दिल्लीवासियों के साथ मिलकर इस बार भी हम समर एक्शन प्लान को प्रभावी रूप से लागू करेंगे- अरविंद केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार द्वारा उठाए गए कड़े कदमों की वजह से वायु प्रदूषण में लगातार सुधार हो रहा है। दिल्ली की हवा में और सुधार लाने के इरादे से सोमवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने 14 फोकस प्वाइंट पर आधारित समर एक्शन प्लान की घोषणा करते हुए कहा कि देश की संसद ने भी माना है कि दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है। 2016 से 2022-23 तक दिल्ली के वायु प्रदूषण में 30 फीसद की कमी आई है। यह दिल्लीवालों की मेहनत का परिणाम है। इसमें और सुधार लाने के लिए हम दिल्लीवासियों के साथ मिलकर समर एक्शन प्लान को प्रभावी रूप से लागू करेंगे। इसके तहत धूल प्रदूषण, ओपेन बर्निंग व औद्योगिक प्रदूषण रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। साथ ही सॉलिड वेस्ट मैनेमेंट, रियल टाइम सोर्स अपोर्शनमेंट स्टडी, ग्रीन कवर बढ़ाने, झीलों के विकास और पड़ोसी राज्यों से संवाद समेत अन्य कदम भी उठाए जाएंगे। समर एक्शन प्लान के 14 फोकस बिंदु- 1-डस्ट प्रदूषण गर्मी के दिनों में धूल का प्रदूषण सबसे अधिक देखा गया है। धूल प्रदूषण को रोकने के लिए 84 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें…
Read more21वीं सदी के पीएचडी कोर्सेज के साथ अपने विश्वविद्यालयों में रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा दे रही है केजरीवाल सरकार- उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी
21वीं सदी के पीएचडी कोर्सेज के साथ अपने विश्वविद्यालयों में रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा दे रही है केजरीवाल सरकार- उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार अपने उच्च शिक्षा संस्थानों में रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा दे रही है। इस दिशा में केजरीवाल सरकार के दिल्ली प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय में पीएचडी कोर्सेज में दाख़िले की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। पीएचडी कोर्सेज में दाख़िला लेने को इच्छुक अभ्यर्थी 5 मई से 9 जून तक डीटीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 16 विभागों के 24 डिसिप्लिन में पीएचडी के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस बाबत उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार हमेशा अपने उच्च शिक्षा संस्थानों में रिसर्च को बढ़ावा देने को प्राथमिकता देती है। इस दिशा में डीटीयू में 21वीं सदी के पीएचडी कोर्सेज के माध्यम से केजरीवाल सरकार रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि इन पीएचडी कोर्सेज में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने रिसर्च के माध्यम से उच्च शिक्षा और टेक्नोलॉजी को नई दिशा देंगे। इनके रिसर्च में से ही कई ऐसे रिसर्च सामने आयेंगे जो भविष्य में कई नए बदलाव लाने में…
Read moreइकोसिस्टम की रक्षा से मिल सकती है जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने में मदद
इकोसिस्टम की रक्षा करने और उसे बहाल करने से जलवायु परिवर्तन की मात्रा में कमी लाने में और इसके प्रभावों से निपटने में हमें सहायता मिल सकती है भारत ने जी-20 की अपनी अध्यक्षता में भूमि क्षरण को रोकने, इकोसिस्टम की बहाली की गति मे तेजी लाने और जैवविविधता को समृद्ध करने के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में न्यूनीकरण और अनुकूलन को गहराई से सन्निहित किया है : श्री भूपेंद्र यादव केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि इकोसिस्टम की रक्षा करने और उसे बहाल करने से जलवायु परिवर्तन की मात्रा में कमी लाने में और इसके प्रभावों से निपटने में हमें सहायता मिल सकती है। जापान के सैप्पारो में जलवायु, ऊर्जा एवं पर्यावरण पर जी7 मंत्रियों की बैठक में पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि हम पर्यावरणगत कदमों के साथ साथ समग्र रूप से जलवायु परिवर्तन से संबंधित मुद्दों पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि हम जरुर यह उम्मीद करते कि जी7 देशों के जलवायु, ऊर्जा एवं पर्यावरण मंत्रियों की इस बैठक के विचार विमर्शों के यह मूल में हो। Spoke…
Read moreदिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ रहे लाखों बच्चे अपने दिन की शुरुआत माइंडफुलनेस से करते है -शिक्षा मंत्री आतिशी
