कांग्रेस अध्यक्ष कांग्रेस के क्राउडफंडिंग अभियान की शुरुआत करेंगे
कांग्रेस अध्यक्ष कांग्रेस के क्राउडफंडिंग अभियान की शुरुआत करेंगे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कोषाध्यक्ष अजय माकन ने पत्रकार सम्मेलन में बताया कि कांग्रेस एक अभियान ऑनलाइन फंडिंग “डोनेट फॉर देश” “donate for desh” के नाम से लांच कर रही है। जिसका लॉन्च मल्लिकार्जुन खरगे 18 दिसंबर को करेंगे । अजय माकन ने बताया कि कांग्रेस के 138 वर्ष पूरे हो रहे हैं इसके लिए हम तमाम कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से यह अनुरोध करते हैं कि 138 रुपए 1000 रुपए 1380 रुपए या 13800 या उसके माल्टिपल्स में जो कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए देना चाहते हैं वही योगदान कर सकते हैं। यह अभियान एक अंबेरला है जिसके अंतर्गत सीरीज आफ कैंपेनस होंगे। माकन ने बताया कि यही कोशिश है कि जो भी व्यक्ति कांग्रेस पार्टी से जुड़ना चाहता है, कांग्रेस पार्टी के विचारधारा को मजबूत करना चाहता है,वह अपना योगदान दे और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें।
Read moreपुनर्गठित राष्ट्रीय पुस्तक संवर्धन परिषद की बैठक
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों के अनुपालन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने पुनर्गठित राष्ट्रीय पुस्तक संवर्धन परिषद की बैठक की। इसका उद्देश्य विशेषज्ञ सलाहकार समिति द्वारा तैयार राष्ट्रीय पुस्तक संवर्धन नीति के मसौदे का मूल्यांकन करना था। “उन्होंने कहा कि पुस्तकें पढ़ने के लिए पाठकों का मौजूदा रुझान डिजिटल प्लेटफार्मों की ओर है।” बैठक के दौरान श्री प्रधान ने स्कूली बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने इस आदत को बढ़ावा देने में शिक्षकों, अभिभावकों और संस्थानों की सहयोगी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पुस्तकें पढ़ने के लिए पाठकों का मौजूदा रुझान डिजिटल प्लेटफार्मों की ओर है। इसलिए उन्होंने इस प्रस्तावित नीति में ऑडियो-विज़ुअल तत्वों सहित डिजिटल सामग्री पर ज्यादा जोर देने की ज़रूरत बताई। इसके अलावा, उन्होंने ऐसी विषय वस्तु प्रकाशित करने के महत्व पर भी बल दिया जो भारतीय मूल्यों, नैतिकता को दर्शाए और भारतीय संस्कृति में गहरे में उसकी जड़ें रची बसी हों। प्रेस विज्ञप्ति
Read moreदिल्ली भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ ने मनाया उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह
दिल्ली भाजपा के उत्तराखंड प्रकोष्ठ ने उत्तराखंड स्थापना दिवस और राज्य के त्योहार इगास बग्वाल के उपलक्ष्य में अपना वार्षिक समारोह मनाया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आज हमें उत्तराखंड पर गर्व है कि यह एक ऐसा राज्य है जो शांति और प्रकृति का सर्वोत्तम संगम है। सचदेवा ने कहा कि उत्तराखंड सांस्कृतिक एवं सामाजिक मूल्यों से समृद्ध राज्य है। राज्य के लोग अपने दैनिक जीवन में अपनी संस्कृति और मूल्यों को जीते हैं।
Read moreडॉ- जी संजीवा रेड्डी ने निजीकरण को लेकर सवाल उठाए
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ,इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ- जी संजीवा रेड्डी ने देश की राजधानी एवं विभिन्न प्रदेशों तथा जिला मुख्यालयों में किसानों-मजदूरों के 26-28 नवंबर तीन दिन तक चले महापड़ाव को उत्पादक वर्ग की संगठनात्मक शक्ति का परिचायक बताया। इंडियन वर्कर में प्रकशित खबर के मुताबिक डॉ- रेड्डी ने निजीकरण को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि लोगों के धन से खड़े सार्वजनिक संस्थानों का निजीकरण किया जा रहा है।
Read moreईस्ट दिल्ली प्रीमियर लीग टूर्नामेंट 17 से 36 साल के लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देगा।
