दिल्ली वालों को समय पर सम्पत्ति कर जमा कराने पर मिलने वाली छूट भी पुन: 15% की जाए – वीरेन्द्र सचदेवा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर ग्रुप हाउसिंग सोसाइटीज के निवासियों को समय पर सम्पत्ति कर जमा करवाने पर गत वर्ष तक मिलने वाली 15% + 20% अतिरिक्त छूट पुनः दिये जाने की मांग की नई दिल्ली, 17 मई : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज दिल्ली नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर उनका ध्यान समय पर हाउस टैक्स जमा कराने पर मिलने वाली छूट बंद होने से दिल्ली की ग्रुप हाउसिंग सोसाइटीज मे रहने वाले लोगों में व्याप्त रोष की ओर आकृष्ट करते हुए मांग की है कि ग्रुप हाउसिंग सोसाइटीज के निवासियों को समय पर सम्पत्ति कर जमा करवाने पर गत वर्ष तक मिलने वाली 15% छूट + 20% अतिरिक्त छूट पुनः दी जाए। इसी के साथ सचदेवा ने सभी दिल्ली वालों को समय पर सम्पत्ति कर जमा कराने पर मिलने वाली छूट 15% से घटा कर 10% किये जाने का भी विरोध किया है। सचदेवा ने कहा कि ग्रुप हाउसिंग सोसाइटीज अपने भीतरी परिसर में सफाई, रखरखाव आदि स्वंय करती हैं और उनके निवासियों को 20% अतिरिक्त छूट मिलती है उसी से उनको आर्थिक संसाधन मिलते थे जो कि नगर…
Read moreश्री धार्मिक लीला कमेटी के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 10 जून को जय श्री राम रामायण शो का होगा मंचन
श्री धार्मिक लीला कमेटी के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 10 जून को जय श्री राम रामायण शो का होगा मंचन नई दिल्ली, 16 मई। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने आज श्री धार्मिक लीला कमेटी, पुरानी दिल्ली के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कमेटी के चेयरमैन श्री सुरेश गोयल, महामंत्री श्री धीरज धर गुप्ता, अभिनेता श्री पुनीत ईशर, श्री बिंदु दारा सिंह, श्री सिद्धांत ईशर एवं सुश्री शिल्पा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्री अशोक गोयल आदि के साथ एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर कमेटी के शताब्दी वर्ष में जय श्री राम रामायण शो के आयोजन की घोषणा की। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि धार्मिक लीला कमेटी मेरे जीवन में काफी मायने रखती है क्योंकि मेरा जीवन रामलीला देखते हुए और उसका मंचन करते हुए बीता है। राम की गाथा का सही मायने में मंचन रामलीला में ही देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि 3 घंटे के मंचन में हम पूरी रामायण को देखेंगे और भगवान श्री राम के बारे में श्री पुनीत ईशर जी की कल्पना को भी समझेंगे। श्री सचदेवा ने कहा हमें उम्मीद है कि यह नाट्य मंचन…
Read moreदिल्ली में होने वाले जलजमाव को रोकने के लिए तैयारियां कर रही है दिल्ली सरकार
दिल्ली में होने वाले जलजमाव को रोकने के लिए तैयारियां कर रही है दिल्ली सरकार केजरीवाल सरकार ने मानसून के दौरान दिल्ली में होने वाले जलजमाव को रोकने के लिए तैयारियां कर रही है | इस दिशा में सभी विभागों की तैयारियों की जाँच के लिए पीडब्ल्यूडी मंत्री, शहरी विकास मंत्री व डिप्टी मेयर की अध्यक्षता में संयुक्त समीक्षा बैठक की गई| बैठक में पीडब्ल्यूडी, बाढ़ एवं सिंचाई नियंत्रण विभाग, दिल्ली जल बोर्ड, एमसीडी, एनडीएमसी, डीडीए व दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड के उच्चाधिकारी शामिल हुए| इस मौके पर अधिकारीयों को निर्देश दिए गए कि, ‘दिल्ली की सभी एजेंसीज जलजमाव की समस्या दूर करने के लिए साथ मिलकर काम करे क्योंकि जलजमाव की समस्या दूर करना सबकी संयुक्त जिम्मेदारी है| बैठक के दौरान, राजधानी भर में जलजमाव की मौजूदा स्थिति का आकलन और उनके संभावित समाधानों पर चर्चा की गई| बैठक में पीडब्ल्यूडी मंत्री ने अधिकारीयों को निर्देश देते हुए कहा कि, बरसात से पहले शहर में जलजमाव वाले सभी पॉइंट्स का निरीक्षण किया जाये और सभी विभाग साथ मिलकर माइक्रो लेवल प्लानिंग के साथ इन इलाक़ों से जलजमाव की समस्या को दूर करने पर फोकस करें| शहरी विकास मंत्री सौरभ…
Read moreहम लोग 24 घंटे काम करने के लिए आए हैं, हमें नेतागिरी और राजनीति नहीं करनी आती है- अरविंद केजरीवाल
