21वीं सदी के पीएचडी कोर्सेज के साथ अपने विश्वविद्यालयों में रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा दे रही है केजरीवाल सरकार- उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी

21वीं सदी के पीएचडी कोर्सेज के साथ अपने विश्वविद्यालयों में रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा दे रही है केजरीवाल सरकार- उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी

उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार अपने उच्च शिक्षा संस्थानों में रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा दे रही है। इस दिशा में केजरीवाल सरकार के दिल्ली प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय में पीएचडी कोर्सेज में दाख़िले की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। पीएचडी कोर्सेज में दाख़िला लेने को इच्छुक अभ्यर्थी 5 मई से 9 जून तक डीटीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 16 विभागों के 24 डिसिप्लिन में पीएचडी के लिए आवेदन कर सकेंगे।

इस बाबत उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार हमेशा अपने उच्च शिक्षा संस्थानों में रिसर्च को बढ़ावा देने को प्राथमिकता देती है। इस दिशा में डीटीयू में 21वीं सदी के पीएचडी कोर्सेज के माध्यम से केजरीवाल सरकार रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि इन पीएचडी कोर्सेज में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने रिसर्च के माध्यम से उच्च शिक्षा और टेक्नोलॉजी को नई दिशा देंगे। इनके रिसर्च में से ही कई ऐसे रिसर्च सामने आयेंगे जो भविष्य में कई नए बदलाव लाने में मददगार होंगे।

उन्होंने कहा कि किसी भी देश के उच्च शिक्षा संस्थान इस बात का निर्धारण करते है कि देश किन ऊँचाइयों तक पहुँचेगा। ऐसे में बेहद ज़रूरी है कि हम अपने उच्च शिक्षा संस्थानों को सशक्त बनाए। ऐसे में केजरीवाल सरकार पीएचडी कोर्सेज के माध्यम से अपने उच्च शिक्षा संस्थानों में रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा देते हुए केजरीवाल सरकार देश को तरक्की की नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने का काम कर रही है।

उच्च शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि पीएचडी कोर्सेज में दाखिला लेने वाले अभ्यर्थी किसी भी देश के टॉप 1% अकेडमिक्स माइंडसेट में शामिल होते है। इनके रिसर्च ही शिक्षा और टेक्नोलॉजी की दशा-दिशा तय करते है। ऐसे में केजरीवाल सरकार अपने संस्थानों में इन्हें बेहतरीन रिसर्च सुविधाएँ मुहैया करवाकर रिसर्च के लिए शानदार वातावरण प्रदान करेंगे।

  • Team Charcha

    टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

    Related Posts

    शहीद शिवराम राजगुरु

    शहीद शिवराम राजगुरु जी का नाम भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों में शामिल है। उन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। राजगुरु जी का जन्म 24 अगस्त 1908…

    राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

    राजीव गांधी “India missed the Industrial Revolution; it cannot afford to miss the Computer Revolution.” Rajiv Gandhi आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्री राजीव गांधी की जयंती…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    twelve + twelve =

    You Missed

    शहीद शिवराम राजगुरु

    शहीद शिवराम राजगुरु

    राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

    राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अदम्य संघर्ष

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अदम्य संघर्ष

    मदनलाल ढींगरा – स्वंत्रता आंदोलन के युवा क्रन्तिकारी

    मदनलाल ढींगरा – स्वंत्रता आंदोलन के युवा क्रन्तिकारी

    अरविंद घोष: राष्ट्रसेवा से अध्यात्म तक की प्रेरणादायी यात्रा

    अरविंद घोष: राष्ट्रसेवा से अध्यात्म तक की प्रेरणादायी यात्रा

    LIC hands over its dividend cheque to the Government of India.

    LIC hands over its dividend cheque to the Government of India.