‘सौर ऊर्जा में सर्वश्रेष्ठ योगदान’ के लिए बीएचईएल को सम्मान

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) को ‘सौर ऊर्जा में सर्वश्रेष्ठ योगदान’ के लिए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) को केंद्रीय सिंचाई और बिजली बोर्ड (सीबीआईपी) पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है।पुरस्कार भेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ0 नलिन शिन्घाल और भेल की निर्देशक (आईएस एंड पी) सुश्री रेणुका गेरा ने केन्द्रीय विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह से सीबीआईपी दिवस पर प्राप्त किया। सीबीआईपी पुरस्कार जल, बिजली और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रें के विकास में उत्कृष्ठ योगदान के लिए प्रदान किए जाते हैं।