हम लोग 24 घंटे काम करने के लिए आए हैं, हमें नेतागिरी और राजनीति नहीं करनी आती है- अरविंद केजरीवाल अभी हाल ही में आरएमआर से नियमित हुए एनडीएमसी के कर्मचारियों ने मंगलवार को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम आयोजित कर सीएम अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद किया। इस दौरान कर्मचारियों ने आरएमआर से पक्का कराने में सीएम अरविंद केजरीवाल के अथक प्रयासों की जमकर सहारना की। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2013 में हमारी मात्र 49 दिन की सरकार बनी थी। हमने जनवरी 2014 में टीएमआर कर्मचारियों को आरएमआर कराया। इसके बाद 2018 में मेरी अध्यक्षता में हुई एनडीएमसी काउंसिल की मीटिंग में आरएमआर कर्मचारियों को पक्का (नियमित) करने का प्रस्ताव पास कराया गया और इसे मंजूरी के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दिया गया। केंद्र सरकार इस प्रस्ताव को लेकर पांच साल तक बैठी रही, लेकिन मैंने अपना प्रयास करना जारी रखा। मैं कई बार पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मौजूदा गृहमंत्री अमित शाह से मिला और उन्हें चिट्ठियां भी लिखीं। फरवरी 2023 में केंद्रीय गृहमंत्री का पत्र मिला कि आरएमआर कर्मचारियों को पक्का कर दिया गया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे…
Read moreदिल्ली जल बोर्ड के जोनल राजस्व कार्यालयों का होगा कायाकल्प :सोमनाथ भारती
दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने सोमवार को डीजेबी मुख्यालय में राजस्व के मुद्दे पर दिल्ली जल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में राजस्व में बढ़ोतरी, कर्मचारियों के प्रशिक्षण और राजस्व कार्यालयों का कायाकल्प करने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए। डीजेबी उपाध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल मॉडल का असर दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तरों में भी नजर आना चाहिए। इसलिए जोनल राजस्व कार्यालयों को अपग्रेड कर उनकी तस्वीर बदलने का फैसला किया गया है साथ ही डीजेबी में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए जोनल राजस्व कार्यालय की केंद्रीकृत मॉनिटरिंग की प्रक्रिया को भी शुरू करने के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा उन्होंने राजस्व में बढ़ोतरी के लिए बड़े कमर्शियल और सरकारी बकायेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।
Read moreरेरा के अंतर्गत गठित केंद्रीय सलाहकार परिषद की चौथी बैठक आयोजित की गई
आवासन और शहरी कार्य तथा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने रेरा के कार्यान्वयन में तय की गई दूरी और इसकी सफलता की कहानियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कानून की पूरी क्षमता का उपयोग करने के लिए बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। आवासन और शहरी कार्य मंत्री की अध्यक्षता में रेरा के अंतर्गत गठित केंद्रीय सलाहकार परिषद (सीएसी) की चौथी बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई। बैठक में घर खरीदारों और डेवलपर्स के संघों के प्रतिनिधियों, केंद्र और राज्य सरकारों के अधिकारियों, रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरणों और विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के अपीलीय न्यायाधिकरणों के अध्यक्षों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया। रेरा के कार्यान्वयन से संबंधित विभिन्न मुद्दों, नियामक प्राधिकरणों द्वारा पारित आदेशों के गैर-अनुपालन के मुद्दे, निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा से संबंधित चिंताएं, विरासत में रुकी हुई परियोजनाओं के मुद्दे, रेरा के प्रावधानों को कमजोर करने के मुद्दे और रेरा के लिए जागरूकता अभियान के बारे में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। परिषद को यह जानकर खुशी हुई कि उसकी तीसरी बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन में, जी-20 शेरपा श्री अमिताभ कांत की अध्यक्षता…
Read moreदिल्लीवासियों के साथ मिलकर इस बार भी हम समर एक्शन प्लान को प्रभावी रूप से लागू करेंगे- अरविंद केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार द्वारा उठाए गए कड़े कदमों की वजह से वायु प्रदूषण में लगातार सुधार हो रहा है। दिल्ली की हवा में और सुधार लाने के इरादे से सोमवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने 14 फोकस प्वाइंट पर आधारित समर एक्शन प्लान की घोषणा करते हुए कहा कि देश की संसद ने भी माना है कि दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है। 2016 से 2022-23 तक दिल्ली के वायु प्रदूषण में 30 फीसद की कमी आई है। यह दिल्लीवालों की मेहनत का परिणाम है। इसमें और सुधार लाने के लिए हम दिल्लीवासियों के साथ मिलकर समर एक्शन प्लान को प्रभावी रूप से लागू करेंगे। इसके तहत धूल प्रदूषण, ओपेन बर्निंग व औद्योगिक प्रदूषण रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। साथ ही सॉलिड वेस्ट मैनेमेंट, रियल टाइम सोर्स अपोर्शनमेंट स्टडी, ग्रीन कवर बढ़ाने, झीलों के विकास और पड़ोसी राज्यों से संवाद समेत अन्य कदम भी उठाए जाएंगे। समर एक्शन प्लान के 14 फोकस बिंदु- 1-डस्ट प्रदूषण गर्मी के दिनों में धूल का प्रदूषण सबसे अधिक देखा गया है। धूल प्रदूषण को रोकने के लिए 84 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें…
