ऑल इंडियन एनएमडीसी वर्कर्स फेडरेशन का आठवां अधिवेशन 19 अप्रैल को हैदराबाद संपन्न हुआ।
अधिवेशन में एनएमडीसी की छत्तीसगढ़ स्थित किरंदुल और बचेली लौह अयस्क खदान, मध्यप्रदेश स्थित पन्ना हीरा खदान, कर्नाटक स्थित दोनिमलै लौह अयस्क खदान, छत्तीसगढ़ स्थित नगरनार इस्पात संयंत्र, पालोंचा ( तेलंगाना) स्थित स्पंज आयरन यूनिट सहित रायपुर, विशाखापटनम और हैदराबाद कार्यालयों में कार्यरत यूनियनों के 111 प्रतिनिधि शामिल हुए

एनएमडीसी वर्कर्स फेडरेशन में देश के तीन केंद्रीय ट्रेड यूनियन संगठन एटक इंटक एवं भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध यूनियन मिलकर कार्य करती हैं
अधिवेशन में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रीय स्तर के नेता एटक की महामंत्री अमरजीत कौर, इंटक के महामंत्री संजय कुमार सिंह, एटक के उपाध्यक्ष विद्यासागर गिरी, इंटक के कोषाध्यक्ष राव सुरेंद्र कुमार , आई.एन.एम.एफ. के महामंत्री रघुनाथ पांडे सहित आन्ध्र प्रदेश व तेलंगाना इंटक के महामंत्री आर.डी.चंद्रशेखर, छत्तीसगढ़ इंटक के महामंत्री अभय सिंह, छत्तीसगढ़ एटक के महामंत्री हरिनाथ सिंह एवं तेलंगाना एटक के भूतपूर्व महामंत्री वी.एस.बोस ने अतिथि के रूप में शिरकत की ।
अधिवेशन में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर अमरजीत कौर (एटक), महामंत्री पद पर संजय कुमार सिंह (इंटक), उपाध्यक्ष पद पर विद्यासागर गिरी (एटक), सत्यजीत रेड्डी (इंटक), राजेश संधू (एटक) और आशीष कुमार सिंह (इंटक), कोषाध्यक्ष पद पर के.साईं कुमार (इंटक) और सचिव पद पर जी.श्रीनिवास (इंटक), के.सोमशेखर (एटक), वी.वी.दुर्गाराव (एटक) और भोला प्रसाद सोनी (बी.एम.एस.) निर्विरोध निर्वाचित किये गए। कार्यक्रम का संचालन राजेश संधू और आशीष यादव ने किया।
आशीष यादव ने बताया की ऑल इंडिया एनएमडीसी वर्कर्स फेडरेशन में देश के तीन केंद्रीय ट्रेड यूनियन संगठन एटक इंटक एवं भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध यूनियन मिलकर कार्य करती हैं ।






