श्रीहरदीप सिंह पुरी,माननीय केंद्रीय मंत्री आवासन और शहरी कार्य तथा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस; श्री मनोज जोशी,सचिव,आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय; श्रीके. पी. महादेवास्वामी,अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक,एन बी सीसी एवं एन बी सी सी के निदेशक गण तथा मंत्रालय और एन बी सी सी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
माननीय मंत्री श्री पुरी ने विशेष रूप से हाल के वर्षों में कंपनी की उपलब्धियों और व्यावसायिक प्रदर्शन पर प्रकाश डालते हुए देश के विकास में एनबीसीसी के उत्कृष्ट योगदान की सराहना की। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा, “एनबीसीसी भारत और विदेशों में कई उच्च गुणवत्ता वाली परियोजनाओं के साथ निर्माण क्षेत्र में अग्रणी बनकर उभरा है।” इस अवसर पर श्री पुरी ने “कायाकल्प- रीकिंडलिंग होप्स…डिलीवरिंग प्रॉमिस” नामक एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया, जिसमें लंबे समय से अटकी हुई आम्रपाली परियोजनाओं के निष्पादन और व्यथित घर के खरीदारों को राहत प्रदान करने में एनबीसीसी की यात्रा को रेखांकित किया गया है।
इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक पद्म श्री कैलाश खेर और सुश्री हर्षदीप कौर ने संगीतमय प्रस्तुति दी जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।