पूर्वी दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा एवं सांसद गौतम गंभीर ने ईडीपीएल लॉन्च किया, 10 टीमें हिस्सा लेंगी पूर्वी दिल्ली प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह का उद्घाटन रविवार को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा ने किया, जिसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर और सांसद गौतम गंभीर ने भव्य ट्रॉफी और ड्राफ्ट टीमों का उनके मालिकों के लिए अनावरण किया। टीम की जर्सी भी लॉन्च की गई. यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दूसरी बार इतने बड़े टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सांसद गौतम को इतने बड़े स्तर पर टूर्नामेंट कराने के लिये बधाई दी । और साथ ही कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की खेलों इंडिया का प्रोग्राम देश भर में चल रहा है और इससे खिलाड़ियों को अपना बेहतर प्रदर्शन दिखाने का मौक़ा मिल रहा है । Press Release
Read moreएनबीसीसी और इसकी सहायक कंपनी एचएससीएल ने सरकार को लाभांश का भुगतान किया
आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के अधीन नवरत्न सी.पी.एस.ई. एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड और इसकी सहायक कंपनी हिंदुस्तान स्टीलवर्क्स कन्सट्रक्शन लिमिटेड (एच.एस.सी.एल.), मिनीरत्न ने दिनांक 14 नवंबर, 2023 को वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए भारत सरकार (जी.ओ.आई.) को क्रमशः 60 करोड़ रुपए और 5.89 करोड़ रुपए लाभांश का भुगतान किया। श्री के. पी. महादेवास्वामी, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनबीसीसी और अध्यक्ष, एच.एस.सी.एल. द्वारा माननीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री (एम.ओ.एच.यू.ए.) तथा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी को श्री मनोज जोशी, सचिव (एम.ओ.एच.यू.ए.) की उपस्थिति में लाभांश चेक सौंपे गए। श्रीमती बी.के. सोखी, निदेशक (वित्त), श्री सलीम अहमद, निदेशक (परियोजनाएं), श्री टी.एल.एन रेड्डी, प्रबंध निदेशक, एचएससीएल और एनबीसीसी एवं एम.ओ.एच.यू.ए. के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Read moreएनबीसीसी ने 15 नवंबर, 2023 को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में अपना 64 वांस्थापना दिवस मनाया।
श्रीहरदीप सिंह पुरी,माननीय केंद्रीय मंत्री आवासन और शहरी कार्य तथा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस; श्री मनोज जोशी,सचिव,आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय; श्रीके. पी. महादेवास्वामी,अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक,एन बी सीसी एवं एन बी सी सी के निदेशक गण तथा मंत्रालय और एन बी सी सी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माननीय मंत्री श्री पुरी ने विशेष रूप से हाल के वर्षों में कंपनी की उपलब्धियों और व्यावसायिक प्रदर्शन पर प्रकाश डालते हुए देश के विकास में एनबीसीसी के उत्कृष्ट योगदान की सराहना की। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा, “एनबीसीसी भारत और विदेशों में कई उच्च गुणवत्ता वाली परियोजनाओं के साथ निर्माण क्षेत्र में अग्रणी बनकर उभरा है।” इस अवसर पर श्री पुरी ने “कायाकल्प- रीकिंडलिंग होप्स…डिलीवरिंग प्रॉमिस” नामक एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया, जिसमें लंबे समय से अटकी हुई आम्रपाली परियोजनाओं के निष्पादन और व्यथित घर के खरीदारों को राहत प्रदान करने में एनबीसीसी की यात्रा को रेखांकित किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक पद्म श्री कैलाश खेर और सुश्री हर्षदीप कौर ने संगीतमय प्रस्तुति दी जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
Read moreआरईसी को एसोचैम ने ‘विविधता और समावेश में सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता’ पुरस्कार से सम्मानित किया