फाइल फोटो-शिक्षा मंत्री आतिशी शिक्षा मंत्री आतिशी ने त्यागराज स्टेडियम में शिक्षा विभाग द्वारा दिल्ली सरकार के सभी स्कूलों के प्रिंसिपलों व हैप्पीनेस कोऑर्डिनेटरों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में शिक्षकों को संबोधित करते हुए एक शिक्षक व एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में उनके जिम्मेदारियों पर चर्चा की| साथ ही उन्होंने दिल्ली सरकार के स्कूलों में सीखने-सीखाने की पूरी प्रक्रिया में हैप्पीनेस करिकुलम और उसके अंतर्गत माइंडफुलनेस ने किस प्रकार अपनी अहम् भूमिका निभाई है इसपर भी चर्चा की| इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने साझा करते हुए कहा कि हैप्पीनेस करिकुलम ने हमारे स्कूलों के बच्चों के बेहतर इंसान बनना तो सिखाया है| अब स्कूलों में इसकी सफलता के बाद हम इसे समाज में और लोगों तक भी लेकर जायेंगे| जहाँ स्कूली बच्चे हैप्पीनेस करिकुलम के अहम् कॉम्पोनेन्ट माइंडफुलनेस के जरिए लोगों को खुश रहना सिखायेंगे| शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि,आज दिल्ली सरकार के स्कूलों में में पढ़ रहे लाखों बच्चे अपने दिन की शुरुआत माइंडफुलनेस से करते है और शिक्षकों व बच्चों के लिए दिन की इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती है| उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे बहुत-सी सामाजिक व पारिवारिक चुनौतियों…
Read moreपेंशन कर्मचारी की सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है:डॉ- जी संजीवा रेड्डी
नई दिल्ली: देश में पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर इंटक के नेतृत्व में केंद्रीय श्रम संघों (सीटीयू) की घेराबंदी को देखते हुए केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन ने वित्त सचिव टी वी सोमनाथन की अध्यक्षता में विशेष समिति का गठन करने का प्रस्ताव रखा है। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वित्त सचिव के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई जाएगी जो नई पेंशन स्कीम का रिव्यू करेगी। वित्त मंत्री ने लोक सभा में फाइनेंस बिल पेश किय और हंगामें के बीच ही इस पर वोटिंग हुई। लोकसभा में फाइनेंस बिल को पास करा लिया गया। बता दें कि केंद्रीय श्रमिक संगठन एक लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की सरकार से मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं हिमाचल प्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़,राजस्थान और झारखंड की राज्य सरकारों ने अपने कर्मियों की पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी है। अन्य राज्यों के कर्मचारी भी पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ- जी संजीवा रेड्डी ने कहा कि पेंशन कर्मचारी की सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। दी इंडियन वर्कर में प्रकाशित समाचार…
Read moreनई दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में अंतरराष्ट्रीय वन दिवस मनाया गया
नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में अंतरराष्ट्रीय वन दिवस मनाया गया दिल्ली स्थित राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (दिल्ली चिड़ियाघर) में आज अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया गया। इस साल के अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस की विषय-वस्तु “वन और स्वास्थ्य” रखी गई है। यह दिवस हमारे जीवन में जंगलों के महत्त्व को उजागर करता है, क्योंकि यह एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र है जो पेड़-पौधों के माध्यम से हमें हमारी सेहत सही रखने के लिए कई चीजें प्रदान करता है फिर चाहे वो शुद्ध जल हो, शुद्ध हवा हो या फिर जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए कार्बन का अवशोषण करना क्यों न हो। वनों से हमें जीवन रक्षक दवाओं की आपूर्ति भी होती है। अंतरराष्ट्रीय वन दिवस का यह आयोजन जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए वन संसाधनों के सतत प्रबंधन के महत्व के बारे में प्रतिभागियों के बीच जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से किया गया था। इस मौके पर प्राकृतिक संसाधनों का सोच-समझकर उपयोग करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण का संरक्षण करने हेतु प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी पर बल दिया गया।
