उन्होंने किस वैज्ञानिक आधार पर दावा किया है कि प्रदूषण की स्थिति में सुधार हुआ है। सचदेवा ने बयान जारी कर कहाँ दिल्ली के लोगों की मांग है कि सी.एम. केजरीवाल दिल्ली में गंभीर…

Read more

सिद्धार्थ मोहंती को एलआईसी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

सिद्धार्थ मोहंती,कार्यवाहक अध्यक्ष को एलआईसी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सिद्धार्थ मोहंती को एलआईसी चेयरमैन नियुक्त करने के सम्बन्ध में अधिसूचना जारी की भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा जारी सुचना के अनुसार “April 28, 2023: As per Notification (F.No.A-11011/02/2023-Ins.1) dated 28.04.2023, the Central Government has appointed Shri Siddhartha Mohanty, Managing Director as Chairperson, LIC of India for a period with effect from the date of assumption of charge of the office till 29.06.2024, thereafter, as Chief Executive Officer and Managing Director till 07.06.2025, i.e. up to the date of his attaining the age of 62 years or until further orders, whichever is earlier. इससे पूर्व मोहंती तीन माह के लिए निगम अध्यक्ष कार्यकारी थे सिद्धार्थ मोहंती जून 2025 में एलआईसी से सेवानिवृत्त होंगे। सिद्धार्थ मोहंती वर्ष 1985  में भारतीय जीवन बीमा निगम में ज्वाइन किया उन्होंने इससे  पहले एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के सीओओ  के रूप में कार्य किया। एलआईसी में विभिन्न विभागों का लम्बा अनुभव रखने वाले मोहंती ने वरिष्ठ मंडल प्रबंधक से लेकर कई विभागों में नेतृत्व दिया   

Read more

केन्‍द्रीय श्रम मंत्री ने ई-श्रम पोर्टल में नई सुविधाओं का शुभारंभ किया।

केन्‍द्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने पोर्टल की उपयोगिता बढ़ाने और असंगठित श्रमिकों के पंजीकरण को सरल बनाने के उद्देश्‍य से ई-श्रम पोर्टल में नई सुविधाओं का शुभारंभ किया। केन्‍द्रीय श्रम, रोजगार, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ई-श्रम पोर्टल में नई सुविधाओं का शुभारंभ करते हुए।    ई-श्रम पोर्टल में प्रवासी कामगारों के परिवार का विवरण दर्ज करने की सुविधा भी जोड़ी गई है। यह सुविधा उन प्रवासी कामगारों के लिए बाल शिक्षा और महिला केंद्रित योजनाएं उपलब्‍ध कराने में मदद करेगी, जिन्‍होंने अपने परिवार के साथ प्रवासन किया है। इसके अलावा संबंधित भवन और अन्य निर्माण कामगार (बीओसीडब्ल्यू) कल्‍याण बोर्ड के साथ ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण निर्माण कामगारों के डेटा को साझा करने के बारे में भी नई सुविधा जोड़ी गई है, ताकि संबंधित बीओसीडब्‍ल्‍यू बोर्ड के साथ ई-श्रम निर्माण कामगारों का पंजीकरण सुनिश्चित हो और उन्‍हें अपने मतलब की योजनाओं तक पहुंच उपलब्‍ध हो सके। श्री भूपेंद्र यादव ने औपचारिक रूप से राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों के साथ ई-श्रम डेटा को साझा करने के लिए डेटा शेयरिंग पोर्टल (डीएसपी) का भी शुभारंभ किया। यह डेटा शेयरिंग पोर्टल ई-श्रम पर पंजीकृत असंगठित कामगारों के लिए सामाजिक सुरक्षा/कल्याण योजनाओं के लक्षित कार्यान्वयन…

Read more

पीडब्ल्यूडी ने राजधानी के विभिन्न मुख्य जलजमाव वाले स्थानों को चिन्हित कर तैयारी शुरू की

पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने इन तैयारियों का जायजा लेने के लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की पीडब्ल्यूडी ने राजधानी के विभिन्न मुख्य जलजमाव वाले स्थानों को चिन्हित कर ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने का काम कर रही है जो भारी बारिश के दौरान भी जलजमाव की स्थिति पैदा नही होने देंगे| शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने इन तैयारियों का जायजा लेने के लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की| उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून से पहले सभी चिन्हित स्थानों पर जलजमाव को रोकने से संबंधित किए जा रहे सभी कार्य पूरे हो जाने चाहिए ताकि मानसून के दौरान आम जनता को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े| पीडब्ल्यूडी मंत्री ने अधिकारीयों को निर्देश देते हुए कहा कि मानसून से पहले एक निश्चित टाइमलाइन के साथ पीडब्ल्यूडी के नालों की डी-सिल्टिंग का काम पूरा हो जाना चाहिए और उन्हें साप्ताहिक आधार पर उसकी रिपोर्ट पेश की जाए| उ पीडब्ल्यूडी मंत्री से साझा करते हुए अधिकारीयों ने बताया कि,पीडब्ल्यूडी ने दिल्ली भर में जलजमाव के 165 पॉइंट्स चिन्हित किए है साथ ही 5 गंभीर जलजमाव वाले क्षेत्र चिन्हित किए है|…

Read more

न्यूनतम मजदूरी में नाम मात्र की बढ़ोतरी मजदूरो के साथ एक प्रकार का छलावा -थानेश्वर दयाल आदिगौड़

वर्तमान में महंगाई को देखते हुए दिल्ली सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम मजदूरी में नाम मात्र की बढ़ोतरी मजदूरो के साथ एक प्रकार का छलावा है। दूसरी बात यह भी कड़वी सच्चाई है की सरकार द्वारा घोषित/निर्धारित minimum wages किसी भी कर्मचारी को किसी भी संस्थान या कंपनी द्वारा प्रदान नही किया जाता। यहां तक की सरकारी विभाग में कार्यरत कर्मचारीयो को भी नही मिलता। सरकार को चाहिये की इसको लागू करवाने के तन्त्र को मजबूत करे । मिनिमम वेज नही देने वालो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करे। तीसरी बात वर्तमान महंगाई को देखते हुए कम से कम 25 हजार रुपये महीना मिनिमम वेज होना चाहिये।यह श्रमिक संगठनो की भी मांग है।

Read more

एनएमडीसी वर्कर्स फेडरेशन के अधिवेशन में अमरजीत कौर अध्यक्ष व संजय कुमार सिंह महामंत्री निर्वाचित

ऑल इंडियन एनएमडीसी वर्कर्स फेडरेशन का आठवां अधिवेशन 19 अप्रैल को हैदराबाद संपन्न हुआ। अधिवेशन में एनएमडीसी की छत्तीसगढ़ स्थित किरंदुल और बचेली लौह अयस्क खदान, मध्यप्रदेश स्थित पन्ना हीरा खदान, कर्नाटक स्थित दोनिमलै लौह अयस्क खदान, छत्तीसगढ़ स्थित नगरनार इस्पात संयंत्र, पालोंचा ( तेलंगाना) स्थित स्पंज आयरन यूनिट सहित रायपुर, विशाखापटनम और हैदराबाद कार्यालयों में कार्यरत यूनियनों के 111 प्रतिनिधि शामिल हुए  एनएमडीसी वर्कर्स फेडरेशन में देश के तीन केंद्रीय ट्रेड यूनियन संगठन एटक इंटक एवं भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध यूनियन मिलकर कार्य करती हैं अधिवेशन में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रीय स्तर के नेता एटक की महामंत्री अमरजीत कौर, इंटक के महामंत्री संजय कुमार सिंह, एटक के उपाध्यक्ष विद्यासागर गिरी, इंटक के कोषाध्यक्ष राव सुरेंद्र कुमार , आई.एन.एम.एफ. के महामंत्री रघुनाथ पांडे सहित आन्ध्र प्रदेश व तेलंगाना इंटक के महामंत्री आर.डी.चंद्रशेखर, छत्तीसगढ़ इंटक के महामंत्री अभय सिंह, छत्तीसगढ़ एटक के महामंत्री हरिनाथ सिंह एवं तेलंगाना एटक के भूतपूर्व महामंत्री वी.एस.बोस ने अतिथि के रूप में शिरकत की । अधिवेशन में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर अमरजीत कौर (एटक), महामंत्री पद पर संजय कुमार सिंह (इंटक), उपाध्यक्ष पद पर विद्यासागर गिरी (एटक), सत्यजीत रेड्डी (इंटक), राजेश संधू…

Read more