राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय उम्मीद बन गई है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर मंगलवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय से शुरू हुआ जश्न का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। पार्टी मुख्यालय के बाद अब बुधवार को देश के सभी प्रदेश और जिला कार्यालयों पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रीय पार्टी बनने का जश्न बनाएंगे। यह जानकारी देते हुए ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि महज दस साल में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय उम्मीद बन गई है।

राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने देशवासियो को बधाई और धन्यवाद देते हुए कहा कि देश के लोगों ने पिछले 10 साल में आम आदमी पार्टी पर भरोसा किया, हमारा हौसला बढ़ाया, हमे प्यार दिया और इस मुकाम तक पहुंचाया कि हम देश की जनता की उम्मीदों पर खरे उतर सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी बनने से सबसे पहला यह फर्क पड़ेगा कि हमें विभिन्न राज्यों में चुनाव लड़ने में सहूलियत मिलेगी।
Press Release








