बोर्ड का कल्याण फण्ड योजनाओं पर खर्च होगा तो दिल्ली सरकार के बजट में घोषणा क्यो –

दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार के द्वारा वर्ष 2023-2024के लिये विधान सभा में जो बजट पेश किया गया है उसमें निर्माण मजदूरो के लिये 4 योजनाओं की घोषणा की गई है। जिनमे ये चार योजनाए शामिल हैं
1.निर्माण स्थल पर ही श्रमिकों के बच्चों के लिये क्रेच की सुविधा शुरु करना
2.दो लाख निर्माण श्रमिकों को ऑन साइट प्रशिक्षित करना
3.प्रशिक्षण के बाद फ़्री टूल किट का वितरण करना
4.निर्माण स्थल पर स्वस्थ जाँच के लिये डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना

निर्माण मजदूर अधिकार अभियान (नमा) के नया थानेश्वर दयाल आदिगौड़ ने कहाँ कि उक्त चारों योजनाओं को दिल्ली भवन एवम् अन्य सनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड की दिनाक 1-8-2022को हुई 39 वी बैठक में बिना चर्चा एवं श्रमिक प्रतिनिधियों की सहमती के बिना ही बोर्ड के तत्कालीन चेयरमैन एवं उप मुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया ने इनकी घोषणा कर दी थी। लेकिन श्रमिक संगठनो के विरोध के कारण इन्हे ठन्डे बस्ते में डाल दिया गया था।
लेकिन अब एक बार फिर से इन योजनाओं की पुन: घोषणा सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में की गई है। अब सवाल यह उठता है की :-
क्या इन योजनाओं पर जो धन राशि खर्च होगी वह दिल्ली सरकार द्वारा जारी बजट से होगी या बोर्ड के कल्याण फण्ड से खर्च किया जायेगा।
– यदि बोर्ड का कल्याण फण्ड इन योजनाओं पर खर्च किया जायेगा तो दिल्ली सरकार के बजट में इसकी घोषणा क्यो की गई है।
– तीसरे बात जब ये पहले से ही बोर्ड की 39 वी बैठक में पारित हो चुकी है तो अब दुबारा से सरकार इनकी घोषणा करके क्यो वाही-वाही लूटना चाहती है।
– क्या बिना बोर्ड का वार्षिक बजट बनाये या सरकार के अपने बजट में धनराशि आबंटित किये इनकी घोषणा करना निर्माण मजदूरों को धोका देना नही है।

#CharchaConnect #News #Update #Kamgar #Labour #Delhi

  • Team Charcha

    टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

    Related Posts

    Japan Council of Metalworkers’ Union (JCM) Meeting Held

    New Delhi: On July 25, 2024, a delegation of leaders of Japan Council of Metal Workers’ Unions met INTUC leaders at INTUC Hqrs. Experiences of Indian Trade Union and Japanese…

    बीएमएस ने मनरेगा को 200 दिन तक बढ़ाने की मांग की

    भारतीय मजदूर संघ ने प्रत्येक परिवार के लिए 200 दिनों के लिए मनरेगा का विस्तार करने की मांग की और मनरेगा में कृषि और संबद्ध क्षेत्र के काम को शामिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    eighteen − eight =

    You Missed

    शहीद शिवराम राजगुरु

    शहीद शिवराम राजगुरु

    राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

    राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अदम्य संघर्ष

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अदम्य संघर्ष

    मदनलाल ढींगरा – स्वंत्रता आंदोलन के युवा क्रन्तिकारी

    मदनलाल ढींगरा – स्वंत्रता आंदोलन के युवा क्रन्तिकारी

    अरविंद घोष: राष्ट्रसेवा से अध्यात्म तक की प्रेरणादायी यात्रा

    अरविंद घोष: राष्ट्रसेवा से अध्यात्म तक की प्रेरणादायी यात्रा

    LIC hands over its dividend cheque to the Government of India.

    LIC hands over its dividend cheque to the Government of India.