Read more21वीं सदी के पीएचडी कोर्सेज के साथ अपने विश्वविद्यालयों में रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा दे रही है केजरीवाल सरकार- उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी
21वीं सदी के पीएचडी कोर्सेज के साथ अपने विश्वविद्यालयों में रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा दे रही है केजरीवाल सरकार- उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार अपने उच्च शिक्षा संस्थानों में रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा दे रही है। इस दिशा में केजरीवाल सरकार के दिल्ली प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय में पीएचडी कोर्सेज में दाख़िले की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। पीएचडी कोर्सेज में दाख़िला लेने को इच्छुक अभ्यर्थी 5 मई से 9 जून तक डीटीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 16 विभागों के 24 डिसिप्लिन में पीएचडी के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस बाबत उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार हमेशा अपने उच्च शिक्षा संस्थानों में रिसर्च को बढ़ावा देने को प्राथमिकता देती है। इस दिशा में डीटीयू में 21वीं सदी के पीएचडी कोर्सेज के माध्यम से केजरीवाल सरकार रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि इन पीएचडी कोर्सेज में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने रिसर्च के माध्यम से उच्च शिक्षा और टेक्नोलॉजी को नई दिशा देंगे। इनके रिसर्च में से ही कई ऐसे रिसर्च सामने आयेंगे जो भविष्य में कई नए बदलाव लाने में…
Read moreकाम की राजनीति और ‘आप’ के विचारधारा से प्रभावित होकर हुआ पार्टी में शामिल- अरुण चौहान
काम की राजनीति और ‘आप’ के विचारधारा से प्रभावित होकर हुआ पार्टी में शामिल- अरुण चौहान कांग्रेस से कालकाजी वार्ड 175 के अध्यक्ष अरुण चौहान, कालकाजी एम-ब्लाक मार्किट एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल अरोड़ा, बालमुकुंद खंड आर.डब्ल्यू.ए के जनरल सेक्रेटरी के.जेड खान सहित अन्य कई लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हुए| दिल्ली कैबिनेट में मंत्री व आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने टोपी और पटका पहना कर उनका पार्टी में स्वागत किया। कौन-कौन हुए ‘आप’ में शामिल अनिल अरोड़ा, अध्यक्ष, कालकाजी एम-ब्लाक मार्केट एसोसिएशन -के.जेड.खान – जनरल सेक्रेटरी, बालमुकुन्द खंड, आर.डब्ल्यू.ए -सुभाष चुग – सदस्य, , बालमुकुन्द खंड, आर.डब्ल्यू.ए -अभिषेक चौहान, सदस्य कांग्रेस यूथ विंग, Press Release
Read moreकेंद्रीय श्रम सचिव ने सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सचिवों/प्रशासकों के अपने अनुबंध में वैधानिक दायित्वों को शामिल करने की सलाह दी
सरकारी कार्यालयों में आउटसोर्स आधार पर लगे संविदा कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा हेतु अनुबंध में वैधानिक दायित्वों को शामिल करने के लिए सभी राज्यों/संघ शासित प्रदेशों के सचिवों से अनुरोध किया गया श्रम और रोजगार मंत्रालय ने हाल ही में अनुबंधित श्रमिकों के हितों की रक्षा हेतु भारत सरकार के कार्यालयों में आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से जन शक्ति को काम पर रखने के अनुबंध में जीईएम (सरकारी ई विपणन) पोर्टल पर छह वैधानिक दायित्वों को शामिल किया गया। राज्यों और संघशासित प्रदेश के सचिवों और प्रशासकों को भेजे अपने पत्र में केंद्रीय श्रम सचिव सुश्री आरती आहूजा ने ठेके के माध्यम से राज्यों/संघशासित क्षेत्रों के कार्यालयों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों के वेतन भत्तों में अनाधिकृत कटौती के कारण कम भुगतान के बारे में चिंता व्यक्त की है। आगे उन्होंने ठेका एजेंसियों द्वारा श्रमिकों के वेतन भुगतान में देरी और ईपीएफ और ईएसआईसी के अंशदान के कम जमा होने पर भी चिंता व्यक्त की। राज्य केंद्र शासित प्रदेशों के सरकारी कार्यालयों में बाहरी ठेकों पर लगे कर्मचारियों को शोषण से बचाने के लिए केंद्रीय श्रम सचिव ने सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सचिवों/प्रशासकों के अपने अनुबंध में निम्न वैधानिक दायित्वों को…
Read more