आरईसी लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत एक महारत्न कंपनी है, जिसे बुधवार को एसोचैम द्वारा आयोजित चौथे विविधता और समावेश उत्कृष्टता पुरस्कार और सम्मेलन में ‘समृद्धि और समावेश में नीतियों के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 23 नवंबर को दिल्ली में आयोजित पुरस्कार समारोह में श्री टी.एस.सी बोष, आरईसी लिमिटेड, कार्यपालक निदेशक ने आरईसी की ओर से इस सम्मान को स्वीकार किया। यह सम्मान पारंपरिक मानदंडों से परे समावेशी नीतियों को तैयार करने में आरईसी की अनुकरणीय प्रयोग का एक प्रमाण है। अपने कार्यबल में विविधता को अपनाने के लिए कंपनी का समर्पण उसकी विचारशील नीतियों में प्रतिबिंबित होता है, जो उद्योग में एक सराहनीय मानक स्थापित करता है। इस मौके पर श्री बोष ने कहा “हमें इस पुरस्कार को प्राप्त होने पर गर्व है, जो आरईसी के समावेश और हमारे संघर्षमय प्रयासों को दर्शाता है कि हम विविधता को मूल्य देने वाले कार्यस्थल को बनाने में जुटे हैं। यह सम्मान हमें यहाँ से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा, ताकि हम अपने संगठन के हर पहलू में विविधता और समावेश का प्रचार करते रहें।” “विविधता और समावेशन में नीतियों के लिए सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता” पुरस्कार एक ऐसा कार्यस्थल बनाने की दिशा में आरईसी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है जो विभिन्न मतों को स्वीकार कर, नवाचार को बढ़ावा…
Read moreसरकार और ओएनजीसी जैसे सार्वजनिक उद्यम उत्तर पूर्व में जीवन में सुधार के लिए प्रतिबद्ध हैं: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी
सरकार और ओएनजीसी जैसे सार्वजनिक उद्यम उत्तर पूर्व में जीवन में सुधार के लिए प्रतिबद्ध हैं: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी Shri Hardeep Singh Puri, Hon’ble Union Minister of Petroleum and Natural Gas and Minister of Housing and Urban Affairs said, “Driven by PM Modi’s commitment to the North East, government and public enterprises like ONGC are committed to improving lives in the North East. Prioritising healthcare, ONGC’s Siu-Ka-Pha Hospital, with its state of the art medical infrastructure, will bring in substantive enhancement in healthcare capacity of not only Upper Assam but in entire North east India.” He was speaking to at a public function in Sivasagar after inaugurating the ONGC-supported multi-speciality hospital there. Shri Rameswar Teli, Hon’ble Union Minister of State for Petroleum and Natural Gas, Labour and Employment, was also there in the inauguration; he said ” Siu-Ka-Pha Hospital, built as one of ONGC’s biggest CSRs, is highly advanced with latest healthcare services that will benefit the people of this region in many more reasons”. Hindi Translation केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री और आवास और शहरी मामलों के मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, “उत्तर पूर्व…
Read moreश्री कोप्पु सदाशिव मूर्ति ने बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का पदभार ग्रहण किया
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में नियुक्ति होने पर, 56 वर्षीय श्री कोपपु सदाशिव मूर्ति ने सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण कंपनी उद्यम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। यह पदभार ग्रहण करने से पूर्व वे कॉरपोरेट परिचालन प्रबंधन समूह के कार्यपालक निदेशक थे, और साथ ही साथ भारत पंप्स एंड कंप्रेशर्स लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।
Read more
