Read moreसेवानिवृति बाद जीवन निर्वाह हेतु समुचित पेंशन कामगार वर्ग का मौलिक हक है-डॉ- जी संजीवा रेड्डी
हैदराबाद: राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ- जी संजीवा रेड्डी ने मोदी सरकार पर जनविरोधी होने का आरोप मढ़ते हुए रिटायर्ड कर्मियों की पेंशन राशि को जीवन निर्वाह की सुगमता तक बढ़ाने की मांग की है। सेवानिवृति बाद जीवन निर्वाह हेतु समुचित पेंशन कामगार वर्ग का मौलिक हक है। डॉ- रेड्डी ने कहा कि भारत में समुचित सामाजिक सुरक्षा के प्रावधान न होने की वजह से वृद्धों का जीवन दूभर हो रहा है। उन्होंने नियमित अंतराल पर घोषित महंगाई भत्ते के साथ न्यूनतम मासिक ईपीएस पेंशन मौजूदा 1,000 रुपये से बढ़ाकर 7,500 रुपये करने की मांग रखी। ज्ञात हो कर्मचारी पेंशन योजना 1995 या -95 सेवानिवृत्ति निधि निकाय ईपीएफओ द्वारा चलाया जाता है, जिसमें छह करोड़ से अधिक ग्राहक और 75 लाख से अधिक पेंशनभोगी लाभार्थी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ईपीएस-95 पेंशनभोगियों की पेंशन की बहुत कम राशि और चिकित्सा सुविधाओं की कमी के कारण मृत्यु दर में वृद्धि हो रही है। इंटक प्रमुख ने ईपीएस-95 के कवरेज को अन्य सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विस्तारित करने की भी मांग की, जिन्हें योजना में शामिल नहीं किया गया है। श्रमिक संगठन कर रहे…
Read moreअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के 100 दिनों के काउंटडाउन की शुरुआत
केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने किया 3 दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन कारपोरेट सेक्टर से कार्यस्थल पर योग प्रकोष्ठ स्थापित करने की अपील की योग महोत्सव 2023, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के 100 दिनों के काउंटडाउन की शुरुआत के तहत आज नई दिल्ली में केंद्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोणोवाल ने तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री जी ने कहा कि,’योग के प्रचार और इसकी व्यापक स्वीकृति ने भारत को वैश्विक स्वास्थ्य और कल्याण के क्षेत्र में एक सशक्त नेतृत्व के रूप में स्थापित किया है’। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के महत्व को रेखांकित करते हुए आज सोमवार को ही माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के माध्यम से अपील की कि- “योग दिवस के सौ दिनों के साथ, आप सभी से इसे उत्साह के साथ मनाने का आग्रह करता हूं। और, अगर आपने अभी तक योग को अपने जीवन का हिस्सा नहीं बनाया है, तो जल्द से जल्द इसे अपनाएं व जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।” तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (डोनर) मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी, मणिपुर के मुख्यमंत्री श्री एन. बीरेन सिंह, केंद्रीय विदेश व संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी व केंद्रीय राज्य मंत्री, आयुष और महिला…
Read moreसतीश कौशिक को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
जिनके अभिनय के सरताज जिनके अभिनय से लाखों चेहरे पर हंसी आ जाती थी सतीश कौशिक दुनिया को अलविदा कर गए। प्रसिद्ध डायरेक्टर और निदेशक और स्वयं कई फिल्मों में जीवंत किरदार निभा चुके सतीश कौशिक के जीवन पर अगर नजर डाली जाए तो एक बेहतरीन निर्माता-निर्देशक लेखक सतीश कौशिक का जन्म हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ व दिल्ली से उनकी शिक्षा हुई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सतीश कौशिक के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा “प्रख्यात अभिनेता एवं फिल्म निर्देशक श्री सतीश कौशिक जी का निधन अत्यंत दुखद तथा फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिवार जनों को व उनके प्रशंसकों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति दें। फिल्म कलाकार रितेश देशमुख ने ट्वीट कर कहा”can’t believe you are gone. your hearly laugh still rings in my ears” अभिषेक बच्चन ने कहा”shocked to hear of the passing of our beloved Satish Kaushik ji a most gentle kind and loving person always happy and smiling huge loss to our industry” जानता हूँ “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!” पर ये…
Read more












