आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के अधीन नवरत्न सी.पी.एस.ई. एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड और इसकी सहायक कंपनी हिंदुस्तान स्टीलवर्क्स कन्सट्रक्शन लिमिटेड (एच.एस.सी.एल.), मिनीरत्न ने दिनांक 14 नवंबर, 2023 को वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए भारत सरकार (जी.ओ.आई.) को क्रमशः 60 करोड़ रुपए और 5.89 करोड़ रुपए लाभांश का भुगतान किया।
श्री के. पी. महादेवास्वामी, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनबीसीसी और अध्यक्ष, एच.एस.सी.एल. द्वारा माननीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री (एम.ओ.एच.यू.ए.) तथा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी को श्री मनोज जोशी, सचिव (एम.ओ.एच.यू.ए.) की उपस्थिति में लाभांश चेक सौंपे गए।
श्रीमती बी.के. सोखी, निदेशक (वित्त), श्री सलीम अहमद, निदेशक (परियोजनाएं), श्री टी.एल.एन रेड्डी, प्रबंध निदेशक, एचएससीएल और एनबीसीसी एवं एम.ओ.एच.यू.ए. के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।








